Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • हत्या या हादसा ? 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा : प्रेमी ने ही गला घोंटकर की हत्या, नंदिनी पुलिस ने किया 24 घंटे में CCTV और तकनीक से अंधे कत्ल का खुलासा, शादी के दबाव में प्रेमी बना कातिल, आरोपी गिरफ्तार, की जा रही वैधानिक कार्यवाही.

    हत्या या हादसा ? 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा : प्रेमी ने ही गला घोंटकर की हत्या, नंदिनी पुलिस ने किया 24 घंटे में CCTV और तकनीक से अंधे कत्ल का खुलासा, शादी के दबाव में प्रेमी बना कातिल, आरोपी गिरफ्तार, की जा रही वैधानिक कार्यवाही.

    दिनांक 13 जुलाई 2025 को प्रार्थिया श्रीमती ममता जंघेल टाउनशीप मार्केट नंदिनी के द्वारा थाना नंदिनी नगर में  सूचना दिया गया कि घटना दिनांक 12 जुलाई 2025 के समय रात्रि 21:00 बजे से दिनांक 13 जुलाई 2025 के सुबह 08.30 बजे के मध्य मृतिका कुंवरिया बाई उर्फ चिंया उम्र 45 साल निवासी ग्राम हरदी हाल नंदनी टाउनशीप संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई है। सूचना पर थाना नंदिनी नगर में मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।

    मर्ग की जांच के दौरान पाया गया कि मृतिका कुंवरिया बाई का दीपक कुमार तोडसे निवासी अहिवारा के साथ प्रेम सबंध था, जिस पर मृतिका बार-बार शादी करने का दवाब बना रही थी। दीपक कुमार तोडसे दिनांक 12 जुलाई 2025 के रात्रि 09:00 बजे करीबन मृतिका के घर गया। दोनों के मध्य शादी की बात को लेकर वाद विवाद हुआ, दीपक कुमार आक्रोशित होकर मृतिका का गला दबा कर हत्या कर मौके से फरार हो गया। थाना नंदिनी नगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक – 159/25 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

    आरोपी की पतासाजी के दौरान सीसीटीव्ही फुटेज, त्रिनयन ऐप्पस, सायबर तकनीकी, टावर डम्प के माध्यम से संदेही दीपक कुमार तोडसे उम्र 42 साल रायपुर रोड अहिवारा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर कुंवरिया बाई की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

  • करोड़ों की शेयर ट्रेडिंग ठगी का खुलासा : शेयर बाजार में पैसा दोगुना करने का लालच बना लाखों का नुकसान, मास्टरमाइंड की पत्नी श्वेता अवसरिया गिरफ्तार, सोना-नगदी-प्रॉपर्टी दस्तावेज जब्त, न्यायालय में किया प्रस्तुत.

    करोड़ों की शेयर ट्रेडिंग ठगी का खुलासा : शेयर बाजार में पैसा दोगुना करने का लालच बना लाखों का नुकसान, मास्टरमाइंड की पत्नी श्वेता अवसरिया गिरफ्तार, सोना-नगदी-प्रॉपर्टी दस्तावेज जब्त, न्यायालय में किया प्रस्तुत.

    शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर 02 वर्ष में रकम को दुगना कर वापस करने का झांसा देते हुए आरोपी रामनारायण साहू एवं अन्य द्वारा विभिन्न लोगों से करोड़ रूपयों की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिस पर थाना कसडोल में आरोपियों के विरुद्ध अब तक चार अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों द्वारा कसडोल, लवन, गिधौरी, शिवरीनारायण, महासमुंद, रायगढ़ आदि के भी कई लोगों के साथ भी शेयर ट्रेडिंग में पैसे लगा कर कम समय में पैसा दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के संबंध में जानकारी मिल रही है, जिसके संबंध में जांच तस्दीक कार्यवाही की जा रही है।

    प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा गहन जांच तस्दीक एवं विवेचना करते हुए ठगी करने वाले सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करते हुए प्रकरण में संपूर्ण जांच, पीड़ितों से आवेदन लेने, आरोपियों की पता तलाश करने, संबंधित आरोपियों की संपत्ति जप्ती/कुर्की की कार्यवाही करने एवं उच्चतम विवेचना हेतु एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी श्वेता अवसरिया को हिरासत में लिया गया। आरोपी श्वेता से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रामनारायण साहू एवं अन्य के साथ मिलकर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया।

