समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर

बिलासपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति बिलासपुर छग संस्था द्वारा आज नगर की विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभावान नारी शक्ति को “नारी प्रतिभा सम्मान 2023 ” से सम्मानित किया गया। स्थानीय विकास नगर 27 खोली स्थित आनन्द अपार्टमेंट में मुख्य अतिथि श्रीमती रीतू शेलेश पाण्डेय ने आयोजन की प्रशंसा करते हूये प्रतिभा सम्मानित बहनो को बधाई दी। उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे कार्य को सराहा। उन्होंने नारी शक्ति संस्था की अध्यक्ष डॉ उषा किरण बाजपेयी द्वारा विगत 26 वर्षों किये जा रहे जन-सेवा कार्यों की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा बेटियाँ दोनो कुल को निभाते हुये आदर्श परिवार की रचना करती है।

नारी शक्ति संस्था द्वारा इस वर्ष नारी प्रतिभा सम्मान 2023 हेतु नगर की प्रतिभावान बहन डॉक्टर सुप्रिया भारतीयन कार्यक्रम अधिशासी आकाशवाणी को संगीत एवं साहित्यिक गतिविधियों के लिये, डॉ रश्मि बुधिया स्त्रीरोग विशेषज्ञ को पर्यावरण बचाने आंदोलन हेतु प्रो. प्रतिभा मिश्रा विभागाध्यक्ष गुरुघासी केंद्रीय विश्वविद्यालय सामाजिक कार्य को सामाजिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जन जागरण हेतु सुश्री निधी तिवारी इंजीनियर इलेक्ट्रानिक को, बेजुबान पशु,पक्षियों के इलाज, भोजन देखभाल के लिये एवं श्रीमती सीमा गौड़, संघर्षशील पिंक आटो चालक नारी श्रमवीर को क्रमशः चंदन तिलक अंगवस्त्र शक्कर की माला सुगंध लगाकर श्रीफल प्रतिभा सम्मान देकर अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना व राजकीय गीत से हुआ। नारी शक्ति संस्था की अध्यक्ष डॉ उषा किरण बाजपेयी ने मुख्य अतिथि श्रीमती रीतू शेलेश पांडेय का अंगवस्त्र श्रीफल शक्कर की माला रोचन तिलक लगाकर किया। अपने प्रतिवेदन में उन्होंने संस्था द्वारा विगत 26 वर्षों से किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी। डॉक्टर उषा किरण बाजपेयी ने कहा कि आज भी हमारी बहने अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुये विभिन्न कामों में दक्षता के साथ डटी हुई है। हृदय विदारक परिस्थितियों के बावजूद जूझ रही है, संस्था ऐसी नारी शक्ति को चिन्हित कर सम्मान देती है जो दूसरी बहनों के लिये प्रेरणा बने।

संस्था की बहनो ने होली पंचमी पर्व में एक दूसरे पर पुष्पों से व चंदन तिलक लगाकर होली मनाई। रुचि पांडेय ने महिला दिवस पर अपनी कविता का पाठ किया। रेनु सूर्यवंशी एवं साथियों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति, संधिया शुक्ला ने बसंत गीत सुनाया, बहन अंकिता दुबे ने काव्यपाठ किया। सभी बहनों ने गीत-संगीत के साथ स्वल्पाहार का आनंद उठाया।

नारी शक्ति संस्था की सचिव त्रिवेणी भोई ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर की प्रबुद्ध बहनें इंदिरा चौधरी, संधिया मिश्रा, श्रीमती रीतू पांडे, डॉ उषा किरण बाजपेयी, डॉक्टर सुप्रिया भारतीयन, डॉक्टर रश्मि बुधिया, डॉक्टर प्रो.प्रतिभा मिश्रा, सुश्री निधि तिवारी, सीमा गौड़, अंतिमा पांडे, टीना कश्यप, रंजना बौरी,रानी गुरुदेव कौर, पूनम शुक्ला, अर्चना सूर्यवंशी, रेणुका सूर्यवंशी, प्रीति मिश्रा, सरिता, सुनीता भाजपाई  पूर्णिमा तिवारी, किरण शुक्ला, किरण बाजपाई, रंजना बोरी, रानी गुरु, देव कौर, पूनम शुक्ला, श्वेता पांडे, शिखा बाजपेई, इंदिरा चौधरी, ममता चंद्राकर, नीलम परिहार, रश्मि देसाई, महिमा चौबे, किरण वर्मा, प्रेरणा केसरवानी, वर्षा अवस्थी, कामिनी पांडे, मंजू पाटनी, मृदुला अवस्थी, संध्या शुक्ला, परवीन जावेदा, ममता मिश्रा सहित काफ़ी संख्या में नारीशक्ति उपस्थित रही। सभी बहनों ने जल पान का आनंद लिया।

You missed

error: Content is protected !!