भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु 03 सितम्बर 2022 अंतिम तिथि निर्धारित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली का आयोजन 13 नवम्बर  से 22 नवम्बर 2022 तक रायपुर में किया जा रहा है। इस आयोजन में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों को संबंधित वेबसाईट   www.joinindianarmy.nic.in  में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 03 सितम्बर 2022 है। इस आयोजन में जनरल ड्îूटी अग्निवीर, टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर एवं अग्निवीर ट्रेड के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। इस भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता पदवार 8वीं, 10वीं, 12वीं तथा जन्म तिथि 01 अक्टूबर 1999 से 1 अप्रैल 2005 के बीच होना चाहिए। विस्तृत जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर 0771-2965213, 0771-2965212 पर सम्पर्क कर सकते है।

error: Content is protected !!