    प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपिया से 02 बैंक पासबुक, चेक, डेबिट कार्ड,  जमीन एवं सोने चांदी के जेवरात खरीदी बिक्री कागजात किया गया जप्त किया गया है। इसके अतिरिक्त 01 दिवस पूर्व आरोपिया के पति दिवाकर अवसरिया से 04 मोबाइल, विभिन्न बैंक का 05 पासबुक, चेक, एटीएम, पैसा लेनदेन का रजिस्टर, अन्य कागजात, सोने चांदी के जेवर आदि एवं नगदी रकम ₹9,71,000 बरामद किया गया था। आरोपियों के बैंक अकाउंट, संपत्ति की जानकारी एकत्र की जा रही है तथा साइबर सेल की टीम द्वारा प्रकरण के समस्त बिंदुओं का अवलोकन कर तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा है। प्रकरण में दिनांक 14 जुलाई 2025 को आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है। प्रकरण में पुलिस द्वारा अब तक थाना कसडोल में 04 अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ ही कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, प्रकरण विवेचना में है।

  • रायपुर में स्पेशल ऑपरेशन : गुढ़ियारी का कुख्यात लल्ला उर्फ आकाश चोरी में पकड़ा गया, पास्को और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में भी था फरार, सोने-चांदी की चोरी के साथ बलात्कार और हत्या के प्रयास का आरोपी एक ही वारदात में पकड़ा गया.

    रायपुर में स्पेशल ऑपरेशन : गुढ़ियारी का कुख्यात लल्ला उर्फ आकाश चोरी में पकड़ा गया, पास्को और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में भी था फरार, सोने-चांदी की चोरी के साथ बलात्कार और हत्या के प्रयास का आरोपी एक ही वारदात में पकड़ा गया.

    प्रार्थी अभिषेक शुक्ला ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह राईस एण्ड साईन स्कूल के बाजू कबीर नगर रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 29 जून 2025 को अपने घर में ताला लगाकर अपनी पत्नि के साथ ससुराल अम्लेश्वर जिला दुर्ग गया था। दिनांक 10 जुलाई 2025 को सुबह प्रार्थी के पड़ोसी ने फोन कर बताया कि आपके घर में चोरी हो गया है, जिस पर प्रार्थी वापस आकर देखा तो घर के मेन गेट का लॉक टुटा था, अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखा आलमारी का ताला टूटा था, सामान बिखरा हुआ था तथा आलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 114/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    चोरी की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीर नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सैकड़ों सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारियां एकत्र कर उनके संबंध में तस्दीक कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखकर लगातार अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

    इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी गुढ़ियारी निवासी लल्ला उर्फ आकाश बंदे जो पूर्व में भी हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा लल्ला उर्फ आकाश बंदे की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी लल्ला उर्फ आकाश बंदे द्वारा अपने साथी सोहेल वर्मा एवं एक अन्य जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी सोहेल वर्मा एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक की पतासाजी कर दोनों को पकड़ा गया।

    तीनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात वजनी लगभग 59 ग्राम, चांदी के जेवरात लगभग 01 किलोग्राम, नगदी रकम 7,500/- रूपये, 01 नग हाथ घड़ी तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/पीएन/8497 जुमला कीमत लगभग 7,50,000/- रूपये जप्त कर तीनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

    आरोपी लल्ला उर्फ आकाश बंदे पूर्व में थाना गुढ़ियारी से हत्या के प्रयास के मामले में जेल निरूद्ध रह चुका है। इसके साथ ही आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई एवं डी.डी.नगर में चोरी के आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है जिनमें वह फरार होने के साथ ही जिला बेमेतरा थाना साजा में दर्ज धारा 376 भादवि एवं पास्को एक्ट के मामले में भी फरार है, उक्त मामलों में भी आरोपी लल्ला उर्फ आकाश बंदे की गिरफ्तारी की जावेगी।

    01. लल्ला उर्फ आकाश बंदे उर्फ अनमोल पिता चैतूराम बंदे उम्र 24 साल निवासी कुकरी तालाब शिव मंदिर के पास गुढ़ियारी रायपुर। हाल पता प्रीतम नगर शमशान घाट के सामने गुढ़ियारी रायपुर.

    02. सोहेल वर्मा जंघेल पिता अशोक वर्मा उम्र 19 साल निवासी शिव मंदिर के पास प्रेम नगर गुढ़ियारी रायपुर.

    03. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक.

