सभी मोर्चो के जिलाध्यक्षों ने किये गये संगठनात्मक कार्यो की दी जानकारी

आगामी कार्ययोजना को लेकर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर/कुनकुरी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा जिला संगठन के प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला के नेतृत्व में एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय की अध्यक्षता में तथा रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय की उपस्थिति में जिला कार्यसमिति की बैठक कुनकुरी मंगल भवन में आयोजित की गई।

सर्वप्रथम जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने बैठक को संबोधित करते हुए जिले में हुए संगठनात्मक कार्याे को विस्तार से बताया। उसके बाद जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल भल्ला ने सभी मण्डल अध्यक्षों व मोर्चा के जिलाध्यक्षो से संगठनात्मक जानकारी लेते हुए कार्यसमिति गठन के बारे में पूछा और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही संगठन के कार्यों को मण्डल, बूथों व शक्तिकेन्द्रों तक ले जाने एवं कार्यसमिति में तय एजेंडे के आधार पर मण्डल व बूथ स्तर तक कार्यों को आगे बढ़ाने को कहा। साथ ही सरल पोर्टल के कार्य को भी जल्द ही पूरा करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद जिले के सह संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा।

बैठक को कृष्ण कुमार राय ने संबोधित करते हुए कहा कि बैठक का मूल उद्देश्य 2023 में पुनः भाजपा की सरकार बनाना है। प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। हर तरह के माफिया का प्रदेश में राज है। कांग्रेस के शासन में ड्रग्स माफिया, जमीन माफिया, जंगल माफिया, सब तरह के माफिया पैदा हो गए हैं। कांग्रेस के नेताओं का एक ही सूत्र है किसी भी तरह से पैसा कमाना है। प्रदेश की जनता दुखी है, परेशान है। हम सभी को 15 साल के विकास कार्य व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाना है। केंद्र की भाजपा सरकार ने हर घर जल पहुँचाने के लिए, जल जीवन मिशन की शुरुवात की है। जिसका उद्देश्य 2022 तक हर परिवार को शुद्ध पानी पहुँचाना है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने प्रदेश के 11 लाख परिवारों को आवास देने के लिए अपने हिस्से की 60 प्रतिशत राशि तो दे दी परंतु राज्य की भुपेश सरकार ने अपना 40 प्रतिशत नही दे रही है।

आगे कृष्ण कुमार राय ने प्रदेश कांग्रेस की सरकार को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि महंगाई का इल्जाम केंद्र की भाजपा सरकार पर लगाने वाली भुपेश सरकार ने पेट्रोल पर 70 पैसा और डीज़ल पर 1 रु 40 पैसा कम कर ऊंट के मुंह मे जीरा वाला काम किया है। श्रीमती साय ने  कहा कि कांग्रेस सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने झूठे मुकदमे दर्ज कर रही हैं।प्रदेश  में अपने तीन साल के कुशासन के लिए कांग्रेस के लोग बजाय कोई प्रायश्चित करने और अपनी वादाखिलाफी, किसानों के साथ छल कपट, बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी के लिए प्रदेश की समूची जनता से माफी मांगने के बजाय पदयात्रा करके अपनी झूठी वाहवाही कराने और केंद्र सरकार के खिलाफ मिथ्या प्रलाप कर अपनी राजनीतिक कुंठा का प्रदर्शन कर रही है।

बैठक को सांसद गोमती साय ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास चुनाव की तैयारी के लिए 2 साल का समय बचा है, हमें प्रत्येक मण्डल के बूथ, शक्तिकेन्द्र समिति को सक्रिय करना है। राज्य सरकार अपनी चुनावी वादों को निभाने में विफल हो चुकी है। धान का कटोरा कहे जाने वाले राज्य में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। आगे श्रीमती साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब विपक्ष में थी तब  कांग्रेसी नेता धान खरीदी 01 नवम्बर से शुरू कराने के बहाने हंगामा करते थे, वे आज सत्ता में बैठकर किसानों के साथ घोर अन्याय करते हुए धान खरीदी की समय सीमा में सीधे सीधे एक माह की डंडी मारने का कृत्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के इसी रवैये के चलते आज प्रदेश के किसान बेमौसम बारिश में अपनी खड़ी और कटी फसल बर्बाद होते देख रहे हैं। यदि 01 नवम्बर से धान खरीदी शुरू हो जाती तो किसान आज परेशान नही होते। कॉंग्रेस के लोग पदयात्रा नहीं, प्रायश्चित यात्रा निकालें और प्रदेश के लोगों से, महिलाओं से, बेरोजगारों से, आदिवासियों से एक माह विलंब से धान खरीदने के लिए किसानों से, हर वर्ग से घूम घूमकर माफी मांगे तो भी उनके राजनीतिक गुनाहों की फेहरिस्त कम नही होंगी। अब हमें आक्रामकता के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प है।अंत मे सांसद श्रीमती साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को गरीब कल्याण योजनांतर्गत मार्च 2022 तक गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज देने की घोषणा करने के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा ने किया और आभार प्रदर्शन जिला भाजपा के महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पूर्व संसदीय सचिव शिवशंकर साय पैंकरा, पूर्व विधायक राजशरण भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, जशपुर नगरपालिका अध्यक्ष नरेश चंद्र साय, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, मुकेश शर्मा, सुनील अग्रवाल, रूपेश सोनी,  जिला मंत्री सुनील अग्रवाल , देवधन नायक, रेणु विश्वास, विजय शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, गोविंद राम भगत, ओमप्रकाश साय, पवन शर्मा, सालिक साय, नितिन राय, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, अमन शर्मा,असलम आजाद, मुनेश्वर केसर, ममता कश्यप, ललित नागेश, केशव यादव, विवेकानंद झा, रजनी प्रधान, उमा देवी, भुनेश्वरी बेहरा,  शरद चौरसिया, दीपक चौहान, रीना बरला, अनिता सिंह, शांति भगत, राम गर्ग, शारदा प्रधान,  संतोष सिंह, श्रीनायक मिश्रा, संतोष सहाय,उमाशंकर भगत, आनंद शर्मा, लखु राम ,कपिल साय, सलोने मिश्रा, मंगल राम, हरिशंकर यादव, राजकपूर भगत, श्यामलाल भगत, मनोज भगत, दीपक अंधारे, राजकुमार गुप्ता, संकेत पैंकरा, अरविंद भगत, नीतू गुप्ता, एवं सभी मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, पार्षद, एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!