Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि : देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में मिला सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि : देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में मिला सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार

    राज्य के दो जिले मोहला-मानपुर-चौकी और सक्ति को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग जिला अवार्ड

    रायपुर 18 अप्रैल 2025 / प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना  के शानदार प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 12वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में आज सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्य के मोहला – मानपुर- चौकी और सक्ति को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बेस्ट परफॉर्मिंग जिला चुना गया है।यह दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन 18-19 अप्रैल 2025 को  तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित हो रहा है।

     भारत सरकार के कैबिनेट सचिव कृषि के करकमलों यह सम्मान आज छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से  संयुक्त संचालक श्री बी.के. मिश्रा एवं उपसंचालक उद्यानिकी श्री नीरज शाह ने प्राप्त किया।इसके साथ ही मोहला-मानपुर-चौकी जिले की कलेक्टर  श्रीमती तूलिका प्रजापति एवं सक्ति जिले के कलेक्टर श्री टोपनो ने  बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट का अवार्ड प्राप्त किया।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा  है कि यह सम्मान राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम के मार्गदर्शन और कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के किसानों के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी और किसानों को समय पर लाभ पहुंचाने हेतु जारी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी छत्तीसगढ़ कृषि के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

  • जंगल के बीच लेजर शो, मरीन ड्राइव जैसा पाथवे और मड हाउस! मधेश्वर-मयाली बनेगा छत्तीसगढ़ का नया टूरिज्म हॉटस्पॉट, जशपुर कलेक्टर की अगुवाई में नई योजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार

    जंगल के बीच लेजर शो, मरीन ड्राइव जैसा पाथवे और मड हाउस! मधेश्वर-मयाली बनेगा छत्तीसगढ़ का नया टूरिज्म हॉटस्पॉट, जशपुर कलेक्टर की अगुवाई में नई योजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार

    जशपुर, 18 अप्रैल 2025/ मधेश्वर महादेव पहाड़ क्षेत्र एवं मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने शुक्रवार को परियोजना निर्माण पर परिचर्चा हेतु बैठक आयोजित की। इस बैठक में कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर क्षेत्र को श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा अनुसार विकसित करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र में मरीन ड्राइव की तर्ज पर पाथवे निर्माण, लाइटिंग, वृक्षारोपण, बच्चों के लिए किड्स जोन, वाटर स्पोर्ट्स, पिकनिक स्पॉट, रोप एडवेन्चर, पैगोड़ा, बर्ड वॉच टावर, स्वागत द्वार निर्माण आदि पर चर्चा की गई। पर्यटकों को लुभाने के लिए मधेश्वर महादेव में आकर्षक लेसर लाइटिंग करवाने, पक्षी प्रेमियों के लिए प्रवासी पक्षियों के दर्शन हेतु बर्ड वॉच निर्माण पर भी चर्चा की गई।

    इस अवसर पर कलेक्टर ने मयाली क्षेत्र के विकास के समय अधिक से अधिक प्राकृतिक वस्तुओं के प्रयोग करने को कहा। यहां पर पर्यटकों के लिए मड हाउस, ट्री हाउस, लॉग हाउस, स्विस कॉटेज निर्माण के साथ मंगल कार्यों के लिए मांगलिक भवन निर्माण पर भी चर्चा हुई। इस दौरान पर्यटकों को खाने पीने की अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आकर्षक कैंटीन का निर्माण करने पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा इस निर्माण कार्य के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों के द्वारा स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर दिलाने पर विचार किया गया।

    मधेश्वर महोत्सव का होगा आयोजन

    मधेश्वर महादेव पहाड़ क्षेत्र के निकट श्रद्धालुओं की सुविधा के विस्तार के लिए कलेक्टर ने बने गुफा मंदिर में व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर क्षेत्र में पहली बार मधेश्वर महोत्सव का आयोजन इस वर्ष किये जाने की पहल की जा रही है। जिसके तहत यहां मेले का आयोजन किया जाएगा। मधेश्वर महादेव के जल अभिषेक के लिए कांवर यात्रा भी प्रारम्भ की जाएगी। पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सभी ब्लास्टिंग कार्यों पर तत्काल रोक लगाते हुए बिना अनुमति ब्लास्टिंग कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुफा मंदिर क्षेत्र को विकसित करने के लिए परियोजना निर्माण पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय, निखिल अग्रवाल, एसडीएम नंदजी पांडे, पार्षद अमन शर्मा, भरत सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • अब नहीं होगी कीचड़ या जाम की परेशानी! जशपुर विधायक ने पोड़ी में 20 लाख की सीसी रोड का किया भूमिपूजन