  • पुलिस की छापेमार कार्रवाई में खुला नशे का धंधा : किरोड़ीमल नगर में नशे का सौदा कर रही थी महिला, 55 वर्षीय महिला गांजा बेचते पकड़ी गई, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा – 900 ग्राम गांजा जब्त, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज.

    पुलिस की छापेमार कार्रवाई में खुला नशे का धंधा : किरोड़ीमल नगर में नशे का सौदा कर रही थी महिला, 55 वर्षीय महिला गांजा बेचते पकड़ी गई, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा – 900 ग्राम गांजा जब्त, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज.

    कोतरारोड़ थाना पुलिस ने रविवार 13 जुलाई 2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में गांजा बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नान्हू नगर निवासी एक महिला, सुंदरमति चौहान, अपने घर के पास गांजा रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर कुछ ग्राहक मौके से फरार हो गए, जबकि एक महिला मौके पर उपस्थित मिली।

    पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुंदरमति चौहान पति स्वर्गीय झाड़ू राम उम्र 55 वर्ष निवासी नान्हू नगर, किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कपड़े के थैले में रखा हुआ 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 7,000/- रुपये है। महिला के विरूद्ध थाना कोतरारोड़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (B) के तहत अपराध क्रमांक 297/2025 दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की गई है।

  • रेल कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक विस्तार : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बड़ा कदम, पेंचवैली एक्सप्रेस पहुँची नैनपुर, अब नैनपुर से सीधे इंदौर, पर्यटन और व्यापार को नई उड़ान, 50 स्टेशन होंगे विश्वस्तरीय.

    रेल कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक विस्तार : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बड़ा कदम, पेंचवैली एक्सप्रेस पहुँची नैनपुर, अब नैनपुर से सीधे इंदौर, पर्यटन और व्यापार को नई उड़ान, 50 स्टेशन होंगे विश्वस्तरीय.

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, स्थानीय मांगों की पूर्ति एवं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 14 जुलाई 2025 से छिंदवाड़ा–इंदौर–छिंदवाड़ा के मध्य चलने वाली लोकप्रिय पेंचवैली एक्सप्रेस का विस्तार नैनपुर स्टेशन तक किया गया है। इस विस्तारित सेवा का शुभारंभ नैनपुर स्टेशन से किया गया, जहाँ से 19344 नैनपुर–इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस को माननीय डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद (मंडला) द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर श्रीमती संपतिया उइके, माननीया मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग, मध्य प्रदेश शासन एवं श्रीमती भारती पारधी, माननीया सांसद (बालाघाट) भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

    नैनपुर तक इस सेवा के विस्तार से न केवल यात्रियों को इंदौर जैसे महत्वपूर्ण नगर से सीधा संपर्क मिलेगा, बल्कि मंडला, बालाघाट एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी रेल यात्रा की सुलभ सुविधा प्राप्त होगी। यह विस्तार स्थानीय जनमानस की मांगों को पूर्ण करने के साथ-साथ इससे इस नैनपुर, बालाघाट, मांडला क्षेत्र में आवागमन, व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क को नई गति मिलेगी।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं यात्री परिवहन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर नई रेल सेवाओं की शुरुआत एवं विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इसी क्रम में रथयात्रा के अवसर पर गोंदिया से खुर्दा रोड के मध्य 06 फेरों, श्रावणी मेले के दौरान गोंदिया से मधुपुर के लिए 08 फेरों, तथा दुर्ग से पटना के बीच 08 फेरों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को सुविधाजनक, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का लाभ प्राप्त हो रहा है। साथ ही, यात्रियों की स्थानीय मांगों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज भी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय जनमानस को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, जहां एक ओर यात्री सुविधाओं के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है, वहीं दूसरी ओर माल परिवहन के माध्यम से देश की औद्योगिक इकाइयों एवं ताप विद्युत गृहों को आवश्यक कोयला आपूर्ति भी सुनिश्चित करता है। कोयला आपूर्ति के इस प्रभावी नेटवर्क के माध्यम से देश की औद्योगिक गतिविधियों को गति प्रदान की जाती है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। यात्रियों और उद्योग दोनों ही क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित करने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरंतर अग्रसर है।

    यात्रियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 50 स्टेशनों को “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए यात्री प्रतीक्षालय, स्वच्छता, पेयजल, मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी, सुलभ प्रवेश, डिजिटलीकरण, ग्रीन बिल्डिंग जैसे सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। यह पहल न केवल यात्रियों को सुविधा देगी, बल्कि इन स्टेशनों को स्थानीय गौरव एवं विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।

    यात्री सेवाएं केवल यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समावेश और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसी उद्देश्य के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, ट्रेनों के स्टॉपेज आदि स्थानीय मांगों के अनुरूप प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके।

  • छाल में थानेदार का ऑपरेशन ‘सुधार’ : थाने में गुंडों की लाइन लगी, बदमाशों की परेड, चेतावनी के साथ मिला आखिरी मौका, बोले थाना प्रभारी – सुधरोगे तो बचोगे, वरना सीधी जेल.

