आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 690/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबध्द

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 30 सितंबर 2022 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि केरा रोड निवासी जोधराम राठौर अपने घर में बिक्री करने हेतु अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहॉ आरोपी के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 690/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबध्द किया गया।

आरोपी जोधराम राठौर उम्र 48 वर्ष निवासी केरा रोड जांजगीर को दिनांक 30 सितंबर 22 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक उमेश कुमार साहू, निरीक्षक बी.पी.तिवारी, हायक निरीक्षक – के.के.कोसले, भरत राठौर, प्रधान आरक्षक – मोहन साहू, विरेन्द्र भानू एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!