    अब नहीं होगी कीचड़ या जाम की परेशानी! जशपुर विधायक ने पोड़ी में 20 लाख की सीसी रोड का किया भूमिपूजन

    जशपुर, 18 अप्रैल 2025/ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शुक्रवार को जशपुर के पोड़ी में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांव गांव को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे ग्राम जहां सड़के नहीं हैं वहां पर सड़कों का विस्तार के साथ जरूरत मंद हितग्राहियों को अपना पक्का आवास का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सुशासन त्यौहार मनाया जा रहा है।

    विधायक ने पोड़ी से मुख्य मार्ग तक 20 लाख 80 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा इस मार्ग के बन जाने से अब पोड़ी के ग्रामीणों को अब आवागमन की सुविधा होगी एवं पहुंच की समस्या से राहत प्राप्त मिलेगी। इस अवसर पर सरपंच पोड़ी पुष्पा प्रधान, सरपंच टांगरटोली दुबराज, सरपंच पुत्रीचौरा अरुण सहित सभी वार्ड पंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • जशपुर जिले में हर ग्रामीण को पक्का मकान देने की पहल : मोर दुआर साय सरकार महाभियान को मिली ज़मीनी रफ्तार, जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने खेडार, कोडोपारा, सोनक्यारी में किया आवास सर्वे

    जशपुर जिले में हर ग्रामीण को पक्का मकान देने की पहल : मोर दुआर साय सरकार महाभियान को मिली ज़मीनी रफ्तार, जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने खेडार, कोडोपारा, सोनक्यारी में किया आवास सर्वे

    जशपुर, 18 अप्रैल 2025/ मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने विभिन्न ग्रामों में आवास प्लस 2.0 के तहत हितग्राहियों के घरों में पहुंच कर सर्वे का कार्य किया। इसके तहत विधायक सर्वप्रथम जनपद पंचायत जशपुर के ग्राम पंचायत खेडार और कोदोपारा पहुंची। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत विशेष पखवाड़ा “मोर दुआर साय सरकार महाभियान” के अंतर्गत आवास सर्वेक्षण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रयास है कि हर जरूरतमंद हितग्राही को अपना पक्का मकान मिल सके और एक भी व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ लेने से वंचित ना रहे। इस अभियान के माध्यम से उन्होंने प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता को दिखाया है। अब किसी भी व्यक्ति का अपना पक्का घर होने का सपना अधूरा नहीं रहेगा।

    आवास प्लस सर्वेक्षण का शुभारंभ

    इस अवसर पर विधायक ने ऑनलाइन ऐप्प के माध्यम से आवास प्लस सर्वे का कार्य ग्रामीणों के घर पहुंच कर किया। सोनक्यारी में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को पक्का और सुरक्षित घर प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ कृपा शंकर भगत, काजल राय, नसरूल्ला सिद्धकी, आनंद कुमार यादव, बलवंत गुप्ता, जितेन्द्र ताम्रकार, अरबिंद बरवा, मणीभूषण पाठक, संजय नाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    ज्ञात हो कि मोर दुआर साय सरकार महाभियान का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवारों को पक्का और सुरक्षित घर प्रदान करना है। इस मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया जा रहा है ताकि उन्हें आवास योजना का लाभ मिल सके एवं जल्द से जल्द आवास की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य कराया जा सके। यह महाभियान तीन चरणों में संचालित होगा।

  • सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    सीजीएमएससी के नए अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

    रायपुर 18 अप्रैल 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए और मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने सीजीएमएससी सप्लाई चैन मैनेजमेंट एसओपी का विमोचन किया।

           मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) की स्थापना वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुई थी। इस संस्था की भूमिका राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और आवश्यक दवाओं व उपकरणों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आज यह कॉरपोरेशन केवल आपूर्ति एजेंसी नहीं, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है।

