पांच प्रशिक्षकों ने 36 प्रशिक्षार्थियों को माह भर दिया प्रशिक्षण

समापन के अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए अतिथिगण

अंचल कार्यालय लोरो में हुआ प्रशिक्षण

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो

जशपुर, एकल अभियान के अन्तर्गत संचालित श्री हरि कथा योजना का संभाग स्तरीय नवीन व्यास प्राथमिक वर्ग का प्रशिक्षण सत्र अंचल अभियान कार्यालय लोरो के भवन में सम्पन्न हुआ। लगभग माह भर चले इस नवीन व्यास प्राथमिक वर्ग का समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय सम्मिलित हुए। उनके साथ संगठन मंत्री पवन साय, शारदा धाम के प्रमुख कलेश्वर साय, आरएसएस के पूर्व प्रभाग ए के योजना प्रमुख प्रकाश भौमिक उपस्थित रहे। उन्होने इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रस्तावना पढ़ी गई।

अतिथियों द्वारा प्रशिक्षार्थियों को इस प्रशिक्षण के उपरांत प्राप्त ज्ञान कों और गहन प्रशिक्षण से परिमार्जित कर व्यास कथाकार के रूप में समाज में जाकर भारतीय संस्कृति एवं संस्कार का प्रचार कर समाज में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने का संदेश दिया। संस्था के उद्देश्य एवं कार्यक्रमों के बारे में भाग अध्यक्ष द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।

समारोह का शुभारंभ भारत माता एवं राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों के स्वागत एवं परिचय के उपरांत स्वागत गीत एकल की बहनों द्वारा प्रस्तुत किया गया। नवीन व्यास प्राथमिक वर्ग का माह भर का वृत्त बहन सुभद्रा पैंकरा द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित 40 की संख्या के स्थान पर 36 नवीन व्यास कथाकारों की उपस्थिति रही। जिनमें 21 महिला एवं 15 पुरूष कथाकार प्रशिक्षण लिये। इन प्रशिक्षार्थियों को 2 पुरूष एवं 3 महिला प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। माह भर चले इस प्रशिक्षण सत्र में प्रतिदिन प्रातः 4 बजें से रात्री 10 बजें तक 11 सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण अवधि में अनेक वरीष्ठ लोगो द्वारा बौधिक भी प्रदान किया गया।

इस समारोह में एकल अभियान के भाग अध्यक्ष राजीव नंदे, अम्बिकापुर भाग हरि कथा योजना अध्यक्ष वार्ष्णेय जयसवाल, ग्राम विकास योजना प्रमुख विनोद अग्रवाल, भाग संवाद प्रभारी विष्णु जोशी, विश्वनाथ राम, केवल अग्रवाल, राधेश्याम बंग, रामसकल यादव, श्रीमती अनामिका नंदे, सुखमनी चंद्राकर, पुष्पा पारीक, संतोष पारीक, संतोषी पारीक आदि के साथ एकल अभियान के सक्रिय पुरूष एवं महिला कार्यकर्ता, पदाधिकारी सम्मिलित रहे। आभार प्रदर्शन राजेन्द्र प्रसाद सिदार द्वारा किये जाने के उपरांत समारोह का समापन किया गया।

error: Content is protected !!