समदर्शी न्यूज़ डेस्क,

वाराणसी : दशाश्वमेध घाट पर गंगा हरीतिमा अभियान के अग्रदूत अनिल कुमार सिंह के अगुवाई एवं प्रेरणा से एक सेट यानी दो चेजिग रुम महिला स्वाभिमान रक्षार्थ रखवाया गया जिसमे त्रिदेव ग्रुप के संस्थापक राधेगोविन्द केजरीवाल  व जय प्रकाश सिंह विशाल प्रोटेक्शन फोर्स का पूर्ण सहयोग रहा, इसके मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार सिंह सहायक कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा जिस तरह से गंगा, समाज, पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु काशी मे ये सराहनीय कार्य कर रहे है उससे सभी को शीख लेनी चाहिए, काशी के आम जन को जागरुक होकर मां गंगा एवं  तालाबो कुन्डो सार्वजनिक स्थलो के प्रति सचेत होकर अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अमल में लाना होगा, विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार सिंह समाजसेवी ने हनुमान मनिंदर पर सभी के साथ मिलकर हनुमान चालिसा का पाठ करायें जागरुकता हेतु समाज के सभी बर्गो को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी चाहिए। गंगा  हरीतिमा अभियान के ब्रांड अम्बेसडर एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अधयक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी को स्वच्छता, पर्यावरण, एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाकर त्रिदेव ग्रुप एवं सी आर पी एफ 95 बटालियन के प्रति आभार प्रगट करते हुए विशाल प्रोटक्शन फोर्स के जी एम  जे पी सिहं  को पूरा घाट एवं चेंजिग रुम को देखरेख  करने हेतु उनके प्रति भी आभार प्रकट किया, त्रिदेव ग्रुप के दो निदेशक शशांक केजरी वाल एवं प्रशांत केजरी वाल को भी इस नेक कार्य हेतु बधाई दिया जिसमे मुख्य रुप निरीक्षक कमलेश यादव व प्रवीण सिंह ने अपनी पूरी टीम सी आरपीएफ के नौजवानो के साथ महती भूमिका निभाई एवं गगा टास्क फोर्स के सुबेदार शिवेंद्र सिंह ने अपने पुरी टीम के साथ स्वछता में भागीदारी निभाई, दशाश्वमेध घाट पर उपस्थित ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रो चारण कर चेजिगं रुम को स्थापित कराया।

error: Content is protected !!