समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेड़ा रायपुर कांग्रेस मुख्यालय में अपमान पर फूट-फूटकर रो रही हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र पर लोग सवाल उठा रहे हैं। लेकिन हमेशा की तरह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुप्पी साध रखी है। भूपेश के कुशासन के दौरान महिलाओं के साथ अत्याचार पर भी प्रियंका गांधी मौन रहीं थी। अब अपनी ही पार्टी में एक महिला के साथ बदसलूकी पर उनकी चुप्पी बता रही है कि महिलाओं का शोषण और अपमान कांग्रेस की परंपरा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने सवाल करते हुए कहा की प्रियंका गांधी महिला उत्पीड़न के मामले में क्यों मौन रहती है , जब उनके पार्टी के भीतर में ही इस तरह की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं।

नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़

You missed

error: Content is protected !!