हॉकी व एथलेटिक्स हेतु चयन ट्रायल 7 से 10 अक्टूबर तक एवं दूसरे चरण में तीरंदाजी के लिए चयन ट्रायल 11 से 13 अक्टूबर तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

रायपुर, छत्तीसगढ़ खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में संचालित राज्य खेल अकादमी (हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स) एवं स्वर्गीय कोदूराम वर्मा समृति धनुर्विद्या अकादमी रायपुर में प्रवेश लिए खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 7 से 13 अक्टूबर तक राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में किया जाना है। इसमें जिला स्तर में आयोजित चयन ट्रायल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।

छत्तीसगढ़ शासन के संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह चयन ट्रायल दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में हॉकी व एथलेटिक्स का चयन ट्रायल 7 से 10 अक्टूबर तक एवं दूसरे चरण में तीरंदाजी का चयन ट्रायल 11 से 13 अक्टूबर तक राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!