समदर्शी न्यूज़ ब्यूरों, जशपुर

जिले में संचालित एकलव्य आदर्श विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 3 अपै्रल को राज्य स्तरीय चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि उक्त परीक्षा के परिणाम उपरांत 12 अप्रैल 2022 तक दावा आपत्ति मंगाया गया था। दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात् मेरिट सूची के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार किया गया है।  उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल 2022 एवं 28 अप्रैल 2022 को कांउसलिंग व विद्यालय का चयन किया जाएगा। जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति बालक का 27 अप्रैल 2022 को 10 बजे से अ.ज.जा बालक का 27 अपै्रल को 11 बजे से एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बालिका का 28 अप्रैल 2022 को 10 बजे से व अ.ज.जा कन्या 28 अप्रैल 2022  को 11 बजे से काउसलिंग किया जाएगा।

सहायक आयुक्त ने काउंसलिंग चयन के समय विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होने के निेर्दश दिए है। साथ ही उन्होंने कहा है कि स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं कक्षा पांचवीं की अंकसूची विद्यालय में प्रवेश के समय विद्यालय में संलग्न करना अनिवार्य होगा।

You missed

error: Content is protected !!