समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

जशपुर/कुनकुरी : थाना कुनकुरी के अपराध क्रमांक 102/2023 धारा 384, 506, 120बी भा.द.वि. के आरोपीगण 1 – सूरज कुमार यादव उर्फ शंकर पिता जादवो यादव उम्र 30 वर्ष सा. बरमुण्डा गड़ियाजोर थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखण्ड एवं 2 – प्रहलाद सिंह पिता उधो सिंह उम्र 45 वर्ष सा. जपकाकोना थाना सिमडेगा जिला सिमडेगा झारखण्ड को अथक प्रयास कर दबिश देकर नक्सल प्रभावित ग्राम से गिरफ्तार कर दिनांक 01 अगस्त 2023 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के फलस्वरूप पर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री भानुप्रताप चंद्राकर, थाना प्रभारी कुनकुरी उपनिरीक्षक एल.आर.चौहान, हायक उपनिरीक्षक जयनंदन मार्बल चौकी प्रभारी करडेगा, हायक उपनिरीक्षक नसरुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक 343 मोहन बंजारे, प्रधान आरक्षक 255 राजेश कुजूर चौकी पण्डरापाठ, आरक्षक 521 प्रमोद रौतिया, आरक्षक 180 अमित एक्का, आरक्षक 597 पूनम यादव, आरक्षक 680 चन्द्रशेखर बंजारे, आरक्षक 434 संजय लकड़ा, आरक्षक चालक नरसिंह सोनवानी, आरक्षक 587 संतु राम यादव चौकी सोनक्यारी की टीम को 20 हजार रुपये “नगद ईनाम” दिया गया साथ ही प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया

इस प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले झारखंड पुलिस के अधिकारीगण श्री अवधेश प्रताप पांडेय पु.अ.नि., राजीव कुमार पु.अ.नि., श्री रंजीत कुमार महतो थाना प्रभारी पाकरटांड़, श्री अजीत कुमार पु.अ.नि., श्री मनीष कुमार राय पु.अ.नि., श्री देव कुमार दास पु.अ.नि., श्री सुधीर बड़ा पु.अ.नि., श्री मुन्ना रमानी थाना प्रभारी केरसई, श्री नंद किशोर झा स.अ.नि., प्र.आर. 663 संतोष कुमार महतो, कुरडेग थाना के पु.अ.नि. श्री मनीष कुमार, श्री नरेश मराण्डी, आरक्षी 317 राकेश कुमार राय, आरक्षी 787 राकेश कच्छप, आरक्षी 84 विजय कुमार नायक को ”प्रशस्ति-पत्र“ देकर सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!