समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम उपरकापा निवासी बालेश्वर ारमा का नाला के पानी में डूबने से 25 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के माता सुली बाई साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम ढोढ़ीबहार निवासी अर्जुनराम का नाला के पानी में डूबने से 26 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी असरिता बाई एवं ग्राम मटासी निवासी कौशल्या बाई का चुही मिट्टी खदान से मिट्टी निकालते वक्त मिट्टी धस कर उपर में गिरने से 28 दिसम्बर 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति महिपाल राम हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

You missed

error: Content is protected !!