समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : दिनांक 10 मार्च 2024 को पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) के निर्देशन में कार्यालय के मीटिंग हॉल में 01 दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नवीन भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक जशपुर, जिला अभियोजन अधिकारी श्री विपिन शर्मा एवं एडीपीओ श्री राहुल गुप्ता एवं सुश्री आरती कटवा के द्वारा दिया गया।

भारतीय दण्ड संहिता और दण्ड प्रक्रिया संहिता को हटाकर नवीन भारतीय न्याय संहिता व नागरिक सुरक्षा संहिता को लागु करने भारतीय संसद के द्वारा माह दिसंबर 2023 में पारित किया गया था। केन्द्र सरकार द्वारा पुरानी भारतीय दण्ड संहिता में पर्याप्त संशोधन पश्चात् नवीन न्याय व्यवस्था स्थापित करने हेतु भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 लागू की गई है।

अपराध विवेचना में पुराने भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के स्थान पर नवीन भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रशिक्षण एवं नवीन धाराओं में हुये परिवर्तन को अपने विवेचना में शामिल करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया। नये कानून में समावेश धाराओं को बारीकी से धारा की परिभाषा व दण्ड को समझाया गया।

इसके अतिरिक्त पुरानी कानूनों में बदलाव, महिला सुरक्षा एवं न्याय, पीड़ित केन्द्रीत कानून प्रावधान, अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक, डिजीटल एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य प्रावधान, न्यायालयीन प्रक्रिया से संबंधित प्रावधान एवं नये अंतर्विभागीय समन्वय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में एसडीओपी जशपुर श्री राजेश देवांगन, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी, एस.डी.ओ.पी. बगीचा श्रीमती निमिशा पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. पत्थलगांव श्री हरिश पाटिल, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री भानूप्रताप चंद्राकर एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!