समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने सामाजिक कार्यकर्ता और नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक सुश्री मेधा पाटकर, डॉ. सुनीलम, बलदेव सिंह सिरसा, नंदकुमार बघेल, गौतम बंधोपाध्याय, हरप्रीत सिंह रंधावा, अवनीत सिंह, प्रकाश ओझा और रिन्कू रंधावा शामिल थे।
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
किसान नेता राकेश टिकैत ने समर्थकों के साथ की मुख्यमंत्री से मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में किसान नेता राकेश टिकैत ने सौजन्य मुलाकात की। श्री टिकैत राजिम में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आए थे। इस अवसर पर युद्धवीर सिंह चौधरी, राजाराम त्रिपाठी, सौरभ बी.के, हरप्रीत सिंह रंधावा और अवनीत सिंह उपस्थित थे।
Read Moreआश्रम-छात्रावासों के मरम्मत और साफ-सफाई के लिए चलेगा अभियान
जिला स्तर के अधिकारी करेंगे निरीक्षण: कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, प्रदेश के सभी आश्रम-छात्रावासों में अभियान चलाकर मरम्मत, रखरखाव और साफ-सफाई के साथ ही इन संस्थाओं के संचालन के पूर्व विद्यार्थियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को इन संस्थाओं में बच्चों को प्रवेश के पूर्व सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव डी.डी. सिंह ने सभी कलेक्टरों को भेजे पत्र में…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अब कक्षा 5वीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में शामिल होगी महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश : बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा का करें प्रबंध गांवों का भ्रमण कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ जलसंरक्षण और मृदा संरक्षण का महत्व समझेंगे बच्चे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में अब नयी पीढी को महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षाओं से जोड़ा जाएगा। गांधीजी के आदर्शो और सिद्धांतों से बच्चों को अवगत कराने के लिए इन्हें कक्षा 5वीं से 12वीं के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसमें शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को…
Read Moreराजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत पंजीयन हेतु 2.58 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब तक करीब 2 लाख 58 हजार 846 से ज्यादा आवेदकों ने योजना के तहत पंजीयन कराने हेतु आवेदन दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले एक सितम्बर से योजना के अंतर्गत आवेदन विभिन्न ग्राम पंचायतों में दिये जा रहे हैं। आवेदन पत्र 30 नवम्बर 2021 तक दिए जायेंगे। योजना के तहत एक अप्रैल 2021 की स्थिति में पात्रता रखने वाले छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे सभी मूल…
Read Moreगुरू घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान: 11 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, गुरू घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचिज जाति उत्थान सम्मान वर्ष 2021 के लिए प्रविष्टियां 11 अक्टूबर तक आमंत्रित की गई है। यह सम्मान सामाजिक चेतना जागृत करने और अनुसूचित जाति के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति या सुरक्षित संस्था को दिया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्थापित किए गए इस सम्मान में 2 लाख रूपए की नगद राशि, प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है। गुरू घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान के लिए प्रविष्टियां समाज सेवी व्यक्ति अथवा…
Read Moreशहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान: 11 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान वर्ष-2021 के लिए प्रविष्टियां 11 अक्टूबर तक आमंत्रित की गई है। यह सम्मान आदिवासी सामाजिक चेतना जागृत करने और उनके उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्थापित किए गए इस सम्मान में 2 लाख रूपए की नगद राशि, प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है। शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति सम्मान के लिए प्रविष्टियां समाज सेवी व्यक्ति द्वारा बंद लिफाफे में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक द्वारा निर्धारित…
Read Moreबाल संरक्षण गृह में बच्चों को मिलेगी काउंसिलिंग की सुविधा भी नियमित रूप से होगी मेडिकल चेकअप, साइक्लाजिस्ट भी आएंगे
चौक-चौराहों पर बाल भिक्षावृत्ति पर होगी कड़ी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्रों बाल श्रम पर नजर रखने सर्वे करेगी पुलिस दुर्ग, बाल संरक्षण गृह में बच्चों को सही दिशा तय करने एवं मनोवैज्ञानिक दबावों से मुक्ति पाने के लिए कई बार अच्छी काउंसिलिंग की जरूरत होती है। सही काउंसिलिंग के माध्यम से वे रचनात्मक दिशा की ओर बढ़ सकते हैं। इसके लिए यहां पर मनोवैज्ञानिक की सेवाएं दी जाएंगी। इसके लिए शेड्यूल तय किया जाएगा। यह निर्देश कलेक्टर ने बाल संरक्षण समिति की बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि सही रचनात्मक सलाह…
Read Moreकलेक्टर ने चार लोगों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की, 2 आवेदकों के परिजनों की मृत्यु कोरोना से हुई थी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज भू-अभिलेख शाखा के 4 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की। उल्लेखनीय है कि इसमें से 2 आवेदकों के परिजनों की मृत्यु कोरोना से हुई थी। जिले में विभाग में 3 आवेदकों से पटवारी पद हेतु आवेदन पत्र प्राप्त हुआ था। दीपक कुमार ठाकुर पिता स्व योगेन्द्र कुमार ठाकुर निवासी वार्ड क्रमांक 13 शिक्षक नगर अभनपुर, फनेन्द्र सपहा पिता स्व. उत्तम कुमार सपहा निवासी जल गृह मार्ग टिकरापारा तथा ओम विश्वकर्मा पिता स्व. मनोज कुमार विश्वकर्मा निवासी महामाया निवास मिलेनियम चौक सुंदर…
Read Moreजशपुर दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र प्रकरण: सांसद गोमती साय ने निरीक्षण कर व्यवस्था के प्रति जताया असंतोष, अधिकारियों को लगाई फटकार
व्यवस्था न सुधरने पर दी आंदोलन की चेतावनी शांति का टापू कहलाने वाला छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ के रूप में हुआ परिवर्तित जशपुर. रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती गोमती साय मंगलवार को समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर पहुंचीं। उन्होनें केन्द्र में उपस्थित सीईओ के एस मंडावीं, एसडीएम योगेन्द्र श्रीवास सहित अन्य अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और छात्रावास का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होनें छात्रावास संचालन में बरती गई घोर लापरवाही को लेकर मौके पर उपस्थित अधिकारियें को जमकर फटकार लगाई और छात्रावास की व्यवस्था न सुधरने…
Read More