युवाओं को विश्व शांति, जलवायु परिवर्तन और मिलेट्स वर्ष जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विभिन्न स्तर पर विचार व्यक्त करने का मिल रहा अवसर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

बतौली : नेहरू युवा केंद्र सरगुजा के जिला युवा अधिकारी पवन कुमार के मार्गदर्शन में आत्मानंद कार्यक्रम हाल बतौली में जिला स्तरीय ‘आस पड़ोस युवा संसद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शैलेश सिंह देव जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, हिदाल सिंह सरपंच बतौली, विष्णु गुप्ता विशिष्ट समाजसेवी, सी.आर.मिरी‌ भूतपूर्व प्राचार्य, प्रसन्ना केरकेट्टा हिंदी माध्यम प्राचार्य, राजेश गुप्ता अंग्रेजी माध्यम प्राचार्य, अनिल, अरुण मिंज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय गीत व विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर माला अर्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिसके पश्चात अतिथियों का बुके और बेच लगाकर स्वागत किया गया। जिसके पश्चात शालिनी गुप्ता ने नेहरू युवा केंद्र के बारे में सभी को जानकारी दी। इस ‘आस पड़ोस युवा संसद’ संसद का आयोजन भारत को जी-20 का अध्यक्षता करने का गौरव प्राप्त हुआ है। G20 और Y 20 कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जिसमें युवाओं को विश्व शांति, जलवायु परिवर्तन और मिलेट्स वर्ष जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विभिन्न स्तर पर विचार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि शैलेश सिंह देव ने कहा भारत का अभ्युदय G20 कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करना हैं। विष्णु गुप्ता ने बताया कि किस प्रकार से जी20 की अध्यक्षता मिलने की वजह से वैश्विक पटल पर भारत का नाम गूंज रहा है।

इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक रिंकी, इमानुएल, महेश को सम्मान-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही युवा एवं युवती मंडल से आलोक, काजल, श्वेता, रोशनी, सूर्यकांत सिंह को सम्मानित किया गया।  सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रियंका एवं साथी व काजल एवं साथी को भी सम्मानित किया गया एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त अतिथियों को नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्मृति-चिन्ह देकर आभार प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में और इसका संपूर्ण संचालन शालिनी गुप्ता द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र सरगुजा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम में 500 युवक/युवती शामिल हुए।

error: Content is protected !!