Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सड़क सुरक्षा में लापरवाही महंगी पड़ी, मालवाहक पिक-अप में यात्रियों को ढोते पकड़े गए चालक, मालवाहक में सवारी ढोने पर तीन चालकों को ₹5000-₹5000 का जुर्माना.

    रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सड़क सुरक्षा में लापरवाही महंगी पड़ी, मालवाहक पिक-अप में यात्रियों को ढोते पकड़े गए चालक, मालवाहक में सवारी ढोने पर तीन चालकों को ₹5000-₹5000 का जुर्माना.

    कल शाम पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर ड्रंकन ड्राइव के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जूटमिल पुलिस और यातायात पुलिस ने यातायात नियमों की खुली अवहेलना करने वाले 3 मालवाहन वाहन पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह ने एक माल वाहक पर खतरनाक तरीके से यात्री परिवहन होते देख मौके पर वाहन चालक का ₹5000 रुपये का ई-चालान काटा गया। इस तरह का परिवहन न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यात्रियों की जान को गंभीर खतरे में डालने वाला कृत्य है।

    वहीं जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत दो मालवाहक पिक-अप में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुषों को खतरनाक तरीके से बैठाकर ले जाया जा रहा है। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव ने तुरंत यातायात डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह को सूचना दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात डीएसपी ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192A(1) के तहत वाहन चालक के खिलाफ ₹5000-₹5000 रुपये का ई-चालान जारी किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मालवाहक वाहनों में सवारियों को ढोने की लापरवाही पर आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

  • हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार : रायगढ़ में चाकू से हमला करने वाला आरोपी संजू चक्रवर्ती गिरफ्त में, पहले भी हैं कई मामले दर्ज, भेजा रिमांड पर.

    हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार : रायगढ़ में चाकू से हमला करने वाला आरोपी संजू चक्रवर्ती गिरफ्त में, पहले भी हैं कई मामले दर्ज, भेजा रिमांड पर.

    थाना चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी संजू चक्रवर्ती उर्फ बंगाली (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया। जानकारी के अनुसार 3 जुलाई 2025 को छोटे अतरमुड़ा में रहने वाले एक किशोर पर आरोपी और उसके दो नाबालिग साथियों ने हमला किया था। घटना के दिन दोपहर में आरोपी अपने दोस्तों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और उसे बाहर बुलाकर हाथ-मुक्कों और चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके गले और हाथ में चोट आई। पीड़ित की मां की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 300/2025 धारा 109, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। अगले दिन दो नाबालिग आरोपियों को पकड़कर उनसे घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर किशोर न्यायालय भेजा गया, जबकि राजू उर्फ बंगाली फरार था।

  • डिजिटल पुलिसिंग की बड़ी समीक्षा : अपर मुख्य सचिव ने दिया ऐप इंस्टॉलेशन बढ़ाने का निर्देश, जशपुर में नए कानून और डिजिटल सिस्टम पर हुई सघन जांच, पुलिस को मिली सराहना.

    डिजिटल पुलिसिंग की बड़ी समीक्षा : अपर मुख्य सचिव ने दिया ऐप इंस्टॉलेशन बढ़ाने का निर्देश, जशपुर में नए कानून और डिजिटल सिस्टम पर हुई सघन जांच, पुलिस को मिली सराहना.

    आज दिनांक 10 अगस्त 2025 को अपर मुख्य सचिव (छग) श्री मनोज पिंगुआ (भाप्रसे) के द्वारा अपने जशपुर प्रवास के दौरान थाना सिटी कोतवाली जशपुर का भ्रमण कर, निरीक्षण किया गया, इस दौरान अपर मुख्य सचिव के द्वारा थाने के डिजिटल कार्य व नवीन कानून के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

    अपर मुख्य सचिव (गृह व जेल) श्री मनोज पिंगुआ के द्वारा थाने में सी.सी.टी.एन.एस. (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) पोर्टल पर दर्ज एफ.आई.आर. जैसे थाने में दर्ज अन्य डाटा एंट्री की स्थिति व ई साक्ष्य में एंट्री,  ई समन तामिली की स्थिति का भी जायजा लिया गया, साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा आम नागरिकों के उपयोग हेतु बनाए गए समाधान ऐप, कर्मयोगी व i got ऐप के इंस्टॉलेशन की स्थिति व उनके उपयोग के संबंध में भी जानकारी ली गई तथा आम नागरिकों हेतु उक्त ऐप के व्यापक प्रसार प्रसार कर, उसकी महत्ता बताते हुए, उक्त ऐप जैसे समाधान, कर्मयोगी व i got ऐप को अधिक से अधिक इंस्टॉलेशन कराने हेतु निर्देशित किया गया व नवीन कानून की क्रियान्वन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

