भरात यात्री चीनू ने संदेश देते हुए कहा इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

रन फॉर यूनिटी के उद्देश्य से देश में शांती का वातावरण की स्थापना को लेकर बिलासपुर निवासी चीनू टण्डन भरत यात्रा पर निकले है। लगभग बीस हजार किलोमीटर का सफर तय कर शनिवार की देर रात कुनकुरी पहूंचे। कुनकुरी पुलिस ने चीनू का स्वागत किया तथा रात्री में उनके रूकने की व्यवस्था भी की। प्रातः उनके कुनकुरी से आगे की यात्रा के लिये शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।

भारत यात्रा पर निकले चीनू टण्डन ने यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि विगत जून माह में पता चला की उन्हे हाई शूगर की शिकायत है। काफी ईलाज कराना पड़ा। ईलाज के दौरान उनकी जमीन भी बिक गई। अचानक 26 दिसम्बर को वे अपनी स्कूटी निकाली और भारत यात्रा पर निकल गये। 7 से 8 राज्य के 433 जिलो से होते हुए 20 हजार किलोमीटर की यात्रा करते हुए कुनकुरी पहूंचे। लद्दाख पर यात्रा का समापन होने की जानकारी दी। हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई आपस में भाई-भाई के संदेश को जन जन तक पहूंचा रहे है।  

You missed

error: Content is protected !!