                 मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि श्री दीपक म्हस्के  पूर्व में केमिस्ट्री विषय के शिक्षक रहे हैं। यह अनुभव अब उनके नेतृत्व में सीजीएमएससी के कार्यों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बल देगा, जिससे प्रदेश की जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ इस वर्ष अपनी राज्य स्थापना का रजत जयंती मना रहा है। वर्ष 2000 में जब राज्य का गठन हुआ, तब से लेकर अभी तक प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हुई हैं। प्रदेश में एम्स जैसे संस्थान कार्यरत है और 13 मेडिकल कॉलेजों की भी स्थापना हो चुकी है, जो राज्य सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

             मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य किसी भी नागरिक की सबसे बड़ी पूंजी होती है और इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीब परिवारों को निःशुल्क इलाज की सुविधा दी है। छत्तीसगढ़ में भी लाखों परिवार इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री स्वयं ऊर्जावान और सक्रिय हैं और अब कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी श्री दीपक महस्के जैसे कर्मठ और योग्य व्यक्ति को मिली है, तो निश्चित रूप से सीजीएमएससी प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में बड़ी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने संबोधन के अंत में श्री महस्के को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनका कार्यकाल छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और अधिक प्रभावशाली, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाएगा।

                         विधानसभा अध्यक्ष  डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जेनेरिक दवाइयां, सर्जिकल सामग्री, मेडिकल उपकरणों की समय से उपलब्धता और आधारभूत स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती के उद्देश्य के साथ वर्ष 2010 में इस कॉर्पोरेशन का गठन हुआ था। डॉ. सिंह ने कहा कि श्री म्हस्के  जैसे योग्य, ईमानदार, दूरदर्शी और काबिल हाथों में इस कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई और वे अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सफल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने श्री म्हस्के को नए दायित्व मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संबोधित कर सीजीएमएससी के कार्य, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

             इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री किरण देव, विधायक श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री रोहित साहू, विधायक श्री इंद्र कुमार साव, महापौर श्रीमती मीनल चौबे,  मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया सहित निगम मंडलों के अध्यक्ष गण, जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात के बाद बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात के बाद बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की

    सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता, शिक्षकों ने जताया विश्वास

    रायपुर 18 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल 126 दिनों से लगातार आंदोलनरत था और आज की आत्मीय मुलाकात और चर्चा के बाद उन्होंने अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षकों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आप सब हमारे परिवार के सदस्य हैं। आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। आपकी समस्याओं को समझते हुए सरकार सहानुभूति के साथ इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले के समाधान के लिए शासन स्तर पर हरसंभव सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय से भेंट के पश्चात शिक्षकों ने सरकार की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस मौजूद रहे।

  • सुशासन तिहार 2025 : बैगा आदिवासी की समस्या का  हुआ तुरन्त निदान, मिली ट्राइसिकल

    सुशासन तिहार 2025 : बैगा आदिवासी की समस्या का  हुआ तुरन्त निदान, मिली ट्राइसिकल

    सरकार की संवेदनशील पहल से सुशासन के प्रति और मजबूत हुआ विश्वास

    रायपुर 18 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन से जो आस जगाई, उससे प्रदेशवासियों का विश्वास मजबूत हुआ है। इसी विश्वास और आस के साथ लोग बड़ी संख्या में सुशासन तिहार का हिस्सा बने। उनका विश्वास तब और मजबूत हो गया जब उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो गया।  इस अभियान के तहत बिलासपुर जिले में एक संवेदनशील पहल देखने को मिली। कोटा ब्लॉक के ग्राम के ग्राम पंचायत करका निवासी श्री मंगल सिंह बैगा को आवेदन देते ही महज 24 घंटे के भीतर ट्राइसाइकिल मिली। वे दिव्यांग पेंशन की पात्रता सूची में भी आ गए हैं जल्द ही उन्हें पेंशन भी मिलने लगेगी। सुशासन तिहार के मद्देनजर कलेक्टर श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में उनके आवेदन को गंभीरता से लिया गया और उन्हें ट्राइसाइकिल दी गई।

