समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले महाविद्यालयों की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 14 अक्टूबर तक पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के द्वारा किया गया। पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के हीरक जयंती पर आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में नौ टीम ने व महिला वर्ग में आठ टीम ने भाग लिया।

पुरुष वर्ग में रिम्स ने आर. एल. एम. चिकित्सा महाविद्यालय को व पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ने रूंगटा डेंटल कॉलेज को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। रिम्स ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय को हराकर विजेता बना।

महिला वर्ग में आर. एल. एम. चिकित्सा महाविद्यालय ने भारती आयुर्वेदा कॉलेज को हरा कर एवं पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ने रिम्स को हराकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। आर. एल. एम. चिकित्सा महाविद्यालय ने संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

विजेता टीम की ओर से सिद्धार्थ, श्रीयस, सागर व जे. एन. एम. के ललित, विष्णु आलोक का एवं महिला वर्ग में पूजा, राजेश्वरी, प्रिया, वर्षा, मीनाक्षी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। पुरस्कार वितरण डॉ. मानिक चटर्जी, डॉ. संदीप चंद्राकर के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के आयोजन में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं अधिकारी व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

You missed

error: Content is protected !!