बड़ी खबर : देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्य का दर्जा बरकरार, मई माह में छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर रही मात्र 0.7 प्रतिशत

देश में कुल बेरोजगारी दर 7.1 प्रतिशत रही, छत्तीसगढ़ फिर बना सिरमौर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश के सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ एक बार फिर अव्वल रहा है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) द्वारा जारी नये आंकड़ों के अनुसार मई माह में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर मात्र 0.7 प्रतिशत रही, जबकि इसी अवधि में देश में बेरोजगारी दर 7.1 प्रतिशत थी। इससे पहले मार्च, अप्रैल 2022 में भी छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम 0.6 प्रतिशत थी। सीएमआई के नये आंकड़ों के मुताबिक…

Read More

कला-जत्था/नाचा-दल के माध्यम से गांव-गांव में दी जा रही है आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

लोगों को आसानी से मिल रही है शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में कला जत्था/नाचा दल के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। रायपुर जिले में जनसंपर्क विभाग द्वारा 90 बड़े गांव, हाट बाजारों और ग्राम पंचायतों में ऐसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही है। इसके अंतर्गत गत दिनों मांढर, नगरगांव, टांडा, बहनाकारी, बाराडेरा, धनसुली, कुरूद, सकरी, खंडवा, कुरू, अकोली, चटौद, पचेड़ा और…

Read More

कमिश्नर डॉक्टर अलंग 2 जून को रहेंगे रायगढ़ दौरे पर

जिला कार्यालय में आदिवासी विकास, शिक्षा, योजना एवं सांख्यिकी, श्रम, कोषालय, परिवहन एवं जिला पंजीयक कार्यालय के काम-काज का करेंगे निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कमिश्नर डॉक्टर संजय अलंग 2 जून को संभाग के रायगढ़ जिले का दौरा करेंगे। डॉक्टर अलंग इस दौरान जिला स्तरीय विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली प्रमुख योजनाओं का मौके पर क्रियान्वयन भी देंखेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉक्टर अलंग सवेरे 7:30 बजे बिलासपुर से रवाना होकर 10 बजे रायगढ़ पहुंचेगे। वे जिला कार्यालय में आदिवासी विकास, शिक्षा,योजना एवं सांख्यिकी,…

Read More

रेडियो ऑरेन्ज के हांथों आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी हुई सम्मानित

समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिए किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर रेडियो ऑरेंज के तत्वावधान में सीएमडी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में सक्रिय समाज सेवी संस्था आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी को समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था की संस्थापिका औऱ सचिव अरुणिमा मिश्रा ने अर्जित किया। इस अवसर पर अरुणिमा मिश्रा ने कहा कि नशे के खिलाफ हमारा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जगह-जगह…

Read More

घर के बाहर CCTV कैमरा लगाकर घर के अंदर जुआ खिलाने वाले मकान मालिक सहित कुल 12 आरोपियों को दबिश देकर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कुल नगदी रकम रू. 28,520 /-(अट्ठाईस हजार पाँच सौ बीस) रूपये, 12 नग मोबाईल एवं 5 गड्डी ताश-पत्ती जप्त आरोपियों के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 179/2022 धारा 3, 4 जुआ अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31 मई 2022 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव मयंक तिवारी को मुखबीर से सूचना मिली कि पत्थलगांव रेस्ट हाउस के पास रहने वाला मनेन्द्र सिंह भाटिया अपने घर…

Read More

विश्व तंबाकू दिवस : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देश पर वार्ड क्रमांक 1 रामसागरपारा में चालित थाना का किया गया आयोजन

विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर निरीक्षक श्री राजीव श्रीवास्तव द्वारा नशा छोड़ने की की गई अपील दिलाया गया संकल्प चलित थाना में वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य एवं महिलाएं हुई सम्मिलित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 31 मई 2022 की संध्या वार्ड क्रमांक 1 रामसागर पारा कोरबा में चलित थाना का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में वार्ड पार्षद…

Read More

नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया जेल

थाना उरगा में अपराध क्रमांक 41/2022 धारा 363,366,376(2)(N) भादवि एवं  4, 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के ऊपर हो रही घटनाओं की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी उरगा राजेश जांगड़े के द्वारा थाना उरगा के अपराध क्रमांक 41/2022 धारा 363,366,376(2)(N) IPC 4, 6 पॉक्सो एक्ट के प्रार्थीया/पीड़िता नाबालिग बालिका द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2022 को रिपोर्ट दर्ज…

Read More

सेवानिवृत्त डी.आई.जी. टी. एक्का को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने दी शुभकामनाएं

32 वर्षों से पुलिस विभाग की सेवा उपरांत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज 31 मई 2022 को सेवानिवृत्त हुए श्री एक्का  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,  रायपुर पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में आज पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक श्री टी. एक्का  को सेवानिवृत्ति उपरांत भाव-भीनी विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि श्री एक्का 32 वर्षों से पुलिस विभाग की सेवा उपरांत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज 31 मई  2022 को सेवानिवृत्त हुए।इन्हें वर्ष  2014 में भारतीय पुलिस सेवा से नवाजा गया। विदाई कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने कहा कि श्री एक्का के अनुभवों और कार्य प्रणाली से…

Read More

स्वयं की पत्नी के भागने का जिम्मेदार अपनी बहन को ठहराते हुए वाद-विवाद झगड़ा बढ़ जाने के कारण गुस्से में टांगी से गर्दन में वार कर उतारा दिया मौत के घाट जाने पूरा मामला…..!

बहन की हत्या करने वाला आरोपी 48 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार, चैतमा पुलिस ने की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 29 मई 2022 को प्रार्थिया बसंती बाई पिता मंगलू राम पांडे निवासी लाल मिट्टी पारा तेलसरा चौकी चैतमा ने मौके पर चैतमा पुलिस के समक्ष प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई कि इसकी बहन गीता पंडो की लड़की निर्मला दोपहर करीब 2:00 बजे घर आकर बताई की मां को मामा चैतराम टांगी से मारपीट कर रहा है. सूचना पर बसंती बाई मृतिका…

Read More

पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर नगर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव द्वारा ली गई शहर के बैंक प्रबंधकों की मीटिंग

सीसीटीवी कैमरा, अलार्म, सुरक्षा-गार्ड के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा कोरबा शहर के बैंक,  एटीएम की सुरक्षा के मद्देनजर सभी बैंक मैनेजर की मीटिंग लेकर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश देने हेतु मीटिंग आयोजित करने हेतु सर्व थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 31 मई 2022 को थाना कोतवाली, नगर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के द्वारा शहर के प्रमुख बैंक- भारतीय स्टेट बैंक कोरबा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, जिला…

Read More