समदर्शी न्यूज़, रायपुर

माननीय प्रियंका गांधी जी, महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

छत्तीसगढ़ की पावन धरा में आपका स्वागत है पूर्व प्रदेश अध्यक्ष असंगठित कांग्रेस एवं सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी होने के नाते में आपसे कुछ प्रश्न करना चाहता हँू अपेक्षा है कि आप इसका जवाब जरूर देंगी।

1) छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग में सदस्य के रूप मे कल्पना प्रशांत सिंग की नियुक्ति आपकी अनुशंसा पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई थी वह महिला उत्तर प्रदेश की निवासी है इनके एवं इनके पति के उपर वहां कई गंभीर आपाराधिक मामले दर्ज है इसके उपरान्त भी आपने इस महिला की अनुशंसा क्यो की ?

2) 2018 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा समाज कल्याण विभाग मे गैर शासकीय नियुक्ति पर पुरे देश मे प्रतिबंध लगा दिया था भुपेश बघेल ने इस विभाग मे अध्यक्ष के रूप स्व. श्रीमती करूणा शुक्ला जी की नियुक्ति की थी इस बात की जानकारी होने के कारण स्व. करूणा शुक्ला ने इस पद को कभी ग्रहण ही नही किया। कल्पना प्रशांत के नियुक्ति के बाद इस विभाग मे भारी भ्रष्टाचार किए इस महिला के भ्रष्टाचार को भूपेश बघेल ने आपके संरक्षण के कारण कभी उजागर नही होने दिया उन्हे 3 बंगले क्रमशः जगदलपुर दन्तेवाड़ा एवं रायपुर मे दिए गए राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया और सारी सुविधाए उपलब्ध कराई गई। जब इस विभाग मे यह पद ही नही था तो इन्हे वेतन किस मद से दिया गया ? और उनको प्रदान की जाने वाली सुविधा का भुगतान किस मद से किया गया ?

3) मै उस वक्त असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर कार्यरत होते हुए आपने साथ कांग्रेस पार्टी के संघर्षशील साथी जिन्होने ने मेरे साथ कांग्रेस के आंदोलनो मे भाग लिया जेल मे रहे उन लोगो के लिये मैंने निगम मंडल मे अनुशंसा की थी जिसे भुपेश बघेल ने अनदेखा किया। करोना के समय वे साथी उनके परिवारजनों पर जब आफत आई तब मैने भूपेश बघेल की अनदेखी के पश्चात तत्कालीन कांग्रेस के अध्यक्ष राहूल गांधी एवं आपको भी अवगत कराया।

परन्तु हमारे साथियों को इस विषयसे किसी भी प्रकार की मदद प्रदान नही की गई। उत्तर प्रदेश मे जब कोई घटना होती थी तो भूपेश बघेल आपके कहने पर वहां के लोगो को मदद करते थे तथा तो क्या वे छत्तीसगढ़ की कार्यकर्ताओ की मदद नही कर सकते थे ?

आज आप राजनांदगावं की जनता से इस भूपेश बघेल के लिए समर्थन मांगने आई है जहां हजारो की संख्या मे कार्यकर्ताओ ने श्रमिको के साथ मिलकर आंदोलन किया जिसका नेतृत्व स्वयं मैने किया था और कुछ आंदोलनो मे भूपेश बघेल, पी.एल. पुनिया समेत कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेता शामिल होते रहे उस राजनांदगांव के मजदूर साथियो को भी कोई सहायता नही दी गई। मेरा यह मानना है कि क्या छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव के मजदूरो कर्मचारी साथियो मे इतनी क्षमता नही है। कि उन्हे किसी प्रकार के निगम मंडल के लायक आपने नही समझा।

राहुल गांधी जो पूरे देश मे न्याय यात्रा निकाल रहे थे जिसमें आप भी शामिल रही आज इस मंच के माध्यम से जवाब दे कि छत्तीसगढ़ के श्रमिको, कर्मचारियो, महिलाओं के साथ आपने यह अन्याय क्यो किया।

You missed

error: Content is protected !!