‘मेरी आंगनबाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ के संदेश से 212 केंद्रों में गूंजा जनभागीदारी का संकल्प, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में माताओं को मिला पोषण जागरूकता और सम्मान का मंच

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान जशपुर जिले के 212 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम ‘मेरी आंगनबाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर समुदाय को किया गया जागरूक जशपुर : जिले में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत आज 26 सितंबर 2026 को कुल 53 क्लस्टर के 212 आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘मेरी आंगनबाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर समुदाय को जागरूक करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में जनभागीदारी के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती एवं…

Read More

खड़ामाचा जंगल में 30 हाथियों के दल की दस्तक, वन विभाग अलर्ट; ग्रामीणों को जंगल क्षेत्र में नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह

खड़ामाचा जंगल में 30 हाथियों का दल, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क जशपुर : वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत खड़ामाचा जंगल में करीब 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। वन विभाग की ओर से जंगल क्षेत्र में “सावधान, जंगल में हाथी है” लिखे बैनर लगाए गए हैं। इन बैनरों के माध्यम से ग्रामीणों को हाथियों के दल की मौजूदगी की जानकारी दी जा रही…

Read More

सेवा संकल्प अभियान में खाद्य सुरक्षा को मजबूती, जशपुर के 2.69 लाख राशनकार्डधारी हितग्राहियों को 501 उचित मूल्य दुकानों से ई-पॉस मशीन के जरिए मिल रहा राशन

सेवा संकल्प अभियान 2026 – सेवा मेरा योगदान जिले में 2 लाख 69 हजार राशनकार्ड धारी हितग्राहियों को 501 उचित मूल्य दुकान में ई पोस मशीन के माध्यम से मिल रहा राशन जशपुर : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का उद्देश्य समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का का उपार्जन कर किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के साथ साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जशपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना का बेहतर…

Read More

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर तपकरा कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण की नई पहल, युवाओं ने रोपे 50 पौधे और उनके संरक्षण का लिया संकल्प

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर शासकीय महाविद्यालय तपकरा में 50 पौधों का रोपण जशपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत, जशपुर, मंत्रालय युवा कार्यक्रम एवं खेल, भारत सरकार के तत्वावधान में शासकीय महाविद्यालय तपकरा में विशेष कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में कुल 50 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही…

Read More

मुख्यमंत्री निवास बगिया से निकली गणपति बप्पा की भव्य विदाई यात्रा : श्रीमती कौशल्या साय ने विधि-विधान से पूजा कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना, मैनी नदी तट पर किया गया विसर्जन.

मुख्यमंत्री निवास बगिया में विराजे गणपति बप्पा को धूमधाम से दी गई विदाई. बाजे-गाजे और रंग-गुलाल के साथ निकली विसर्जन यात्रा, मैनी नदी तट पर विधि-विधान से किया गया श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन. कुनकुरी : मुख्यमंत्री निवास बगिया में विराजे गणपति बप्पा को भक्तिमय वातावरण में भावभीनी विदाई दी गई। बाजे-गाजे, ढोल-नगाड़ों और रंग-गुलाल के बीच निकली भव्य विसर्जन यात्रा ने पूरे वातावरण को गणेश भक्ति से सराबोर कर दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली…

Read More

उम्र नहीं बनी जुनून की राह में बाधा, ‘जशपुर सियान आइडल’ में वरिष्ठ नागरिकों ने बिखेरी प्रतिभा और पाया सम्मान

सेवा संकल्प अभियान 2026 – सेवा मेरा योगदान : सियान आइडल कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाया उत्साह, प्रतिभागियों का हुआ सम्मान जशपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जिले के सभी विकासखंडों में ‘सियान सेवा संकल्प–जशपुर सियान आइडल’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनके अनुभव, उत्साह और सक्रिय सहभागिता को सम्मानित करना है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कांसाबेल में सियान आइडल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

Read More

जशपुर के जंगल में करंट का खूनी जाल! जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए डेढ़ किलोमीटर लंबे अवैध बिजली तार की चपेट में आया हाथी, मौत के मामले में 06 आरोपी गिरफ्तार

अवैध विद्युत तार बिछाकर वन्यजीव शिकार के प्रयास में जंगली हाथी की मृत्यु वन विभाग की त्त्वरित कार्रवाई में 06 आरोपी गिरफ्तार, अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी जशपुर : जशपुर वनमंडल अंतर्गत दुलदुला वन परिक्षेत्र के ग्राम ढोढीआरा के समीप अवैध रूप से विद्युत तार बिछाकर करंट प्रवाहित किए जाने की घटना में एक जंगली हाथी की मृत्यु के मामले में वन विभाग द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण…

Read More

लगातार बारिश से बाढ़-जलभराव की स्थिति पर प्रशासन अलर्ट, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास विशेष सतर्कता के दिए निर्देश; जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश

बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए आवश्यक निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को दिए निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो जरूरतमंदों तक तत्काल पहुंचाएं सहायता, निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें : मुख्यमंत्री आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बारिश से…

Read More

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ में कल सभी स्कूल बंद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 26 सितंबर को प्रदेशभर में अवकाश के दिए निर्देश

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश रायपुर : प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में…

Read More

छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन पर होगा महामंथन, बेमेतरा में 26-27 सितंबर को प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन; प्रदेशभर के साहित्यकार, विद्वान और भाषा विशेषज्ञ होंगे शामिल

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट बेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मेलन की सफलता के लिए दी अग्रिम शुभकामनाएं प्रदेशभर के साहित्यकार, विद्वान और राजभाषा से जुड़े प्रतिनिधि होंगे शामिल रायपुर : छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और राजभाषा के विकास को समर्पित दो दिवसीय प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर को जिला बेमेतरा में किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेशभर के साहित्यकारों, विद्वानों,…

Read More