ज हर भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि मन की बात का 100 वां एपिसोड यूनाइटेड नेशन में सुना जा रहा है.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शतकीय कड़ी ने वसुधैव कुटुम्बकम की भारतीय अवधारणा को दुनिया भर में साकार कर दिया। भारत के जन जन के मन की बात को देश के चप्पे चप्पे के साथ संयुक्त राष्ट्र में भी सुना गया। यह अभूतपूर्व अवसर हर भारतीय के लिए गर्व का अवसर बना। सम्पूर्ण विश्व में नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे  शासनाध्यक्ष हैं जो नियमित रूप से जनता के हर वर्ग से सीधा संवाद कर देश की दिशा तय करते हैं। जनता से मन की बात करते हैं और जनता के मन के मुताबिक देश का संचालन करते हैं। आज संयुक्त राष्ट्र भी मन की बात का भागीदार बन गया। यह सारी दुनिया में एकमात्र उदाहरण है कि किसी देश की जनता और उसके प्रधान सेवक के बीच की बातचीत को यह सम्मान मिला है। तदाशय के विचार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100 वीं कड़ी के प्रसारण को जनता के साथ सुनने के बाद व्यक्त किए।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा में ग्राम मुंडाडीह के बूथ क्रमांक 245, मेंडरबहार में मन की बात सुनी। श्रीमती गोमती साय ने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक प्रधानमंत्री के हृदय में देश के 135 करोड़ लोगों की धड़कन महसूस की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह देश के मन को अपने मन में आत्मसात करते हुए मन से मन की बात करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े इस संवाद की सार्थकता का प्रमाण यह है कि आज भारत की बात पूरी दुनिया सुन रही है और सीख रही है कि किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन के मन को कैसे जाना जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी और छत्तीसगढ़ सहित भारत की जनता के बीच की बातचीत ने आज एक नया इतिहास रच दिया।

आगे श्रीमती साय ने कहा कि हम भारतवासियों का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री हमें मिला है, जो हर दिन देश को एक नई प्रेरणा एक नई ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं। 9 साल पहले 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी जी ने विजयदशमी पर्व से मन की बात को शुरुआत को थी, जो आज तक जारी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी आम लोगों के बीच ऐसे व्यक्ति की बात या जानकारी साझा करते है जो अन्य देशवासियों के लिए प्रेरणा बन सके। विपरीत परिस्थितियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन या अच्छा कार्य करने वाले खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छोटे व्यवसायियों, विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं की बातों को मन की बात में रखते हैं।

मोदी जी मन की बात में जो बातें रखते हैं वह क्रांति का रूप ले लेती है। हमने देखा था कि सेल्फी विद डॉटर अभियान भी मन की बात का हिस्सा था। मन की बात में उनकी कही बातें एक जन आंदोलन का रूप ले लेती हैं। ज हर भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि मन की बात का 100 वां एपिसोड यूनाइटेड नेशन में सुना जा रहा है।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने जशपुर शहर के पुरानीटोली बूथ में, जिला भाजपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने पत्थलगांव विधानसभा के बटाइकेला बूथ में, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव ने जशपुर शहर के तेलीटोली बूथ में, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता ने बनियाटोली बूथ में, जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह, मुकेश शर्मा, उपेन्द्र यादव, शारदा प्रधान, राजकपूर भगत, पप्पू ओझा, संतोष सिंह सहित जिले के सभी बूथों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने सुना।

You missed

error: Content is protected !!