समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर

ई / 241 बस्तरिया बटालियन, कामानार द्वारा दिनांक 31 जनवरी 2023 को ग्राम कामानार थाना दर्भा, जिला बस्तर में सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन किया, जिसके अन्तर्गत युआवों के लिए खेल-कूद का समान जैसे कि बॉलीबाल, बॉलीबाल नेट, कैरम बोर्ड व क्रिकेट किट आदि सामान एवं स्थानीय जनता और जरूरतमंदों के लिए घरेलू / रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली चीजें जैसे कि छाता, मच्छरदानी, कंबल कपडो और अन्य सामानो का भी का वितरण किया गया। इसी कडी में उपस्थित जनता के लिए बस्तरिया बटालियन द्वारा भोजन का भी बंदोबस्त किया गया, जिसमे कामानार एवं आसपास के ग्रामीणों ने भोजन ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पद्माकुमार ए. कमाण्डेंट 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा किया गया। महोदय ने गॉव वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि सुरक्षा बल और स्थानीय नागरिको के बीच संबंध बढ़ाने का लक्ष्य को लेकर सिविक एक्सन प्रोग्राम किया जाता है हमे युवा पीढ़ी को खेल कूद में रूचि बढाने के लिए प्रेरित करना चाहिए, खेलकूद से स्वस्थ्य ही नही अपितु मानसिक व समाजिक विकाश भी होता है। महोदय ने बताया कि हमारी बस्तरिया बटालियन आपकी सुरक्षा एवं सहायता लिए प्रतिबद्ध है। हम निःस्वार्थ एवं निष्ठा भाव से आप लोगों के लिए कार्य करते रहेंगे ताकि समाज के सभी तबके के लोगों का समानांतर विकास हो सके। महोदय ने ग्रामीणों को यह भी बताया कि यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है उसे जल्द से जल्द बस्तरिया बटालियन को सूचित करने का प्रयास करे ताकि उसे दूर करने के प्रयास किए जा सकें ।

कार्यक्रम के दौरान श्री पद्माकुमार ए. कमाण्डेंट 241 बटालियन, श्री श्रीकुमार बारा (द्वितीय कमान अधिकारी), डॉ. रामकृष्ण मिश्रा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉ. वर्षा रोज ऑ. जोन, चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती सविता सिंह सहायक कमाण्डेन्ट, श्री रजन कुमार सिंह (सहायक कमाण्डेन्ट ई/ 241 ) के अतिरिक्त श्री अनतराम कश्यप जनपद उपाध्यक्ष दर्भा, श्री शिशुपाल सिन्हा SHO दरमा, उपनिरीक्षक श्री रामविलास नेगी पुलिस चौकी कामानार प्रभारी, ग्राम प्रधान कामानार श्री सुरेश कुमार कश्यप के साथ स्थानीय ग्रामीण एवं 241 बस्तरिया बटालियन के जवान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!