समदर्शी न्यूज़ रायपुर

कुम्हारी में जहाँ पर डंप यार्ड था, अब वहाँ खूबसूरत फलोद्यान बन गया है। यहाँ 6 प्रजातियों के पौधे रोपे गये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह फलोद्यान देखा। यह फलोद्यान कुम्हारी गौठान के पास बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने गौठान में उत्पादित हो रहे वर्मी कंपोस्ट  तथा 3 एकड़ में रोपित केला बाड़ी भी मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को लाभांश का दो लाख रुपए का चेक भी सौंपा। महिलाओं ने बताया कि गौठान में 9 लाख में गोबर क्रय किया गया और 14 लाख रुपए का वर्मी कंपोस्ट बेचा गया। मुख्यमंत्री ने इसकी प्रशंसा करते हुए स्वसहायता समूह की महिलाओं से लगन और मेहनत के साथ काम करते रहने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने फलोद्यान में आमों की प्रजाति के बारे में भी पूछा। सीएमओ ने बताया कि यहां आम्रपाली, तोतापरी जैसे आम की प्रजाति भी लगाई गई है। मुख्यमंत्री ने गौठान में आने वाले मवेशियों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से लोगों को इसी तरह लाभ देते रहें। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मांगलिक भवन का लोकार्पण भी किया।

You missed

error: Content is protected !!