    छाल में थानेदार का ऑपरेशन ‘सुधार’ : थाने में गुंडों की लाइन लगी, बदमाशों की परेड, चेतावनी के साथ मिला आखिरी मौका, बोले थाना प्रभारी – सुधरोगे तो बचोगे, वरना सीधी जेल.

    पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के स्पष्ट निर्देश पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए 13 जुलाई 2025 को थाना छाल में विशेष कार्रवाई के तहत थाना क्षेत्र के चिन्हित गुण्डा-बदमाशों को तलब कर थाना बुलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा यह कार्रवाई पूर्व नियोजित थी, जिसके तहत पहले उपनिरीक्षक मदन पटेल और थाना स्टॉ फ के माध्यम से सभी चिन्हित व्यक्तियों की वर्तमान आजीविका, गतिविधियों और व्यवहारिक स्थिति की जानकारी जुटाई गई थी।

    थाना बुलाए गए सभी गुण्डा बदमाशों को थाना प्रभारी त्रिपाठी ने सख्त लहजे में हिदायत दी कि वे क्षेत्र की शांति व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न करें, न ही किसी अवैध गतिविधि में संलिप्त रहें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं में सुधार लाकर समाज के हित में कार्य करता है, तो पुलिस न केवल उसे सहयोग करेगी, बल्कि ऐसे व्यक्तियों के गुण्डा सूची से नाम हटाने हेतु प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक को भेजा जाएगा।

    थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस लगातार उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे आपराधिक छवि को छोड़ सामाजिक कार्यों से जुड़ें, रोज़गारमूलक गतिविधियों में लगे और सामान्य नागरिक की तरह जीवन यापन करें। साथ ही भरोसा दिलाया कि पुलिस किसी पूर्वाग्रह से नहीं, बल्कि व्यवहार और आचरण के आधार पर कार्रवाई करती है।

  • रायगढ़ में सरेराह मारपीट और ₹5000 की लूट, जूटमिल में दहशत फैलाने आए थे लुटेरे, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा, सातों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए रिमांड पर, एक से बरामद हुए पैसे.

    रायगढ़ में सरेराह मारपीट और ₹5000 की लूट, जूटमिल में दहशत फैलाने आए थे लुटेरे, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा, सातों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए रिमांड पर, एक से बरामद हुए पैसे.

    जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कूली लाइन तिराहा पर 12 जुलाई 2025 की शाम हुए मारपीट और लूटपाट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी घटना को लेकर ग्राम उलखर, थाना सारंगढ़ निवासी गजानंद चंद्रा (22 वर्ष) द्वारा थाना जूटमिल में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

    पीड़ित ने बताया कि वह अपने मित्र हीरानंद यादव और विरेंद्र सिदार के साथ मोटरसाइकिल से केलो बिहार कॉलोनी के शिव मंदिर में आयोजित शिव पूजन में सम्मिलित होने गया था। कार्यक्रम के बाद सभी मिलकर हीरापुर मिट्टूमुड़ा में गुरु पूजन के संबंध में चर्चा करने जा रहे थे कि शाम करीब 7:30 बजे समर्थ डेंटल हॉस्पिटल के पास अचानक एक स्कूटी सवार ने बिना संकेत दिए स्कूटी मोड़ दी, जिससे उनकी मोटर साइकिल स्कूटी से टकरा गई। इस पर मोटर साइकिल रोक कर जब वे खड़े हुए, तो स्कूटी में बैठे दीपक सिंह और उसके साथी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वे क्षतिपूर्ति की बात करने लगे, लेकिन तभी दीपक सिंह राजपूत, आकाश सिंह, कृष्णा उर्फ बुलेट, सत्येंद्र सिंह, करण चौहान बंटी सिंह भी वहां आ पहुंचे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने पैसे की मांग की और मना करने पर दीपक सिंह ने पीड़ित के शर्ट की जेब से ₹5000 नगद लूट लिए और सभी ने मिल कर पीड़ितों के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की।

    पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित के आवेदन पर अपराध क्रमांक 244/2025 धारा 126, 296, 115(2), 119(1), 309(6), 351(3), 191(2), 190 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की और नामजद सातों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया। गिरफ़्तारी के दौरान आरोपी दीपक सिंह से लूट की ₹100 की रकम भी बरामद की गई।

    1. दीपक सिंह पिता राकेश सिंह (20 वर्ष), निवासी छोटे अतरमुड़ा, थाना चक्रधरनगर

    2. बंटी सिंह पिता सुभाष सिंह (42 वर्ष), निवासी लेबर कॉलोनी, जूटमिल

    3. आकाश सिंह पिता विजय सिंह (30 वर्ष), निवासी लेबर कॉलोनी, जूटमिल

    4. कृष्णा गोड़ उर्फ बुलेट पिता भुवनलाल गोंड़ (40 वर्ष), निवासी फटहामुड़ा, वार्ड क्रमांक 32, जूटमिल

    5. सत्येंद्र सिंह पिता रामबिलास सिंह (42 वर्ष), निवासी लेबर कॉलोनी, जूटमिल

    6. दीपक सिंह राजपूत पिता कैलाश सिंह राजपूत (29 वर्ष), निवासी झोपड़ीपारा, वार्ड क्रमांक 35, जूटमिल

    7. करण चौहान पिता आनंद चौहान (23 वर्ष), निवासी झोपड़ीपारा, वार्ड क्रमांक 35, जूटमिल

  • कोसमपाली बना कानून का रणक्षेत्र : अवैध शराब की जांच में भिड़े शराब तस्कर, महिला समिति पर गिरी शराब माफियाओं की गाज, पुलिस ने तुरंत दबोचे आरोपी, गांव में बढ़ी हलचल.

    कोसमपाली बना कानून का रणक्षेत्र : अवैध शराब की जांच में भिड़े शराब तस्कर, महिला समिति पर गिरी शराब माफियाओं की गाज, पुलिस ने तुरंत दबोचे आरोपी, गांव में बढ़ी हलचल.

    पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब की रोकथाम हेतु महिला समितियों का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी पहल के तहत थाना कोतरारोड़ अंतर्गत ग्राम कोसमपाली की महिला समिति ने अपने गांव में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक को दी थी।

    सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने आज सुबह अपने स्टाफ के साथ ग्राम कोसमपाली पहुंचकर महिला समूह की उपस्थिति में अनावेदकों के घरों में शराब बिक्री की जांच की। जांच के दौरान किसी प्रकार की अवैध शराब तो बरामद नहीं हुई, लेकिन संदेहास्पद व्यक्तियों ने पुलिस कार्यवाही में बाधा डालते हुए महिला समिति की सदस्यों से बहस व धमकी देना शुरू कर दिया।

    घटना के संभावित संज्ञेय अपराध में बदलने की आशंका को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपितों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया। साथ ही गांववासियों को समझाइश दी गई कि अवैध शराब, सट्टा और जुआ जैसे सामाजिक अपराधों में लिप्त पाए जाने पर पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की पेट्रोलिंग और निगरानी गांव में लगातार जारी है।

    पूरी कार्यवाही में निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, प्रेम सिदार, आरक्षक चंद्रेश पांडे, संदीप कौशिक, शुभम तिवारी, चूड़ामणि गुप्ता एवं हमराह स्टाफ मौजूद रहे। पुलिस और महिला समिति की इस समन्वित कार्यवाही से ग्रामीणों में जागरूकता और विश्वास का वातावरण बना है।

    (1) सनातन दास पिता स्वर्गीय कन्हैया दास उम्र 44 साल निवासी कोसमपली थाना कोतरारोड़,

    (2) विनोद चौहान पिता चैतराम चौहान उम्र 45 साल गोदामडिपा कोसमपाली थाना कोतरारोड़,

    (3) गोपाल प्रसाद चौहान पिता मोहन सिंह उम्र 40 साल निवासी कोसमपाली कोतरारोड़.

  • किराना स्टोर में चोरी : गांधीनगर में मची हलचल, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, रातों-रात किराना दुकान को बनाया निशाना,  90,000 नकद और सामान उड़ाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    किराना स्टोर में चोरी : गांधीनगर में मची हलचल, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, रातों-रात किराना दुकान को बनाया निशाना,  90,000 नकद और सामान उड़ाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    चोरी सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार कड़ी कार्यवाही.

