कांग्रेस का केंद्र के मांगा जाने वाला 55 हजार करोड़, कांग्रेस के कार्यालय का फर्जी आंकड़ा – भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा केंद्र से मांगी जाने वाली राशि पर भाजपा के प्रदेश  मीडिया प्रभारी नलीनेश ठोकने व प्रदेश मीडिया विभाग सदस्य सीए अमित चिमनानी ने इस आंकड़े को कांग्रेस के कार्यालय का फर्जी आंकड़ा बताया है।

संयुक्त बयान जारी कर कांग्रेस से 3 सवाल किए गए है –

1.  केंद्र से मांगी जाने वाली राशि का आंकड़ा हर कांग्रेस का नेता अलग अलग बताता है. मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस मीडिया विभाग, कांग्रेस के प्रवक्ता व युवा कांग्रेस के नेताओ ने अलग अलग आंकड़े बताए है क्यों ?

2.मार्च 2022 के विधानसभा सत्र में पूछे गए प्रश्न के जवाब में यह बताया गया की वर्ष 19- 20 व वर्ष 20- 21 की  जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि मिल चुकी है और कांग्रेस के जारी मीडिया नोट में बताया गया है कि 14 हजार करोड़ क्षतिपूर्ति की राशि नही मिली। एक वर्ष की क्षतिपूर्ति की राशि 3 हजार करोड़ के आस पास होती है तो कॉग्रेस पार्टी ने झूठ कहा या विधानसभा में कांग्रेस सरकार ने  झूठा जवाब दिया इसे स्पष्ट करे ।

3.मार्च 2022 के सत्र में विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में वर्तमान तारीख में लंबित एक्साइज ड्यूटी जो कि केंद्र से लेनी है 520 करोड़ बताया गया है व कांग्रेस के नेता 13 हजार करोड़ का बकाया बता रहे है तो दोनो में झूठा कौन है ? इसे साफ करे ।

भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस कि यह रणनीति रही है झूठ बोलो बार बार बोलो। चाहे व राफेल पर जनता को भ्रमित कर सेना को कमजोर करने की बात हो या कोरोना टीके पर झूठ बोलकर लोगों की जान को दांव पर लगाने की बात हो. कांग्रेस ने झूठ फैलाने का ही प्रयास किया है परंतु जनता द्वारा सबक सिखाए जाने के बावजूद कांग्रेस की झूठ बोलने की आदत में सुधार नही हुआ है।

सयुक्त बयान में कहा गया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार को 3 वर्षो में केंद्र सरकार ने 1 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि दी है इस पर केंद्र को धन्यवाद देने की बजाय सस्ती राजनीति करना ही कांग्रेस के पतन का कारण है।

You missed

error: Content is protected !!