कलेक्टर दौरा कार्यक्रम में लाल बहादुर नगर में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले महिला श्रमिकों से हुए रूबरू हुए

कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर मनरेगा अंतर्गत श्रमिकों को दिए जा रहे कार्य का किया आकलन

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत महिला श्रमिकों द्वारा व्यापक पैमाने पर किया जा रहा पौधरोपण कार्य, महिला श्रमिकों में खुशी व्याप्त

स्थानीय स्तर पर श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

नया तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, नरवा बंधान, शेड निर्माण, डबरी निर्माण, कुंआ निर्माण के कार्य किए जा रहे

डबरी निर्माण, कुंआ निर्माण के माध्यम से जल स्तर बढ़ाने के लिए लगातार किया जा रहा कार्य

लॉकडाउन के दौरान भी श्रमिकों को मिला रोजगार

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत प्रदेश में राजनांदगांव जिले में सर्वाधिक श्रमिकों को रोजगार दिया गया है। राजनांदगांव जिला श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए गए निर्देश के बाद श्रमिकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने आज दौरा कार्यक्रम में लाल बहादुर नगर में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले महिला श्रमिकों से रूबरू हुए और उनसे कार्य के संबंध में जानकारी ली। महिला श्रमिकों ने बताया कि उन्हें घर के समीप ही रोजगार आसानी से उपलब्ध हो रहा है। कलेक्टर ने जमीन स्तर पर मनरेगा अंतर्गत श्रमिकों को दिए जा रहे कार्य का आकलन किया और अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत महिला श्रमिकों द्वारा पौधरोपण का कार्य व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है, जिससे उनमें खुशी है।कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर के निर्देशन में श्रमिकों को रोजगार देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। श्रमिकों को रोजगार के लिए भटकना न पड़े और उन्हें अपने ग्राम के समीप रोजगार मिले इस दिशा में सतत कार्य किए जा रहे है। जिसके सार्थक परिणाम रहे और विभिन्न क्षेत्रों में श्रमिकों को कार्य मिला। 11 मई को राजनांदगांव के 813 ग्राम पंचायतों में से 602 ग्राम पंचायत में 71 हजार 261 श्रमिक कार्यरत हैं। इस प्रकार प्रतिदिन लगभग 71 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान भी श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया गया। जिससे पलायन को रोकने में मदद मिली। डबरी निर्माण, कुंआ निर्माण के माध्यम से जल स्तर बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिले में नया तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, नरवा बंधान, शेड निर्माण, डबरी निर्माण, कुंआ निर्माण जैसे कार्य मनरेगा के तहत किए जा रहे हैं। श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर व्यापक रूप से रोजगार उपलब्ध कराया गया। राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड में 7 हजार 656 व्यक्तियों को रोजगार दिया गया। इसी तरह छुईखदान विकासखंड में 10 हजार 15 व्यक्तियों को, छुरिया विकासखंड में 13 हजार 73 व्यक्तियों को, डोंगरगांव विकासखंड में 4 हजार 272 व्यक्तियों को, डोंगरगढ़ विकासखंड में 5 हजार 820 व्यक्तियों को, खैरागढ़ विकासखंड में 11 हजार 18 व्यक्तियों को, मानपुर विकासखंड में 3 हजार 669 व्यक्तियों को, मोहला विकासखंड में 5 हजार 428 व्यक्तियों को तथा राजनांदगांव विकासखंड में 10 हजार 310 श्रमिक कार्यरत है।

error: Content is protected !!