                 सुशासन तिहार के दौरान श्री मंगल सिंह बैगा ने ट्राइसिकल और पेंशन के लिए आवेदन 10 अप्रैल को दिया था। उन्हें 11 अप्रैल को ही समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राइसिकल प्रदान करने की सूचना दी गई। लेकिन उन्होंने 15 अप्रैल को ट्राइसाइकिल लिया। विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उनकी पेंशन के लिए पात्रता नहीं बन पा रही थी। समाज कल्याण विभाग द्वारा उनका  विकलांगता प्रमाण पत्र बनवा दिया गया है। वे अब पेंशन की  पात्रता सूची में आ गए हैं। जल्द ही उन्हें पेंशन भी मिलने लगेगी।  इस त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न होकर श्री मंगल सिंह बैगा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि सरकार की इस संवेदनशील पहल से मुझे और मेरे परिवार को  बड़ा सहारा मिला है। अब मुझे कहीं आने जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मैंने सोचा भी नहीं था कि आवेदन देते ही मेरी समस्या का इतनी जल्दी समाधान हो जाएगा।

                मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु सजगता और तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है।  सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन को आमजन तक पहुंचना है, जहां लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

  • सुशासन तिहार 2025 : समस्या के गुणवत्तापूर्ण समाधान की दिशा में तेजी से बढ़े कदम, श्रीमती भारती देवांगन को मिला तत्काल श्रमिक कार्ड

    सुशासन तिहार 2025 : समस्या के गुणवत्तापूर्ण समाधान की दिशा में तेजी से बढ़े कदम, श्रीमती भारती देवांगन को मिला तत्काल श्रमिक कार्ड

    श्रीमती शुन्नी बाई एवं टीकम सिंह सेवता ने श्रमिक पंजीयन को पुनर्जीवित स्थिति में लाने के लिए शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद

    तकनीकी समस्या का हुआ निराकरण

    रायपुर 18 अप्रैल 2025/ सुशासन तिहार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसरोकार से जुड़े समस्याओं के समाधान के लिए तेजी से कदम बढ़ाऐ गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप जिले में सुशासन तिहार में शासन की लोकहितकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। इसकी एक बानगी दिखाई दी, श्रम विभाग में प्राप्त आवेदन में जिसमें नगर निगम राजनांदगांव के शीतला माता वार्ड निवासी श्रीमती भारती देवांगन की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया और उन्हें तत्काल श्रमिक कार्ड बनाकर दिया गया। सुशासन तिहार अंतर्गत श्रीमती भारती देवांगन ने श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया था। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत श्रमपदाधिकारी कार्यालय राजनांदगांव में आवेदन किया गया था। इस पर श्रम विभाग में तत्काल पंजीयन किया गया एवं श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया। श्रीमती भारती देवांगन ने कहा कि श्रमिक कार्ड मिलने से राहत मिली है और आगे इसका फायदा उन्हें मिलेगा, जिससे वे श्रम विभाग अंतर्गत शासन की अन्य योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की एक बहुत अच्छी पहल है।

          सुशासन तिहार अंतर्गत श्रीमती शुन्नी बाई एवं श्री टीकम सिंह सेवता ने असंगठित कार्ड को रद्द करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। श्रमपदाधिकारी कार्यालय राजनांदगांव द्वारा आवेदन पर कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत आवेदकों के पंजीयन को पुनर्जीवित स्थिति में लाया गया है। डुप्लीकेसी के कारण उनका श्रमिक कार्ड निरस्त हो गया था। जिसे आधार कार्ड मंगाकर पुन: तकनीकी दिक्कतों को दूर करते हुए  आवेदकों के पंजीयन को पुनर्जीवित स्थिति में लाया गया। समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निराकरण होने पर श्रीमती शुन्नी बाई एवं श्री टीकम सिंह सेवता ने सुशासन तिहार के अवसर पर शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। आवेदक मंडल अंतर्गत संचालित योजना के लिए पात्रतानुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसी तरह श्रीमती संगीता साहू ने श्रमिक कार्ड अंतर्गत अपने बच्चे को छात्रवृत्ति दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। श्रम विभाग द्वारा आवेदन पर कार्रवाई करते हुए हितग्राही को कार्यालय बुलाकर आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु असंगठित कर्मकार के बच्चे हेतु छात्रवृत्ति योजना के तहत निर्धारित अध्ययनरत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु नियमानुसार आवेदन करने पर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत लाभ दिया जा सकेगा।

