Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • मोबाईल रिपेयर का बहाना बनाकर की ठगी, दुकानदार को बीस हजार की चपत लगाकर भागा, सुपेला पुलिस ने आरोपी नितिन सोनी को पकड़ कर भेजा सलाखों के पीछे.

    मोबाईल रिपेयर का बहाना बनाकर की ठगी, दुकानदार को बीस हजार की चपत लगाकर भागा, सुपेला पुलिस ने आरोपी नितिन सोनी को पकड़ कर भेजा सलाखों के पीछे.

    दुर्ग. 30 अप्रैल 2025 : दुकानदारों को मोबाईल रिपेयरिंग और नेक बैंक खरीदने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले नितिन सोनी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी 21 अप्रैल को एक दुकानदार से 20 हजार रुपए ट्रांसफर करवा कर फरार हो गया था। मामले की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। दिनांक 21 अप्रैल 2025 को संध्या प्रार्थी अरविन्द कुमार मिश्रा की आकाशगंगा सुपेला स्थित दुकान में एक लड़का नितिन सोनी प्रार्थी को मोबाईल रिपेयरिंग व नेक बैंक खरीदने संबंधी बात करते हुए कि उसके पिता मार्केट में फंस गए है, मैं पैसा लाकर देता हूँ, कहकर धोखा देकर 20000/- रूपये ट्रांसफर करवा लिया और फरार हो गया।

    आरोपी विभिन्न स्थलों पर इसी प्रकार अपराध कारित करते रहता है। दिनांक 26 अप्रैल 2025 को प्रार्थी अरविन्द कुमार मिश्रा की इस रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 474/2025 धारा 318 (4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। सुपेला पुलिस व्दारा आरोपी की पतासाजी कर आरोपी नितिन सोनी को गिरफ्तार कर नियमानुसार जेल दाखिल किया गया।

  • जूटमिल पुलिस की बड़ी कामयाबी : चाकू से हमला कर फरार हुआ आदतन अपराधी मार्शल यादव आखिरकार पकड़ा गया, कई मामलों में है वांछित,न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल.

    जूटमिल पुलिस की बड़ी कामयाबी : चाकू से हमला कर फरार हुआ आदतन अपराधी मार्शल यादव आखिरकार पकड़ा गया, कई मामलों में है वांछित,न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल.

    रायगढ़. 30 अप्रैल 2025 : रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में 8 मार्च को हुए मारपीट कांड में फरार चल रहे आदतन बदमाश मार्शल यादव को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला किया था। जूटमिल पुलिस ने उसे चाकू सहित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मार्शल यादव को उसके ठिकाने से घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने उसे आज न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    घटना 8 मार्च 2025 की शाम की है, जब पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड मटन मार्केट के पास फोकटपारा कोतरारोड़ निवासी प्रेम सारथी (21 वर्ष) नामक युवक के साथ मारपीट की गई थी। आहत प्रेम सारथी, निवासी फोकटपारा थाना कोतरारोड़ की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 67/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 119(1) और 118(1) बीएनएस की भी वृद्धि की गई। मारपीट में शामिल बदमाश विकास चौहान, विकास वैध और विशाल यादव उर्फ लादेन यादव को पुलिस ने 11 मार्च को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, मुख्य आरोपी मार्शल यादव फरार था।

    आरोपी मार्शल यादव को कल दिनांक 29 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते प्रेम सारथी से गाली-गलौज कर मारपीट की थी तथा अपने पास रखे चाकू से हमला किया था। उसकी निशानदेही पर घर के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया गया है।

  • सरस्वती शिशु मंदिर कांसाबेल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव : जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा- शिक्षा समाज के विकास का मूलमंत्र

    सरस्वती शिशु मंदिर कांसाबेल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव : जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा- शिक्षा समाज के विकास का मूलमंत्र

    वार्षिक परीक्षा परिणाम की हुई घोषणा, मेघावी छात्रों को किया गया सम्मानित

    जशपुर, 30 अप्रैल 2025/ जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के मुख्य आतिथ्य में सरस्वती शिशु मंदिर कांसाबेल में वार्षिक उत्सव एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई।  इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

