समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बुधवार (8 मई) को ओडिशा के कालाहांडी लोकसभा व नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया। पहले दिन 6 गांवों में चुनावी सभाएं ली। बता दें कि डिप्टी सीएम श्री साव ओडिशा के तीन दिन के चुनावी दौरे पर हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की गारंटी पूरी हुई है। महिलाओं को मासिक एक हजार रुपए दे रहे हैं। तीन किश्त मिल चुकी है। ओडिशा में भी भाजपा की सरकार बनाएं, यहां भी सुभद्रा योजना के तहत 50 हजार रुपए का कार्ड देंगे। इसे दो साल में खर्च करना होगा। इसके बाद फिर कार्ड में पैसा डाला जाएगा।

श्री साव ने मोंगरापाली, पार्केड, बेलटुकरी, कुलियाबांधा,साहिपाला और डूमरपानी में कहा कि, ओडिशा में भी डबल इंजन की सरकार बनाएं। यहां भी गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए काम होगा। मोदी जी ने लोगों को कोरोना से बचाने के लिए तीन टीका मुफ्त में लगवाया। यदि देश में कांग्रेस की सरकार होती तो मुफ्त में टीका नहीं लगाती। गरीबों को मुफ्त में चावल मिल रहा है। ये पांच साल तक और मिलता रहेगा।

श्री साव ने बताया कि मोदी की गारंटी के तहत भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों का धान 3100 रु क्विंटल में खरीद रही है। ओडिशा में भी भाजपा की सरकार बनाएं, किसानों का धान 3100 रुपए में खरीदेंगे। 60 के साल ऊपर के बुजुर्गों को 3 हजार रुपए और 70 साल के बुजुर्गों को 35 सौ रुपए वृद्ध पेंशन मिलेगा। 5 लाख रुपए तक मुफ्त में इलाज होगा।

उपमुख्यमंत्री ने बीजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि, बीजेडी प्रत्याशी राजेंद्र ढोलकिया ने बहुत भ्रष्टाचार किया है। जनता को बहुत लूटा है। उन्होंने सिर्फ अपने घर भरने का काम किया है। आम लोगों के लिए कुछ नहीं किया। श्री साव ने कहा कि, ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा वाली मोदी जी की सरकार बनाएं, मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कालाहांडी लोकसभा में भाजपा की लोकप्रिय प्रत्याशी मालविका देव और नुआपाडा विधानसभा में अभिनंदन पांडा को प्रचंड मतों से जिताएं।

You missed

error: Content is protected !!