समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

रायपुर के जरवाय ग्राम में स्थित गौठान में गायों की मौत का मामला सामने आया है।  पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत की अगुवाई में भाजपा नेताओं के एक दल ने उक्त गौठान पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया,तो पाया कि वहां 6  गाय मृत अस्वस्था में पड़ी हुई थी। भाजपा नेताओं ने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा के बाद पाया कि गौठान में गायों को लेकर कोई उचित व्यवस्था नही हैं। बल्कि यहां लाये जाने के बाद मवेशी अव्यवस्था का शिकार होकर बीमार पड़ जाते हैं।

गौवंश की मौत के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराते हुए श्री राजेश मूणत  कहा कि कांग्रेस पर गौहत्या का पाप लग चुका है। यह घटना दुखद होने के साथ ही कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।

राजेश मूणत ने कहा कि गौठान को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे देशभर में विज्ञापन किया। हमारे पार्षदों ने 4 महीने पहले शिकायत की थी कि गौठान में चारे पानी की व्यवस्था नहीं हैं।  इस गौठान में 6 गाय मर गई। कांग्रेस का पूर्व पार्षद संदीप साहू इस गौठान का ठेकेदार हैं, उन्होंने गौमाता के नाम पर शासकीय योजना की दुर्गति करके उसे धंधा बना दिया। 250 जानवरों को रखने के लिए चारा-पानी देने के लिए शासन से मिलने वाले पैसे को अपना चारा बना लिया।

राजधानी रायपुर के एक वार्ड में यह स्थिति है,तो दूरस्थ अंचलों में क्या हाल होगा,यह सोचने वाली बात है। मूणत ने कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिए , गौमाता  को चारे से दूर रखकर उनकी जान लेने वाले ठेकदार के खिलाफ जुर्म दर्ज होना चाहिए।  अगर 24 घंटे के भीतर सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो ज़ोन कमिश्नर कार्यालय में जाकर घेराव करेंगे।

उन्होने पूर्व में नवा रायपुर में हुई राहुल गांधी की सभा के बाद खुले में फेंके गए फूड पैकेट्स को खाने से बड़ी संख्या में गायों की मौत  का ज़िक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही खराबी है,वह गाय और गोबर के नाम पर राजनीति करती है, भ्रष्टाचार करके धन कमाती है, लेकिन वास्तविकता में उनका गौमाता के प्रति ज़रा भी आदर भाव नही है।

राजेश मूणत ने  कहा कि एक तरफ गोठान के नाम पर 1300 करोड़ का घोटाला इस सरकार ने किया। जिसे हमने जनता के बीच प्रस्तुत किया। इस प्रकार से गौ माता की मौत की दोषी यह कांग्रेस पार्टी है। यदि गोठान में गौ माताएं होती तो इस प्रकार से उनकी मृत्यु नहीं होती। भ्रष्टाचार करने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने गौठान बनाए लेकिन उन्हें खुला छोड़ दिया। सड़क पर लगातार घटनाएं हो रही हैं। गौ माता गोठानों की बजाय सड़क पर दिखती हैं क्योंकि गोठान में उनके लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं है।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नगर निगम के रायपुर के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा वार्ड के पार्षद श्रीमती कमलेश्वरी बसंत वर्मा पार्षद राजेश ठाकुर भाजपा जिला मंत्री अमित मैशरी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर विशाल पांडे मनीष ध्रुव बद्री शर्मा राकेश यादव मुन्ना सिंह अंजनी सिंह जितेंद्र तिवारी धीरज मिश्रा रणजीत तिवारी अनुराग ठाकुर राहुल पांडे एवं ग्राम के प्रमुख लोग उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!