समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन तथा जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्रीमती योग्यता साहू के मार्गदर्शन में जशपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित व्यापारी संघ के सदस्यों को अग्निशमन एव आपातकालीन सेवाऐं रायपुर के अग्निशमन सेवा के तकनीकी विशेषज्ञ श्री सरवर गुलाम मुहम्मद द्वारा अग्नि, अग्नि दुर्घटनाओं, अग्नि से सुरक्षा इत्यादि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त अग्निशमन यंत्र जैसे फायर एक्सटिंग्यूशर, फायर बॉल के प्रयोग के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई. एल. ठाकुर, एस.डी.एम श्री प्रताप विजय खेस्स, सर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी, अग्निशमन दल के सहायक उप निरीक्षक श्री शिवशंकर प्रसाद सोनपाकर, फायर वाहन चालक श्री देवेन्द्र पाठक, सैनिक इंद्रजीत दास, महेंद्र भगत,फतेश्वर साय, राकेश भगत,गजराज साहू, सिंहासन खलखो, जयरोशन टोप्पो एवं बड़ी संख्या में व्यापारी संघ के सदस्यगण उपस्थित थे। आगजनी से बचने के लिए जागरूकता आवश्यक है। जिसके लिए स्वयं को जवाबदेही तय करनी होगी। ज्यादातर आगजनी शॉर्टकट के कारण होता है इसलिए सुरक्षात्मक मानकों का पालन करना करें। फायर इंस्ट्रूमेंट लगाएं, इलेक्ट्रिसिटी की सर्टिफिकेशन कराएं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में इंटीरियर एवं वायरिंग को ध्यान दें जिससे आगजनी से बचा जा सकता है समय-समय पर इलेक्ट्रिसिटी की जांच कराते रहें।

प्रशिक्षण उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने व्यापारियों, अधिकारियों को  आपातकालीन स्थिति में आग पर कैसे काबू पाया जाए इसको लेकर कई तकनीकी जानकारी मॉक ड्रिल कर सिखाया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग के संबंध में जानकारी दी गई तथा घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल, प्लास्टिक आदि में आग लगने से अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर आग पर नियंत्रण किया जा सकता है।

error: Content is protected !!