    सालिक साय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास का मूलमंत्र है। सरस्वती शिशु मंदिर जैसे संस्थान ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की अलख जगाने को काम कर रहे है। शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं और यह विद्यालय दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को देखकर उन्हें गर्व की अनुभूति होती है।

    इस अवसर पर विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई और कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में जनपद सदस्य शिप्रा दास, विद्यालय के व्यवस्थापक त्रिलोक अग्रवाल, अध्यक्ष श्यामू गोयल, धर्मपाल अग्रवाल, सरपंच अनिल एक्का, उपसरपंच अमित जिंदल, भूषण वैष्णव, नारायण दास,  प्रभात शर्मा, प्रधानाचार्य, भैया जी, दीदी जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प लिया।

  • टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने  के लिए जशपुर जिले को मिला सम्मान : स्वास्थ्य मंत्री ने इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए किया सम्मानित

    टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने  के लिए जशपुर जिले को मिला सम्मान : स्वास्थ्य मंत्री ने इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए किया सम्मानित

    जिले में 271 से अधिक ग्राम पंचायतों को किया गया है टीबी मुक्त

    जशपुर, 30 अप्रैल 2025/  राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत किये जा रहे बेहतर कार्य के लिए मंगलवार को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में जशपुर जिले को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा सीएमएचओ श्री जीएस जात्रा के नेतृत्व गए स्वास्थ्य विभाग जशपुर के दल को सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त स्वास्थ्य विभाग डॉ. प्रियंका शुक्ला ने भी जिले की इस उपलब्धि की सराहना की।

    इस अवसर पर सीएमएचओ सहित सिविल सर्जन वीके इन्दवार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा, हॉस्पिटल कंसलटेंट राजेश कुरील, जिला टीवी एचआईवी कोऑर्डिनेटर अमित त्रिपाठी, प्रतीक लकड़ा एसटीएस अर्चना सिंह, सविता तिर्की एवं करिश्मा ने अवार्ड प्राप्त किया।

    उल्लेखनीय है कि जशपुर में टीबी मुक्त अभियान को कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिशन मोड़ में संचालित किया जा रहा है। टीबी मरीजों की खोज, जांच, उपचार एवं निदान का कार्य गांव गांव में किया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि राज्य में सर्वाधिक 444 ग्राम पंचायतों में से 271 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त किये गए हैं। जिसमें सबसे अधिक 66 ग्राम पंचायत विकासखंड बगीचा में टीबी मुक्त बनाये गए हैं।

    इस संबंध में जशपुर जिले के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उदय भगत ने बताया कि जिले में टीबी उन्मूलन के लिए कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत हर गांव में स्क्रीनिंग का कार्य कराया गया है। जिसमें टीबी पीड़ित पाए गए सभी 264 मरीजों को आवश्यक पोषण दिलाने के लिए फूड बास्केट प्रदान किया जा रहा है। उनको लगातार दवाइयों के सेवन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसके लिए जिले में टीबी की बीमारी से ठीक हुए मरीजों को टीबी मित्र बनाया गया है। ये टीबी मित्र बीमारी से जूझ रहे लोगों को प्रेरणा देने के साथ उन्हें दवाइयों के नियमित सेवन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    जिले में टीबी का पूर्ण रूप से उन्मूलन करने के लिए पिरामल फाउंडेशन की सहायता से जिले के सभी बैगा, गुनिया, सिरहा जैसे पारम्परिक वैध का कार्य करने वाले लोगों को टीबी की बीमारी के लक्षणों के प्रति जागरूक कर गंभीर टीबी पीड़ितों को चिकित्सालयों में भेजने एवं पारम्परिक चिकित्सा के साथ आधुनिक पद्धति से उपचार करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। जिले में टीबी से लड़ी जा रही जंग में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को शामिल करने के लिए सरपंच, पंच, बीडीसी, डीडीसी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ साथ स्वसहायता समूह की महिलाओं, युवाओं को भी टीबी से बचाव एवं उन्मूलन के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।

  • जशपुर : महिला एवं पुरुष नगर सैनिकों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 मई तक आमंत्रित

    जशपुर : महिला एवं पुरुष नगर सैनिकों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 मई तक आमंत्रित

