समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के द्वारा जिले के सभी जनपद पंचायतों में प्लेसमेंट कैंप 16 से 27 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार प्लेसमेंट कैंप में पहुंचकर रोजगार अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

लाईवलीहुड कॉलेज द्वारा प्लेसमेंट कैंप आयोजन हेतु जिले के सभी विकासखण्डों के लिए तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि अनुसार 16 फरवरी को जनपद पंचायत फरसाबहार, 17 फरवरी को जनपद पंचायत पत्थलगांव, 19 फरवरी को जनपद पंचायत कांसाबेल, 20 फरवरी को जनपद पंचायत बगीचा, 21 फरवरी को जनपद पंचायत कुनकुरी, 22 फरवरी को जनपद पंचायत दुलदुला, 23 फरवरी को जनपद पंचायत मनोरा, 24 फरवरी को जनपद पंचायत जशपुर एवं 26 और 27 फरवरी को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज डोड़ाचौरा जशपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बेरोजगार को रोजगार दिलाने के लिए भर्ती की तैयारी पुरी

एस. आई. एस. लि द्वारा बालोद जिले में 16 फरवरी से 27 फरवरी 2024 तक भर्ती की जायेगी। भर्ती से संबंधित सारी तैयारियां पुरी कर ली गई है। भर्ती टीम प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर से अपनी पूरी तैयारी कर चुकी है। इस भर्ती शिविर में 400 सुरक्षा जवान, 25 सी० आई० टी0 एवं 200 सुरक्षा अधिकारी का चयन एस. आई. एस. के द्वारा किया जायेगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को एस. आई. एस. के 22 ट्रेनिंग सेंटर में से एक प्रशिक्षण केन्द्र लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगौ। जिसमें पी.टी., डील डील थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा भी आई. पी. सुरक्षा प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कम्प्यूटर, बैंक सिक्योरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादी का प्रशिक्षण प्रदान करके एस. आई. एस. लिमि. में नौकरी उपलब्ध कराई जायेगी। भर्ती शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए कमांडेंट, कुमार शिवेन्द्र ने बताया की भर्ती होने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ योग्य उम्मीदवार, उम्र 21 वर्ष से 37 वर्ष, योग्यता 10वीं पास या फेल, लम्बाई 168 से. मी. वजन 55 से 100 किलो तक की होनी चाहिए साथ ही भर्ती अधिकारी ने बताया कि एस. आई. एस. द्वारा देश भर में अनेक प्रकार के पाठयक्रम का संचालन किया जाता है तथा सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रथम बार एस. आई. एस. द्वारा रोजगार पाठयक्रम का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत  एस. आई. एस. न्यू दिल्ली  द्वारा जिलेवार बेरोजगार नवयुवकों को चयन करके उन्हें प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। 16 फरवरी को जनपद पंचायत, फरसाबहार 17 को पत्थलगांव 19 को कांसाबेल 20 को बगीचा 21 को कुनकुरी, 22 को दुलदुला 23 को मनोरा, 24 को जसपुर जनपद पंचायत परिसर. एवं दिनांक 26 एवं 27 फरवरी को जिला परियोजना लाईबलीहुड कॉलेज, डोड़काचौरा जसपुर परिसर में किया जायेगा।

नवयुवको को चयन किया जायेगा भर्ती स्थल पर शारीरिक मापदण्ड एवं लिखित परिक्षा लिया जायेगा तथा उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतू नियुक्ति पत्र दिया जायेगा प्रशिक्षण के उपरान्त सभी जवानों को एस. आई. एस. लि० जो आई० एस० ओ० 90015 मानक विभाग में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। एस. आई. एस. लिमि.का मुख्य कार्य स्थल लालकिला, कुतुब मीनार, फतेहपुर सीकरी, खजुराहो, हुमायू टॉन, मॉल, स्टेट बैंक, ए. टी० एम0, बैक ऑफ बड़ौदा, सी. आई. टी., टाटा बिरला ग्रुप हिण्डालको विप्रो म्यूजिक ब्लर्ड एयरपोर्ट, चेक नाका इत्यादि जगहों पर नियुक्ति प्रदान की जायेगी साथ ही प्रशिक्षण के उपरान्त उम्मीदवारों को एस. आई. एस. द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा भर्ती। अधिकारी ने बताया कि उन्हें जहां पर तैनात किया जायेगा। राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट 1984 के अन्तर्गत अन्य भत्ता योग्यतानुसार, पी. एफ. सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन, बोनस, गेच्यूटी, ई. एस. आई, ग्रुप इंश्योरेंस मेडिकल आवास व मेस की सुविधा, प्रमोशन, दो योग्य बच्चों को आई. पी. एस. देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था तथा स्थानान्तरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जाती है। भर्ती अधिकारी ने बताया कि देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए विभाग इस क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवको को भर्ती कर रोजगार उपलब्ध कराकर क्षेत्र की बेरोजगारी दूर करने की उदेश्य से इस तरह की शिविर का आयोजन किया गया है ।

You missed

error: Content is protected !!