समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिलें में रोका- छेका को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पशुधन विभाग द्वारा गौठानो में लगातार पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत अब तक 198 गौठानो में शिविरों  का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें 58 हजार 620 पशुओं को टीकाकरण लगाया जा चुका है। इसके साथ ही 2 हजार 677 कृमिनाशक दवापान,1हजार 350 पशु उपाचार, 2 हजार 82 औषधी वितरण,96 बधियाकरण,3 पैरा यूरिया उपचार का प्रदर्शन किया जा चुका है। साथ ही गौठान समिति सदस्यों,पशुपालको एवं किसानों के साथ 206 बैठकों का अयोजन किया जा चुका है। जिसमें रोका-छेका की उपयोगिता एवं महत्व के साथ ही के साथ साथ पशुओं में होने वाली बीमारी,कृत्रिम गर्भाधान, केसीसी क्षण के विषय में लगातार जागरूक कराया जा रहा है।

दुर्घटनाओं से बचाने मवेशियों को पहनाया जा रहा है रेडियम बेल्ट

रोका -छेका अभियान के तहत कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग,नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से घुमंतू मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाने, सींग में रेडियम लगाने का कार्य भी लगातार जारी है। ताकि  मवेशियों को दुघर्टनाओं से बचाया जा सके।

मुख्य सड़क एवं चौक चौराहों से भी हटाने का लगातार प्रयास जारी

रोका- छेका अभियान के तहत जिलें में सभी नगरीय मुख्यालय एवं ग्राम पंचायतों सहित मुख्य मार्गों से लगातार मवेशियों के हटाने का भी कार्य किया जा रहा है। इसके तहत आज बलौदाबाजार,भाटापारा,लवन एवं पलारी नगर में मुख्य मार्ग से पशुओं को हटाया गया।

You missed

error: Content is protected !!