    जशपुर, 30 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) की ओर से नगर सेना अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं और एसडीआरएफ के अंतर्गत महिला और पुरुष नगर सैनिकों की भर्ती के लिए लिखित भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

  • जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को मिला मानक अवार्ड

    जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को मिला मानक अवार्ड

    भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए दिया जाता है यह अवार्ड

    जशपुर, 30 अप्रैल 2025/ जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए मानक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सिर्फ एक उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि यह उनके विज्ञान की दिशा में आगे बढ़ने की शुरूआत है। उन्हें उनके प्रोजेक्ट के लिए सम्मानस्वरूप ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और 10,000 की राशि प्रदान की गई है। यह सम्मान हासिल करने के बाद उनका चयन जिला स्तर की प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता डीएलईपीसीएस के लिए हुआ है।

    फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पतरापाली के रहने वाले विक्रांत जब आठवीं के छात्र थे तब उन्होंने अपना इलेक्ट्रिक चार्जिग से संबंधित प्रोजेक्ट का आईडिया इन्सापायरड अवार्ड के बेबसाइट https://inspireawards-dst.gov.in/ पर अपलोड किया। उनके इस आइडिया को विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चयनित किया गया और उन्हें सम्मान स्वरूप यह अवार्ड मिला है। विक्रांत अभी नवमीं में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें यह अवार्ड 27 अप्रैल 2025 को जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसीपल श्री नवीन गुप्ता के हाथों प्राप्त हुआ है। अवार्ड मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

    विक्रांत ने बताया कि आने वाला समय रिन्यूबल एनर्जी का है। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह जरूरी है। भारत सहित पूरा विश्व इस दिशा पर आगे बढ़ रहे हैं। उनकी सोच थी इस दिशा में अपना कुछ योगदान दे सके। बचपन से प्रतिभाशाली श्री विक्रांत की प्रारंभिक शिक्षा कांसाबेल में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ। बचपन से ही उन्हें साइंस में रूचि थी और नए आईडिया उनके दिमाग में आते रहते हैं। स्कूल में उनके शिक्षक उन्हें हमेशा से प्रोत्साहित करते रहे हैं। विक्रांत ने बताया कि बड़े होकर वे आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। पिता श्री बसंत वर्मा ने बताया कि विक्रांत बचपन से पढ़ाई में तेज था। विज्ञान में उनकी ज्यादा रूचि थी। उन्होंने कहा उनकी प्रतिभा देश के विकास में काम आए यह उनकी लिए खुशी की बात होगी।

  • हाईवे पर बरातियों से मारपीट : रायगढ़ में शादी की खुशी मातम में बदली, हाईवे पर बरातियों पर जानलेवा हमला, रायगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार, न्यायालय में प्रस्तुत कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    हाईवे पर बरातियों से मारपीट : रायगढ़ में शादी की खुशी मातम में बदली, हाईवे पर बरातियों पर जानलेवा हमला, रायगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार, न्यायालय में प्रस्तुत कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    रायगढ़. 30 अप्रैल 2025 : रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बारात बस को हाईवे पर चार हथियारबंद युवकों ने रोककर बरातियों से मारपीट की। पटेलपाली तिराहा पर हुई इस हिंसक वारदात में चाकू, तलवारनुमा कत्ता और डंडे का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट व गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया है। जूटमिल थाना क्षेत्र के पटेलपाली तिराहा में 20 अप्रैल की रात उस समय सनसनी फैल गई जब बरगढ़ से लौट रही एक बारात बस को कुछ युवकों ने बीच सड़क पर रोक कर बस सवार युवकों से मारपीट की। मामले में जूटमिल थाना में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू, तलवारनुमा कत्ता और डंडा बरामद किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार धांगरडीपा निवासी साहिल यादव (19 साल) ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 अप्रैल की सुबह वह अपने मोहल्ले के रविंद्र यादव की बारात के साथ बस क्रमांक CG 13 AK 7466 से रायगढ़ से बरगढ़, उड़ीसा गया था। बारात में बावलीकुंआ रायगढ़ निवासी दुर्गेश महंत, हरीश यादव और आशीष निषाद भी शामिल थे। बारात के दौरान बरगढ़ में साहिल यादव और उक्त युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जो वहीं आपसी समझौते से सुलझा दी गई थी। मगर इसी विवाद को लेकर जब बारात रायगढ़ लौट रही थी, तो रात करीब 8:00 बजे पटेलपाली तिराहा में दुर्गेश महंत, हरीश यादव, आशीष निषाद और सुयश पांडेय ने हाईवे पर बस को रोक लिया।

