समदर्शी न्यूज़ – कुनकुरी/जशपुर : पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा इस अद्भुत क्षण के साक्षी बनने का सौभाग्य मिला, जिसके लिए सभी देशवासियों को बधाइयां दी और कहा कि पावन अयोध्या धाम में विराजित होकर श्रीराम लला हजारों वर्षो तक मानव जाति को अपनी सात्विक ऊर्जा पुंज से प्रकाशित करते रहेंगें।

कांसाबेल में आज राम भक्तों के लिए राम भक्तों द्वारा सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन द्वारा दिखाया गया, पूरा नगर राम नाम के रंग में रंग गया। जन-जन के बरसों के इंतजार के बाद आया वो पल जब प्रभु श्री राम लला आ गए अपने धाम, जिसके साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री राम है जिनका नाम, अयोध्या उनका धाम, इस प्रभु श्रीराम को कोटि कोटि प्रणाम।

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय

ग्राम पंचायत लुड़ेग मेराम भक्तोद्वारा श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन काडरो चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर मेकिया गया, जिसमे विधायक श्रीमती गोमती साय हुई सम्मिलित !

आज ग्राम पंचायत लुड़ेग में अयोध्या धाम में विराजे नूतन विग्रह श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यहां के राम भक्तों द्वारा काडरो चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में बीते रात अखण्ड रामायण का पाठ किया गया और आज के दिन यहां राम भक्तों ने राम भक्तों के लिए बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण कर अयोध्या धाम में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिखाया गया।

जिसके बाद यहां की महिला मण्डल के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया और प्रभु श्री राम सहित माता सीता, भ्राता लछमण के साथ राम भक्त हनुमान जी के साथ भव्य झांकी निकाली गई और नगर भ्रमण किया गया। जिसके बाद राम भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पूरा वातावरण राममय हो गया, राम भक्तों में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। सब इस सुअवसर का साक्षी बन के सौभाग्यशाली महसूस कर रहे है।

यहां विधायक श्रीमती गोमती साय जी के आगमन पर ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया, जिसके बाद विधायक महोदया ने यहां पूजा अर्चना कर खुशहाली की मंगलकामना की और राम भक्तों को अपने हाथों से भंडारे का प्रसाद का वितरण किया और यहां उपस्थित राम भक्तों को बधाईयां दी। उन्होंने कहा दीप जलाएं उत्सव मनाएं प्रभु राम अपने धाम में आज पधारे हैं।

You missed

error: Content is protected !!