समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : पुलिस थाना कुनकुरी के अन्तर्गत गुरूवार की रात्री लगभग साढ़े आठ बजे खंड़सा चरईडांड पुलिया के पास शादी से सोल्ड मोटर साईकिल में लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाईक सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। परिजनों की सूचना पर कुनकुरी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध भादवि की घारा 279, 304 ए के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रीम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। वही दोनों युवकों की मृत्यु पर मर्ग कायम कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दुर्घटना का विवरण इस प्रकार है कि ग्राम टिपनटोली निवासी संजय सिंह रिश्ते में अपने साला यूजेश्वर सिंह के साथ यूजेश्वर की नई सोल्ड मोटरसाईकिल में ग्राम तितरमारा शादी में शामिल होने गया था। वापस लौटते समय खंड़सा चरईड़ांड़ पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों के सिर व शरीर में गंभीर चोट लगने से उनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

error: Content is protected !!