समदर्शी न्यूज़, रायपुर : एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते कहा कि दादी इंदिरा जी हमेशा कहती थी कि जो हमारे आदिवासी भाई बहने है उन्होंने हमेशा प्रकृति का आदर किया है। संस्कृति यह सिखाती है कि सब आपस में खुशी से रहेंगे तभी इंसान आगे बढ़ेगा। प्रकृति का देखभाल करते हुये अच्छा रखते हुये सामाज को आगे बढ़ाते है। बच्चपन में इंदिरा जी ने मुझें बताया था कि जब-जब आदिवासी क्षेत्र में जाती थी आदिवासी भाई, बहने कुछ देते थे हमेशा अच्छी तरह से सजा कर घर में रखती थी।

इंदिरा जी के घर में आज भी छत्तीसगढ़ के जो आदिवासी बहने उनकी कला और उनकी हस्तकला प्रेम पूर्वक दिया था। उनकी म्यूजियम बना है वहां देखने को मिलेंगे। यहां की जो धरती है यहां मजदूर यूनियन के जन्मदाता पंडित रामकुमार दुबे जी रहते थे यह उनकी जन्मभूमि है। शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले विभूति भूषण की भी जन्मभूमि है। यह प्रकृति संसाधनो से भरपूर धरती है। यहां के लोग बहुत मेहनती है। छत्तीसगढ़ में हर प्रदेश के लोग रहते है और यहां के लोगो में स्वाभिमान और सम्मान भरा पढ़ा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस सरकार में बहुत तरक्की हुयी है।

जब तेजी से छत्तीसगढ़ में विकास होने लगा तो भाजपा को पसंद नहीं आया उनकी राजनीति अलग है आज देश में इस तरह की राजनीति कर रहे है। राजनीतिक दलों के लोगो पर आक्रमण हो रहा है। चिरमिरी में कोयला का खदान सबसे पुराना है। यहां के कोयला के खदान है उसे इंदिरा गांधी ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने खदानों का राष्ट्रीयकरण कराया है ताकि वहां के लोगो को रोजगार मिले और लोगो को जीवन में खुशहाली आये। आज देश में जिस तरह की राजनीति है मजदूरो, किसान, गरीबों के विरूद्ध राजनीति चली है। जनता को गहराई से इस बात को समझना चाहिये कि मोदी जी सभी क्षेत्रो में निजीकरण कर रहे है।

बड़े-बड़े खदाने अडानी को दे दी गयी है। कांग्रेस द्वारा कोरबा में बड़े-बड़े थर्मल पावर बनाये गये है। मोदी देश की संपत्ति को बेच रहे है। आज श्रमिकों का ठेकेदारी के द्वारा शोषण हो रहा है। कई लोगो की जमीने खदानो के लिये दी गयी और अब उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिला है। संविधान में लोगो की सबसे बड़ी शक्ति यह मिली है कि वह स्वतंत्र रूप से वह अपने नेता चुन सके। भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा में देश की संस्कृति सुरक्षा नहीं है। जितने भी स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने अपनी सारी धन दौलत आंदोलनों में लुटा दिया। स्वतंत्र सेनानियों के खूनो से देश को आजादी मिली। कांग्रेस की सरकार बनने पर न्याय की 5 गारंटी पूरी होगी। देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देखने को मिली है। यह बात मोदी जी कभी नहीं बतायेंगे देश हाल क्या है? देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार है और 30 लाख पद खाली पड़े है। 5 सालों में मोदी ने कोई भी पदों में भर्ती नहीं की। बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है।