    चारों आरोपियों ने चाकू और तलवार जैसे हथियार दिखा कर साहिल यादव को गालियां दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने लाठी-डंडों से साहिल के साथ-साथ बस में सवार प्रकाश बरेठ, प्रभात यादव और राधेमोहन यादव से भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए अपराध क्रमांक 137/2025 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2), 126(2), 324(4), 3(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

    आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव व उनकी टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने अपराध को स्वीकारते हुए हथियार छुपाए स्थान की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर एक धारदार चाकूनुमा कत्ता, एक पुराना लोहे का हथियार और डंडा बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

  • बारात में डांस बना मौत की वजह : चाकू से हमला कर की गई थी हत्या, चांपा हत्याकांड में दो और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, अब फरार आरोपी भी गिरफ्तार कर भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा में.

    बारात में डांस बना मौत की वजह : चाकू से हमला कर की गई थी हत्या, चांपा हत्याकांड में दो और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, अब फरार आरोपी भी गिरफ्तार कर भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा में.

    जांजगीर-चांपा. 30 अप्रैल 2025 : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में कुल 8 आरोपी शामिल थे, जिनमें से 6 को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

    मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना चांपा क्षेत्र के ज्ञान गंगा स्कूल के पास भैंसा बाजार चांपा के पास एक शादी के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 16 फरवरी 2025 को हुई जब मोहन केवट की शादी के दौरान बारात में आए लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनोज उर्फ गोलू मांझी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रामधन पटेल और साहिल पटेल पर चाकू से हमला कर दिया।

    इस हमले में रामधन पटेल और साहिल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय जांजगीर में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां रामधन पटेल की इलाज के दौरान दिनांक 18.02.2025 को सुबह मौत हो गई की सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

    हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप व एसडीओपी चाम्पा श्री यदूमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में पूर्व में छः आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है एवं विधि विरुद्ध संघर्षरत दो बालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया जा चुका है।

    प्रकरण के आरोपी 01. सोम उर्फ़ सुशांत यादव 02. दुर्गेश उर्फ दादू जो घटना घटित कर फरार था जिसकी थाना चांपा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। आरोपियों को मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

  • जांजगीर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक : शादी के नाम पर नाबालिग से दरिंदगी, प्यार का झांसा बना शोषण की वजह, आरोपी आगरा से गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    जांजगीर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक : शादी के नाम पर नाबालिग से दरिंदगी, प्यार का झांसा बना शोषण की वजह, आरोपी आगरा से गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    जांजगीर-चाम्पा. 30 अप्रैल 2025 : नाबालिग बालिका के अपहरण और दैहिक शोषण के मामले में जांजगीर-चांपा जिले की शिवरीनारायण पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। आरोपी अमृत लाल आदित्य ने शादी का झांसा देकर बालिका को बहला-फुसलाकर उत्तरप्रदेश के आगरा ले गया था। लगातार खोजबीन के बाद पुलिस ने उसे कमलनगर, आगरा से गिरफ्तार किया और पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि नाबालिग बालिका को आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के संबंध में की गई सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 13 नवंबर 2024 को थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर अपहृता को आरोपी अमृत लाल आदित्य के कब्जे से कमलनगर आगरा उत्तरप्रदेश से बरामद किया गया।

    प्रकरण के आरोपी अमृत लाल आदित्य को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

  • जशपुर ब्रेकिंग : रेलवे सर्वे में बाधा डालकर शासन और प्रशासन को चुनौती देना पड़ा महंगा : अधिकारियों को धमकी देने वाला भारत मुक्ति मोर्चा का जिला संयोजक रूपनारायण एक्का एवं उसका साथी सुनील खलखो हुआ गिरफ्तार

    जशपुर ब्रेकिंग : रेलवे सर्वे में बाधा डालकर शासन और प्रशासन को चुनौती देना पड़ा महंगा : अधिकारियों को धमकी देने वाला भारत मुक्ति मोर्चा का जिला संयोजक रूपनारायण एक्का एवं उसका साथी सुनील खलखो हुआ गिरफ्तार

    ग्राम तिरसोंठ में चल रहे शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस ने चलाया कानून का डंडा,

    आरोपी अंबिकापुर की ओर भाग रहा था, पीछा कर पुलिस ने दबोचा.

