ब्रेकिंग : कांग्रेस ने जन जागरण अभियान के लिये जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की……देखें पूरी सूची

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों एवं आसमान छूती महंगाई एवं रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आयोजित जन जागरण अभियान के लिये प्रभारी मंत्री, विधायक एवं पदाधिकारीगणों को जिम्मेदारी सौंपी। 14 से 29 नवंबर तक देश सहित प्रदेश में जन जागरण अभियान पदयात्रा कार्यक्रम होगा। जिला एवं ब्लाकवार प्रभारियों की नियुक्ति के लिए देखे सूची.

Read More

ग्राम स्तर पर शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का करें निराकरण: कलेक्टर राजनांदगांव

कलेक्टर ने अभियान चलाकर लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि  नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भूअर्जन राशि का वितरण, आय, जाति, निवास तथा अन्य राजस्व प्रकरण तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारियों का मूल कार्य है। इसे गंभीरता से लेते हुए कार्य करना चाहिए। सभी एसडीएम…

Read More

मोदी – महंगाई से देश आक्रोषित, क्या यही है अच्छे दिन – कांग्रेस, गृहणियों पर बेतहाशा महंगाई का भारी बोझ, सत्ताधारी भाजपा प्रभारी, डी पुरंदेश्वरी जवाब दें – घनश्याम तिवारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी इन दिनों प्रदेश दौरे पर है। मीडिया के सवालों पर कहा कि, कांग्रेस को महंगाई को लेकर नहीं जनता से किये वादों को लेकर पद पदयात्रा करनी चाहिए। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने डी. पुरंदेश्वरी के इस बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि, लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने संक्लप पत्र में महंगाई कम करने का वायदा किया था।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को विसवास दिलाते हुए कहा था, भाजपा की…

Read More

शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का असर रहा कारगर, जिले में मार्केट बूम रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भूखण्ड क्रय किया, जिले के लिए रही विशेष उपलब्धि

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष हुई ज्यादा आय, वर्ष 2021-22 में 10 हजार 422 दस्तावेज पंजीयन से 43 करोड़ 33 लाख 23 हजार रूपए की हुई आय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, शासन की लोककल्याकारी योजनाओं का असर कारगर रहा है। जिले में मार्केट बूम पर रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भूखण्ड क्रय किया है। लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। 5 डिसमिल से कम छोटे टुकड़े पर शासन ने प्रतिबंध हटा दिया है, जिससे सकारात्मक परिणाम रहे हैं। वहीं किसान हितैषी राजीव गांधी किसान न्याय योजना,…

Read More

कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ डिजिटल जन जागरण अभियान की शुरूवात की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस की जन जागरण अभियान की डिजिटल अभियान शुरू हुयी। इस डिजिटल अभियान में 14 नवंबर से 29 नवंबर 2021 के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के नेता कार्यकर्ता पूरे प्रदेश व देश में पदयात्रा, जनसभा करेंगे। मोदी सरकार में ऐतिहासिक रूप से आवश्यक वस्तुयें की कीमत बढ़ी और मोदी भाजपा सरकार के कुशासन के कारण पीड़ित लोगों की आवाज उठाएंगे। देश का कोई भी व्यक्ति इस नम्बर 1800 212 000 011 पर मिस कॉल कर कांग्रेस के डिजिटल जन जागरण अभियान से जुड़ सकते…

Read More

भाजपा के मिस्डकॉल से सदस्यता अभियान की तरह ही प्रवेश उत्सव भी एक राजनैतिक प्रोपोगंडा है – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान एवं भाजपा के प्रवेश उत्सव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मिस कॉल से 46 लाख सदस्य बनाये थे विधानसभा चुनाव में उतना वोट भी नहीं मिला है। भाजपा का प्रवेश उत्सव भी ठीक उसी तरह है फर्जीवाड़ा कर आम लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का बहाना कर उनसे कागज लेकर भाजपा का बुला रही हैं और प्रवेश उत्सव मना रहे हैं।…

Read More

इलाज के लिए पैसे का अभाव और अस्पताल की दूरी अब समस्या नहीं स्लम बस्तियों में, जरूरतमंदों के पास पहुॅच रही है मोबाइल मेडिकल यूनिट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर.  छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम क्षेत्रों के शहरी इलाकों की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों का इलाज मुख्य मंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब उनके घर के पास जाकर किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन तथा विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बताया कि डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ मोबाईल मेडिकल यूनिट का वाहन अब गली मोहल्लों में पहुंॅचाया जा रहा है। जिससे जरूरत मंदों का  इलाज कराया जा रहा है। डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री…

Read More

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : तीनो वर्गो में शासकीय कन्या 2 की छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्था का बढाया गौरव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर. कोरबा में दिनांक 7-11-2021 से 10-11-2021 तक आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में थ्रो बाल बालिका मिनी वर्ग, जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग तीनो ही समूह में शा०कन्या क्रमांक 02 की छत्राओं ने संस्था के पी०टी०आई संजय मूर्ति के निर्देशन में भाग लिया एवम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया । उक्त सफलता के लिए संयुक्त संचालक महोदय एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं संस्था की प्राचार्या श्रीमती सुधा परमार ने खिलाड़ी , बच्चो एवम उनके प्रशिक्षक को शुभकामनाये प्रेषित की…

Read More

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 02 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, खनिज विभाग द्वारा रेत का अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई। खनिज विभाग के प्रभारी अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि यह कार्यवाही बकावंड तहसील क्षेत्र के इरिकपाल और कोहकापाल में की गई है। खनिज जांच दल द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 17 केएल 5906 और स्वराज ट्रैक्टर को पकड़ा गया। इन वाहनों को गौण खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Read More

“आदिवासी विकासखंड नगरी में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने 12 नवम्बर को नेशनल एचिव्हमेंट सर्वेक्षण परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न”

“राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा में 643 विद्यार्थी हुए सम्मिलित –बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह” समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी, वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में कलेक्टर पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से 12 नवम्बर 2021 को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा सफलतापूर्वक संपन  हुई | विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया की विकासखंड नगरी में  राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा 12 नवम्बर 2021 को प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 27 केन्द्रों में शांतिपूर्वक आयोजित की गयी | संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रषिक्षण…

Read More