जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास एवं एसएसपी डॉ लाल उमेंद सिंह के बैठक में दिए निर्देशानुसार नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र जशपुर के हितग्राहियों के लिए आउटडोर गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन सहित अन्य खेल शामिल हैं। केंद्र संचालकों के अनुसार, खेलों के जरिए नशे से पीड़ित व्यक्तियों में मानसिक और शारीरिक सकारात्मक बदलाव देखे जा रहे हैं। इससे हितग्राहियों को पुनर्वास में काफी लाभ मिल रहा है। जशपुर जिले में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र विगत 2 वर्षों से संचालित है। यह केंद्र…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
जशपुर में शिक्षा अवसर का बड़ा अपडेट: एकलव्य आदर्श विद्यालयों में चयनित छात्रों की काउंसिलिंग शुरू, विशेष आरक्षण वर्ग को मिलेगा अतिरिक्त लाभ
एकलव्य आदर्श विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 30 जून से 4 जुलाई तक जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आयोजित प्रावचयन परीक्षा 1 मार्च 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। उक्त परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची राज्य कार्यालय द्वारा 22 जून 2026 को जारी की गई है। चयनित विद्यार्थियों की मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट…
Read Moreछत्तीसगढ़ कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: गांव-गांव में 125 दिनों की रोजगार गारंटी, ‘वीबी-जी राम जी योजना’ से बदलेगा ग्रामीण भारत का भविष्य
रायपुर : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास और सुशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई दूरगामी और परिवर्तनकारी निर्णय लिए गए। इन फैसलों से जहां ग्रामीण युवाओं को रोजगार की वैधानिक गारंटी मिलेगी, वहीं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती, हरित ऊर्जा को बढ़ावा और डिजिटल सुशासन को नई गति प्राप्त होगी। राज्य सरकार ने गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित भारत के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में एक मजबूत रोडमैप प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री विष्णु…
Read Moreसाइबर सेल की सक्रियता : गुम मोबाइलों का बड़ा खुलासा, एक झटके में 51 फोन बरामद, तकनीकी ट्रैकिंग से पुलिस ने खोए मोबाइलों को किया बरामद, लौटाए उनके मालिकों को.
जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 51 गुम मोबाइल फोन खोजकर लौटाए गए उनके मालिकों को. डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल धारकों को सौंपे उनके मोबाइल फोन. लगभग 07 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल बरामद, साइबर सेल जशपुर की रही महत्वपूर्ण भूमिका. जशपुर : डिजिटल और तकनीकी युग में मोबाइल फोन केवल संचार का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तिगत पहचान और वित्तीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में इसके गुम होने पर आमजन…
Read Moreजशपुर में स्वास्थ्य अभियान का बड़ा खुलासा: किशोरी बालिकाओं की सिकल सेल जांच में 4 पॉजिटिव केस, 60 की हुई स्क्रीनिंग
‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ योजना के तहत् किशोरी बालिकाओं का सिकल सेल-हीमोग्लोबिन परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार महिला बाल विकास विभाग द्वारा 18 जून को संगम चौक स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय सभाकक्ष में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केंद्र मिशन शक्ति हब द्वारा किशोरी बालिकाओं का सिकल सेल एनीमिया एवं हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित करना था।…
Read Moreजशपुर में मानसून की रफ्तार तेज, 23 जून को 56.3 मिमी बारिश दर्ज — कई तहसीलों में लगातार वर्षा से बढ़ी नमी
जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से 23 जून 2026 तक 444.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 23 जून तक सामान्य औसत वर्षा 1111.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 56.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 53.1 मिमी, मनोरा में 69.3 मिमी, कुनकुरी में 69.6 मिमी, दुलदुला में 26.3 मिमी, फरसाबहार में 30.6 मिमी, बगीचा में 23.1 मिमी,…
Read Moreजशपुर में आवास योजना का नया चरण शुरू, 1 लाख से अधिक सर्वे सूची पर ग्रामसभा में होगा अंतिम अनुमोदन — ग्रामीणों को मिलेगा दावा-आपत्ति का अधिकार
24 जून को ग्रामसभा के साथ होगी जशपुर जिले में आवास प्लस 2.0 की शुरुआत जशपुर : ग्रामीण विकास एवं पंचायत स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए 24 जून को जशपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की सूची ग्राम सभा में प्रस्तुत की जाएगी। जिनमें बगीचा -18926, दुलदुला -8049, जशपुर -8432, कांसाबेल -9039, कुनकुरी -10535, मनोरा -7212, पत्थलगांव -24529, फरसाबहार -15649 कुल -102371 का सर्वे किया गया है। ग्राम सभा की मंजूरी के…
Read Moreप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में तेज़ी लाने के निर्देश, जशपुर में कलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा एक्शन — लक्ष्य समयबद्ध पूरा करने पर जोर
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) तथा योजना से जुड़े वेंडर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।…
Read Moreजशपुर में बड़ा एक्शन प्लान: एक भी पात्र परिवार नहीं रहेगा वंचित, योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर की सख्त निगरानी
सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत सभी योजनाओं से संतृप्त होंगे जिलेवासी हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ कलेक्टर ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन और शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण के निर्देश समय-सीमा बैठक में योजनाओं की हुई समीक्षा श्रमिक पंजीयन, सेवा सेतु, पीवीटीजी सर्वे और डिजिटल प्रशासन पर विशेष जोर जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी पहल ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की समीक्षा बैठक में अभियान के…
Read Moreडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल रमेन डेका ने दी श्रद्धांजलि, कहा— राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए जीवनभर किया संघर्ष
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि रायपुर : प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आज लोक भवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और को सुदृढ़ करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य…
Read More