भाजपा में आदिवासी नेता उपेक्षित और पीड़ित, नंदकुमार साय का कांग्रेस में आना मतलब मोदी की फेस वेल्यू गिर रही, भाजपा आदतन आदिवासी विरोधी – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश से यह साबित हो गया कि प्रधानमंत्री मोदी की फेस वेल्यू देश में अब गिर रही है यही कारण है कि नंदकुमार साय जैसा वरिष्ठ नेता जो भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक है भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रवेश कर लिये। भाजपा आदतन आदिवासी विरोधी है। भाजपा के अंदर आदिवासी नेताओं को प्रताड़ित और शोषित किया जाता है। विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी…

Read More

आरक्षण मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री ने कसा तंज तो पूर्व सीएम ने किया पलटवार

नंदकुमार साय के भाजपा छोड़ने पर पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह का बयान, कहा कांग्रेस की प्रशंसा करना अब उनकी मजबूरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज पत्रकारवार्ता कर वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कांग्रेस का दामन थामने के विषय मे चर्चा की। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा ने नंदकुमार साय को हमेशा सम्मान दिया संयुक्त मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाला, तीन बार लोकसभा सभा का चुनाव…

Read More

कांग्रेसियों द्वारा लगवाई गई अनुसूचित जनजाति आरक्षण पर रोक हटना भाजपा की वैचारिक जीत- नारायण चंदेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई व्यवस्था पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा शासन काल में लागू अनुसूचित जनजाति के 32 प्रतिशत आरक्षण पर कांग्रेसियों द्वारा लगवाई गई रोक को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। यह भाजपा की वैचारिक जीत है। अब मुख्यमंत्री को भी यह समझ लेना चाहिए कि वह संविधान से ऊपर नहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में अनुसूचित जनजाति को 32 फ़ीसदी आरक्षण…

Read More

कांग्रेस और उनके लोग चम्मच से बोरे बासी खाकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति बिगाड़ने का काम न करे : अरुण साव

सैंकड़ों वर्षो से बोरे बासी खाने वाले लोगो को राजनीति के तहत ज्ञान न दे कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर मजदूर दिवस पर छत्तीसगढ़ के लोगों को बोरे-बासी खाना सिखाने पर कटाक्ष कर कहा है कि 1 मई को श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ को बोरे-बासी खाना सिखा रहे हैं! श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल को यह पता होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ के लोग सैकड़ों सालों से बोरे-बासी खा रहे हैं। भाजपा प्रदेश…

Read More

नंद कुमार साय के काँग्रेस प्रवेश पर विष्णुदेव साय का सवाल : जिस कांग्रेस ने पूरे देश और छत्तीसगढ़ को ठगा वो साय जी के साथ क्या न्याय करेंगे?, जिस कांग्रेस ने आदिवासियों का हमेशा  अपमान किया, वहां वे कैसे सहज रहेंगे?, क्या कोई अनुचित दबाव तो कांग्रेस ने नहीं डाला है साय जी पर?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हम सबके लिए नंद कुमार साय हमेशा आदरणीय रहे हैं। उनका इस तरह एक ऐसी पार्टी में चला जाना जिस पार्टी ने निजी तौर पर भी उन्हें प्रताड़ित करने, शारीरिक हमला तक करा उनकी जान तक ले लेने की साज़िश रची हो, निस्संदेह हम सबके लिए दुखद है। श्री साय लगातार कांग्रेस की अनीतियों के विरुद्ध आवाज़ उठा रहे थे। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस द्वारा आदिवासी आरक्षण छीने जाने के खिलाफ धरना भी दिया था। उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार…

Read More

नंदकुमार साय का कांग्रेस में जाना औचित्यहीन है, अंदर की कहानी की पड़ताल की जायेगी – रामविचार नेताम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री वरिष्ठ आदिवासी नेता रामविचार नेताम ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि नंदकुमार साय जी के कांग्रेस प्रवेश से मैं व्यक्तिगत रूप से आहत हूं |  वे हमारे कुशल मार्गदर्शक एवं मेरे शुभचिंतक हैं। किन्तु आज की परिस्थिति में उनका कांग्रेस में प्रवेश होना एवं उनका वक्तव्य कि उनका यह निर्णय आदिवासी हितों की रक्षा से जुड़ा हुआ है, यह अपने आप में एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है। जिन…

Read More

सुप्रीम कोर्ट से 58 प्रतिशत आरक्षण बहाली का स्वागत, इस निर्णय से राज्य में रुकी भर्तियां फिर से शुरू होगी, कांग्रेस सरकार 76 प्रतिशत आरक्षण देने को प्रतिबद्ध – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सुप्रीम कोर्ट द्वारा 58 प्रतिशत आरक्षण की बहाली का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के इस निर्णय से राज्य में रुकी भर्तियां फिर से शुरू हो सकेंगी। यह निर्णय लक्ष्य नहीं है अंतिम लक्ष्य तो आरक्षण संशोधन विधेयक के लागू होने के बाद ही मिल सकेगा। कांग्रेस सरकार ने राज्य के सर्वसमाज के हित में विधानसभा में सर्वसम्मति से आरक्षण संशोधन विधेयक पारित करवा कर राज्यपाल के पास भेजा है। आरक्षण संशोधन…

Read More

बोरे बासी खाने में भाजपाईयों को शर्म क्यों आती है?, भाजपा को छत्तीसगढ़ की संस्कृति खानपान से इतनी नफरत क्यों? – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बोरे बासी खाने में भाजपाईयों को शर्म क्यों आती है? भाजपा को छत्तीसगढ़ की संस्कृति खानपान से इतनी नफरत क्यों? श्रम दिवस के अवसर पर श्रमिकों के सम्मान में पूरा प्रदेश बोरे बासी खाकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति खान-पान का उत्सव मना रहे है। लेकिन भाजपाई बोरे बासी का उपहास उड़ा कर एक बार और अपने छत्तीसगढ़िया विरोधी चरित्र को प्रदर्शित किया है। सोशल मीडिया में भाजपा और भाजपा से जुड़े लोगों ने सिर्फ बोरे बासी की बुराई…

Read More

देखे VIDEO-नंद कुमार साय पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, राजनीति को जानते समझते हैं, हम उन्हें अपनी ओर से शुभकामना देते हैं – डॉक्टर रमन सिंह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रविवार को भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय आज कांग्रेस में विधिवत शामिल हो गए। उनके इस कदम को लेकर पत्रकारों ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से बात की तो उनका कहना था… श्री नंदकुमार जी ने पार्टी छोड़ी है। यह तो मैं नहीं कर सकता की इसका कारण क्या है। लेकिन आज बीजेपी छोड़कर जा रहे हैं। उनकी 40- 50 साल की तपस्या रही है। मैं तो यही कहूंगा कि उन्हें मेरी शुभकामनाएं हैं। पत्रकारों…

Read More

नंदकुमार साय ने कमल को छोड़ा, हाथ को थामा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलाई सदस्यता, मरकाम ने किया स्वागत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कल अपने पार्टी का साथ छोडऩे के बाद आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी से उनकी नाराजगी बहुत दिनों से चल रही थी और वे पार्टी में भी हासिए पर चले गए थे। इन सबका गुबार कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 दिनों की मन की बात के अवसर पर फूट पड़ा और उन्होंने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए पार्टी छोडऩे का ऐलान कर दिया। उनके द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद इस बात की…

Read More