    प्रकरण के अन्य शेष आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द वे भी सलाखों के पीछे भेजे जायेंगें,

    आरोपी एवं उसके अन्य साथियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 91/2025 धारा 121(1), 132, 221, 223 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज।

    गिरफ्तार आरोपी:- 1- रूपनारायण एक्का उम्र 45 साल निवासी बासेन थाना कांसाबेल, हाॅल मुकाम-जरिया थाना जशपुर, 2-सुनील खलखो निवासी तिरसोठ।

    जशपुर, 30 अप्रैल 2025 : प्रार्थी तहसीलदार बागबहार कृष्ण मूर्ति दीवान उम्र 41 साल ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपनी टीम के साथ दिनांक 29.04.2025 को धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल्वे लाईन की शांतिपूर्ण सर्वे हेतु प्रातः 08 बजे कानून व्यवस्था ड्यूटी में ग्राम तिरसोंठ गये थे, उक्त सर्वे में रेल्वे के अधिकारी एवं उसके स्टाॅफ भी थे, अधिकारियों द्वारा अपना कार्य शुरू किया गया था उसी दौरान वहां मौजूद रूपनारायण एक्का एवं उसके अन्य साथियों द्वारा बीच में सर्वे कार्य को धमकी देकर रोकते हुये कहा गया कि भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत इनकी जमीन प्रशासन द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया है, अब रेल्वे विभाग भी जमीन अधिग्रहित करना चाहती है, हमलोगों को पूर्व का मुआवजा नहीं मिला है, रेल्वे विभाग से भी मुआवजा नहीं मिलेगा कहकर ग्रामीणों को अधिकारियों के विरूद्ध बरगलाते हुये उकसाया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा उनसे कहा गया कि अभी सिर्फ सर्वे का कार्य चल रहा है, जमीन अधिग्रहित नहीं की जा रही है, फिर भी वे लोग आवेष में आकर प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे।

    कुछ देर बाद पुनः रूपनारायण एक्का द्वारा साथियों के साथ वहां आकर सर्वे कार्य को रोकने की धमकी दिया गया और कहा कि:- “यहां पर कलेक्टर का आदेश नहीं चलता है और राज्य सरकार व केन्द्र सरकार का कानून नहीं चलने देंगें, यहां सिर्फ हमारा कानून चलता है।” हमलोग तुम लोगों को नोटिस देकर आदिवासी पंचायत में बुलायेंगें और कांजी हाउस में बंद कर देंगें कहते हुये हुज्जतबाजी कर हाथापाई करने लगे। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 121(1), 132, 221, 223 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    उक्त गंभीर मामले की एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा स्वयं मानीटरिंग की जा रही थी, प्रकरण में अपराध दर्ज होते ही आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। पुलिस टीम को आज प्रातः में मुखबीर से सूचना मिला कि उक्त आरोपी अंबिकापुर की ओर भाग रहा है, इस पर सरगुजा पुलिस को सूचित करते हुये सीतापुर-बतौली के पास नाकाबंदी की गई एवं भाग रहे रहे आरोपी को बतौली के पास से दबोचा गया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर प्रकरण का आरोपी रूपनारायण एक्का गिड़गिड़ाता रहा। दूसरे आरोपी सुनील खलखो को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 30.04.2025 को गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपी की धरपकड़ में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय, थाना प्रभारी बतौली सी.पी. तिवारी आर. 08 पदूम वर्मा, आर. आषीशन प्रभात टोप्पो एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है।

    SSP जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा है कि – “शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 07 आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है। कानून व्यवस्था के प्रश्न पर किसी को भी व्यवस्था को चुनौती देने की ईजाजत नहीं दी जाएगी।”