अब तक 1 लाख 10 हजार किसानों से की गई 42 लाख क्विंटल धान की खरीदी, युद्ध स्तर पर किया जा रहा धान का उठाव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

राजनांदगांव, प्रदेश में सर्वाधिक रिकार्ड  तोड़ धान खरीदी राजनांदगांव जिले में हुई है। अब तक 1 लाख 10 हजार किसानों से 42 लाख क्ंिवटल धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा स्वयं धान खरीदी व्यवस्था की सतत मानिटरिंग कर रहे हैं। जिले में रकबे से संबंधित कोई समस्या नहीं है। युद्ध स्तर पर धान का उठाव किया जा रहा है और अब तक 25 प्रतिशत धान का उठाव हो गया है। उन्होंने जिले में अधिक धान खरीदी को देखते हुये व्यापक व्यवस्था बनाने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिले में धान खरीदी हेतु जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल एवं टोकन अन्य व्यवस्था से किसान खुश हैं। जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से की जा रही है तथा किसानों को समर्थन मूल्य का तत्काल भुगतान भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन की  व्यवस्था से जिले के किसान संतुष्ट है।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा है कि धान उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय करने में किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए राईस मिलर्स से उपार्जन केन्द्रों में बारदाना पहुंचाने हेतु निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं समितियों के कर्मचारियों को किसानों से संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने के लिए कहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जिले के समस्त पंजीकृत मिलर्स से अनुबंध कर धान उठाव कराया जाना सुनिश्चित करें। जिन मिलर्स द्वारा अनुबंध नहीं किया जा रहा है, उनके राईस मिल से संबंधित जमीन का डायवर्सन निरस्त करने एवं मंडी अनुज्ञा निरस्त करने की कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उपार्जित किये गये धान के उठाव हेतु जिले के समस्त राईस मिलर्स को मिल पंजीयन, अनुमति एवं अनुबंध कराकर धान उठाव किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आने वाले दिनों में कृषकों को धान विक्रय में परेशानी न हो इसलिए मिलर्स को अवकाश के दिनों में धान उठाव हेतु निर्देशित किया गया।

गौरतलब है कि अब तक 1 लाख 10 हजार किसानों से 42 लाख क्ंिवटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को 1190 करोड़ 28 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। जिले के राईस मिलर्स द्वारा 460117 क्ंिवटल तथा परिवहनकर्ताओं के माध्यम से 438788 क्ंिवटल धान का उठाव कर संग्रहण केन्द्रों में संग्रहित किया गया है। इस प्रकार कुल उपार्जन केन्द्रों से कुल 898905 क्ंिवटल धान का उठाव कर लिया गया है। कलेक्टर द्वारा आगामी अवकाश दिवस शनिवार एवं रविवार को भी कुल 1 लाख क्ंिवटल धान प्रतिदिन उठाव किये जाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें से राईस मिलर्स द्वारा 50 हजार क्ंिवटल एवं परिवहनकर्ता द्वारा 50 हजार क्ंिवटल धान का उठाव किया जाएगा। आज से जिले के उपार्जन केन्द्रों से अंतरजिला धान उठाव जिला दुर्ग हेतु 3 लाख क्ंिवटल एवं अंतरजिला परिवहन के माध्यम से जिला धमतरी हेतु 3 लाख क्ंिवटल धान का उठाव किया जायेगा। इस हेतु जिला विपणन अधिकारी को डीओ एवं टीओ जारी कर तीन दिवस के भीतर धान उठाव के निर्देश दिए गए हैं।

जिला खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर निर्देश पर इस वर्ष धान खरीदी की शुरूवात से ही धान के परिवहन एवं कस्टम मिलिंग के तहत धान का उठाव कराया जा रहा है। जिले में पंजीकृत 79 मिलर्स में से 71 मिलर्स द्वारा धान उठाव प्रांरभ कर दिया गया है, शेष 8 मिलर्स को भी धान उठाव करने संबंधी निर्देश दिये गये हैं। आगामी दो दिवस में धान का उठाव नहीं करने वाले मिलर्स के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

You missed

error: Content is protected !!