  • सुशासन तिहार 2025 : साय सरकार की संवेदनशील पहल, महज 24 घंटे के भीतर मनोहर सिंह पटेल को हाथ में मिला आयुष्मान कार्ड

    सुशासन तिहार 2025 : साय सरकार की संवेदनशील पहल, महज 24 घंटे के भीतर मनोहर सिंह पटेल को हाथ में मिला आयुष्मान कार्ड

    रायपुर 18 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल सुशासन तिहार जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस अभियान के तहत महासमुंद जिले में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत जंघोरा निवासी श्री मनोहर सिंह पटेल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन तकनीकी कारणवश उनका कार्ड नहीं बन पाया था, जिससे उन्हें योजना को लाभ नहीं मिल पा रहा था। सुशासन तिहार के मद्देनजर कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में उनके आवेदन को गंभीरता से लिया गया और मात्र 24 घंटे के भीतर समाधान कर दिया गया।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा द्वारा 15 अप्रैल 2025 को सूचना दी गई कि उनका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो गया है और अगले ही दिन उन्हें कार्ड हाथों में प्रदान कर दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न होकर श्री पटेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि सरकार की इस संवेदनशील पहल से मुझे और मेरे परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी सुविधा प्राप्त हुई है। अब अच्छे इलाज के लिए इस कार्ड का उपयोग कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एक ऐसा स्वास्थ्य बीमा कार्ड है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज भारत सरकार द्वारा अधिकृत अस्पतालों में प्राप्त होता है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु सजगता और तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। इस कार्ड के माध्यम से गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवार गंभीर बीमारियों का भी कैशलेस इलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में करवा सकते हैं। इसमें सर्जरी, डायग्नोस्टिक, दवा, भर्ती, और फॉलोअप जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं। सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन को आमजन तक पहुंचना है, जहां लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। यह पहल न केवल योजनाओं को धरातल पर उतारने में सहायक है, बल्कि नागरिकों में सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ा रही है।

  • महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया निरीक्षण: कर्तव्यों में घोर लापरवाही और विभागीय योजनाओं के संचालन में गंभीर अनियमितताओं पर जिला कार्यक्रम अधिकारी निलंबित

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया निरीक्षण: कर्तव्यों में घोर लापरवाही और विभागीय योजनाओं के संचालन में गंभीर अनियमितताओं पर जिला कार्यक्रम अधिकारी निलंबित

    रायपुर, 18 अप्रैल 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग ने बालोद जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री किशन टंडन क्रांति को कर्तव्यों में घोर लापरवाही और विभागीय योजनाओं के संचालन में गंभीर अनियमितताओं के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस आशय का आदेश विभाग ने जारी कर दिया है।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विगत 15 अप्रैल को बालोद दौरे के दौरान शासकीय योजनाओं एवं आमजनों की सुविधा को देखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का निरीक्षण किया था जिसमें कई खामियां उजागर हुईं। श्रीमती राजवाड़े के निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री टंडन जिला मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जबकि यह अपेक्षित था कि वह स्वयं मंत्री के दौरे के समय उपस्थित रहकर कार्यक्रमों की प्रगति प्रस्तुत करें।

    निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पाररास (इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 18/1) में फर्जी उपस्थिति दर्ज, पोषण ट्रैकर ऐप में अधूरी प्रविष्टियां, सखी वन स्टॉप सेंटर की निष्क्रियता और करकाभांठ केंद्र में गंदगी जैसे कई गंभीर मुद्दे सामने आए। साथ ही, विभागीय बैठकों में नियमित अनुपस्थिति का आरोप भी श्री टंडन पर है।

    इन सभी खामियों को गंभीर मानते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने समीक्षा बैठक में नाराज़गी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नतीजतन, किशन टंडन को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबित कर, निलंबन अवधि में महिला एवं बाल विकास विभाग, बिलासपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें इस दौरान जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।