    आरोपी के विरुद्ध थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 367/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर की गई विवेचना.

    अंबिकापुर. 14 जुलाई 2025 : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक किराना दुकान से ₹90,000 नगद और विभिन्न सामान चुरा लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया, जिससे चोरी का अधिकांश सामान और कुछ नगद रकम बरामद किया गया। यह कार्यवाही थाना गांधीनगर पुलिस टीम की सजगता और तकनीकी दक्षता का परिणाम है।

    प्रार्थी कमलेश कुमार वर्मा साकिन फुंदुलडिहारी थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 25 जून 2025 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी फुंदुलडिहारी चौक में तिरुपति स्टोर्स किराना दुकान का संचालन करता है। दिनांक 23 जून 2025 के सुबह दुकान जाकर देखा तो दुकान का चैनल खुला हुआ था और ताला टुटा हुआ था, अंदर दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। प्रार्थी द्वारा दुकान का सीसीटीवी फूटेज देखने पर एक अज्ञात युवक प्रार्थी के किराना दुकान में घुस कर दुकान के दराज से नगदी रकम एवं किराना सामान की चोरी करता दिखाई दे रहा था। अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी के दुकान से 90,000/- रुपये नगदी रकम एवं किराना सामान की चोरी किया गया है।  मामले में प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 367/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पता तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोनी मोहल्ला गांधीनगर निवासी शिवांग चौहान को पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम शिवांग चौहान आत्मज स्व. इंद्रजीत चौहान उम्र 19 वर्ष साकिन सोनी मोहल्ला थाना गांधीनगर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर प्रार्थी के किराना दुकान से नगदी रकम सहित किराना सामान की चोरी किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से 3620/- रुपये नगद एवं किराना सामान बरामद किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

    इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, प्रधान आरक्षक अमित प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक बंधु राम सारथी, आरक्षक रमन मण्डल, आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक घनश्याम देवांगन, आरक्षक राहुल सिंह, आरक्षक संजय कुजूर सक्रिय रहे हैं

  • सड़क हादसों में जान बचाने वाले असली हीरो को रायगढ़ पुलिस ने दिया बड़ा सम्मान, गोल्डन ऑवर्स में फरिश्ते बनकर पहुंचे भुवनेश्वर और दिलीप, पूंजीपथरा थाना में मिला वीरता का पुरस्कार, कोटवारों को दी गई दायित्वों की जानकारी.

    सड़क हादसों में जान बचाने वाले असली हीरो को रायगढ़ पुलिस ने दिया बड़ा सम्मान, गोल्डन ऑवर्स में फरिश्ते बनकर पहुंचे भुवनेश्वर और दिलीप, पूंजीपथरा थाना में मिला वीरता का पुरस्कार, कोटवारों को दी गई दायित्वों की जानकारी.

    पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर आज 13 जुलाई 2025 को जिले के विभिन्न थानों में ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई, वहीं क्षेत्र के जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिकों को प्रशस्ति-पत्र व मेमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। थाना पूंजीपथरा में इस क्रम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं के बाद ‘गोल्डन ऑवर्स’ में घायलों की मदद करने वाले नागरिकों, गुड सेमैरिटन्स का सार्वजनिक रूप से अभिनंदन किया गया।

    थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा ने कार्यक्रम के पहले चरण में ग्राम कोटवारों को उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में उनकी भूमिका को लेकर आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोटवार स्थानीय सूचना तंत्र की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भूमिका से अपराधों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सकता है।

    इसके पश्चात पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के दो नागरिकों – भुवनेश्वर सिंह राजपूत (ग्राम सामारूमा) तथा दिलीप कुमार राठिया (ग्राम आमापाली) – को सम्मानित किया गया। दोनों ने हाल ही में सामारूमा और राबो क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को पुलिस या एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे प्रयास ‘गोल्डन ऑवर्स’ के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और कानून के अनुसार ऐसे नागरिकों को किसी भी प्रकार की पुलिस जांच या कानूनी प्रक्रिया में अनावश्यक रूप से नहीं घसीटा जाता।

    कार्यक्रम में ग्राम कोटवार भगवती चौहान (ग्राम राबो), समारोह दास समारू दास (ग्राम पंचायत बगचबा) और डायल 112 के वाहन चालक तुलेश्वर राठिया, नारायण निषाद को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके सेवा भाव को सराहा गया और उन्हें आगे भी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।