समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम टांगरबहरी में पेड़ के नीचे खड़े भाई-बहन गाज़ की चपेट में आ गये। घायलों को परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा कुनकुरी के निजी चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टर ने भाई केविक लकड़ा 10 वर्ष को मृत घोषित कर दिया तथा बहन कांक्षी लकड़ा को खतरे से बाहर बताया है। पिता की सूचना पर कुनकुरी पुलिस द्वारा केविक की मृत्यु पर मर्ग कायम कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।

पिता फ्लोरेन लकड़ा निवासी ग्राम टांगरबहरी द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर घटना का विवरण इस प्रकार है कि गुरूवार की सायं में वह खेत में काम कर रहा था। इसी बीच उसका पुत्र केविक व पुत्री कांक्षी खेत पर आये और आम के पेड़ के नीचे खड़े हुए, अचनाक लगभग 4 बजे के आसपास आकाशीय बिजली गिरी और उसके दोनों बच्चे जमीन में गिर गये। वह खेत से दौड़कर आया और देखा तो बच्चे बेहोश थे, वह बच्चों को उठाकर घर लाया। जिसके उपरांत परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से कुनकुरी अस्पताल ईलाज हेतु लाने पर डॉक्टर ने पुत्र केविक की मृत्यु हो जाना बताया। पुत्री कांक्षी का उपचार किया जा रहा है वह खतरे से बाहर है।

error: Content is protected !!