महंगाई चरम सीमा पर है सभी वस्तुओ का रेट बढ़ गये है। देश में आर्थिक संकट की स्थिति बनी हुयी है। भाजपा के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। देश के निर्माण में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिला सुरक्षा के मामले में मोदी का कोई ध्यान नहीं है। महिलाओ के प्रति अत्याचार बढ़ गया है। हाथरस मामले में महिला को जला कर मार डाला गया है और मोदी सरकार में महिलाओं की कोई सुनवाई नहीं है। कांग्रेस ने खदान बनाया और लोगो को रोजगार दिलवाया। कांग्रेस ने महिलाओं का सम्मान दिया और सभी समाजों को आगे बढ़ाने का काम किया। मोदी ने अपने खरबपति मित्रों को खदाने दे दी। मोदी ने लोगो से रोजगार छीना, जमीन छीनी। जनता का जागरूक होने की जरूरत है जिससे देश में बदलाव आ सके। मोदी ने रोजगार के माध्यम बंद कर दिये। केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनने पर नारी न्याय के माध्यम से महिलाओं को सलाना 1 लाख देगी और सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। मोदी ने अरबपतियों से चंदा लिया है। ऐसे कंपनियो से चंदा लिया है जिन पर उन्होंने पहले छापा मारवाया और चंदा लिया, उन पर केस बनाया, उनके बाद उनके केस भी बंद कर दिये और छापा मारना भी बंद कर दिया। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के लिये एमएसपी का कानून बनाया जायेगा। खेती के जितने भी उपकरण है उस पर से जीएसटी हट जायेगा। किसानों का फसल नुकसान होता है तो 30 दिनों के अंदर नुकसान का भुगतान हो जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहा है। यह लोकसभा चुनाव देश का चुनाव है। देश में भाजपा 10 साल लगातार राज करने के बाद महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। इस समय देश की जनता और छत्तीसगढ़ की जनता बदलाव चाहती है। दो चरण का चुनाव हो चुका है। कांग्रेस बढ़त बनाके आ रही है। अब तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होना है। तीसरे चरण में 7 तारीख को वोटिंग है। जब 7 तारीख को वोटिंग होगा हमे पूरा भरोसा है कि कोरबा लोकसभा की जनता ज्योत्सना महंत को जीतायेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में हम 11 सीटों में 2 सीटे जीते थे। इस बार ज्योत्सना महंत भारी मतो से जीतेंगी। कांग्रेस को जनता का भरपूर आर्शीवाद मिलेगा।

 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि यह लोकसभा का चुनाव है इस लोकसभा चुनाव में जनता को ध्यान रखना है कि यह लड़ाई पूरे भारतवासीयो की है क्योकि आज संविधान खतरे में है। इसलिये सोच समझकर मतदान करना है, क्योकि यह खास चुनाव है। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर को जिला बनाया। मेडिकल कॉलेज भी विधानसभा से पारित करके भेज दिया गया, मेडिकल कॉलेज भी जल्द मिलेगा। हमारी सरकार जब थी हमने किसानों का कर्ज माफ किया और 2500 रू क्विंटल में धान खरीदी भी की। बिजली बिल भी हाफ किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल में हमने दिया। लेकिन भाजपा सरकार आते ही सब साय-साय बंद होगा। गोबर खरीदी, बेरोजगारी भत्ता सब बंद हो गया। बिजली कटौती हो रही है और बिजली का रेट भी अब बढ़ने आने वाला है। कांग्रेस पार्टी मजदूर, गरीब, युवा, महिला सभी का सम्मान करती है।

कोरबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कहा कि मुझे पुनः प्रत्याशी बनाये जाने कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देना चाहूंगी। विपक्ष में रहते हुये भी मैंने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लोगों की समस्या को सदन में रखा, चाहे रेल हो, खदाने हो सभी मुद्दों को मैंने सदन में उठाया। कोरबा में मेडिकल कॉलेज भी खुलवाया। राहुल गांधी जी ने पूरे देश में यात्रा की मजदूरो, किसानों, युवाओं सभी से मिले। देश की आवाज जो हमारे न्याय पत्र में आयी है इसको देखकर भाजपा बौखला गयी है। भाजपा के पास दो मुद्दे है पहला गांधी परिवार को कोसना और दूसरा कांग्रेस प्रत्याशी को परेशान करना। कांग्रेस के पास महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के न्याय, युवाओं के न्याये मुद्दे है। कांग्रेस के मुद्दे से भाजपा परेशान है। कांग्रेस को कोरबा की जनता का आर्शीवाद मिलेगा।

सभा में एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया। 

You missed

error: Content is protected !!