विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसान विजय कुमार, गरजू और शुभन साहीडाढ़ में पहली बार धान बेचने पहुंचे

मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी उपज का सही दाम दे रहा है छत्तीसगढ़ शासन

जिला प्रशासन के सार्थक प्रयास से धान खरीदी केन्द्र में उनका किया गया हैं पंजीयन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने कि व्ययस्था से किसान बहुत खुश है| यह कहना है विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसान विजय कुमार, गरजू और सुभन का तीनों किसान बगीचा विकास खंड के धान खरीदी केन्द्र साहीडांड में पहली बार धान बेचने आए थे। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज अपने कलेक्टोरेट कक्ष से विडियो काल के माध्यम से धान बेचने आए किसानों से बात की। किसानों ने कलेक्टर को बताया कि जिला प्रशासन के सार्थक प्रयास से हमारा पंजीयन किया गया और हमें अपनी उपज का सही दाम भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि वे पहली बार अपना धान बेचेंगे। इससे पहले वे अपना धान नहीं बेच पाते थे।

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसान शुभन ने बताया कि तीनों किसान बगीचा विकास खंड के डूमरपानी के निवासी हैं|  शुभन को पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन ने वन अधिकार पट्टा भी दिया था। जिस पर वे खेती करते और परिवार के साथ खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं| उन्होंने बताया कि उनका 0.485 हेक्टेयर में वन अधिकार पट्टा मिला है, अपने खेत के 40 डिसमिल में धान सवा एकड़ में मक्का और लगाए हैं| इसी प्रकार गरजू किसान ने बताया कि अपने खेत के 50 डिसमिल में अरहर 50 डिसमिल में मक्का और एक एकड़ में धान की फसल लगाए है| इसी प्रकार विजय किसान अपने खेत में आधा एकड़ में अरहर, 30 डिसमिल में मक्का, 90 डिसमिल में धान की फसल लगाए हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवम्बर से की जा रही है| धान बेचने आए किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए बताया कि इस वर्ष किसानों के पास धान बेचने के लिए पर्याप्त अवसर हैं| टोकन भी आसानी से मिल रहा है। छत्तीसगढ़ शासन ने इस बार आनलाईन टोकन की भी व्यवस्था की है| खरीदी केन्द्र में किसानों की सुविधा के लिए छाया, पेयजल, शौचालय की भी उत्तम व्यस्था की गई है।

error: Content is protected !!