    अपर मुख्य सचिव गृह व जेल के द्वारा निरीक्षण उपरांत, सिटी कोतवाली जशपुर की कार्यप्रणाली व समग्र स्थिति को संतोष जनक एवं बेहतर पाया गया। उनके द्वारा थाने में उपलब्ध संसाधनों के उचित उपयोग व सुव्यवस्थित रिकॉर्ड संधारण की सराहना की गई।

    यहां यह बताना आवश्यक है कि उक्त समाधान,  कर्मयोगी व i got जैसे ऐप छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा आम नागरिकों के सहयोग हेतु बनाए गए हैं। जिससे कि आम नागरिक को उक्त ऐप की सहायता से घर बैठे ही अपने किए गए एफ आई आर में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट मिल सकती है।  गुम इंसान, अज्ञात शवों के संबंध में जानकारी मिल सकती है साथ ही ऑनलाइल शिकायत दर्ज कर सकते हैं व किरायेदारों का सत्यापन भी कर सकते हैं।

  • बीजापुर में उपमुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा :  लघु वनोपज से बदलेगी आदिवासी अंचल की तस्वीर, वन संपदा से लखपति बनने का रास्ता खुला, उपमुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात.

    बीजापुर में उपमुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा :  लघु वनोपज से बदलेगी आदिवासी अंचल की तस्वीर, वन संपदा से लखपति बनने का रास्ता खुला, उपमुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात.

    छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने बीते दिनों बीजापुर प्रवास के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर कम्युनिटी पुलिसिंग सिविक एक्शन सहित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नियद नेल्लानार क्षेत्रों में बिजली पानी सड़क स्कूल आंगनबाड़ी सहित मूलभूत सुविधाओं की पहुंच तथा वर्षों से वंचित ग्रामीणों को मूलभूत दस्तावेज सुलभ कराए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।

    परंपरागत व्यवसाय लघु वनोपज के उपलब्धता अनुसार संग्रहण प्रसंस्करण तथा व्यापक स्तर बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने विपणन हेतु आवश्यक कार्य योजना बनाकर आर्थिक संवृद्धिकरण की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बने लखपति दीदी एवं स्व सहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया गया। वहीं नक्सल पीड़ित एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों के रोजगार के अवसर और कौशल विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए नियमित रूप से आर्थिक गतिविधियों का संचालन करने को कहा गया। नियद नेल्लानार क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैम्पों के समीप गांवों में पढ़ें लिखे युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण देकर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र चलाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए, बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार को लेकर बैंक सखी, एटीएम सुविधा सहित नवीन बैंकों के स्थापना हेतु जिला स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

  • सुकमा में गूँजा शांति और विश्वास का संदेश : रक्षाबंधन पर सुकमा में हुआ ऐतिहासिक पल, जब माओवादी बहनों ने उपमुख्यमंत्री को बनाया भाई, नक्सली बहनों ने बांधी उपमुख्यमंत्री को राखी.

    सुकमा में गूँजा शांति और विश्वास का संदेश : रक्षाबंधन पर सुकमा में हुआ ऐतिहासिक पल, जब माओवादी बहनों ने उपमुख्यमंत्री को बनाया भाई, नक्सली बहनों ने बांधी उपमुख्यमंत्री को राखी.

    रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुकमा में एक भावनात्मक और ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया। नक्सल पुनर्वास केंद्र सुकमा में आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और बस्तर फाइटर के दीदियों ने उपमुख्यमंत्री को राखी बांधकर भाईचारे, विश्वास और शांति का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विगत माह जब मैं सुकमा आया था तो मैंने पुनर्वास केंद्र की बहनों से वादा किया था कि रक्षाबंधन का पर्व आपके साथ मनाऊँगा। आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मेरा यह वादा पूरा हुआ। सुकमा में रक्षाबंधन का यह अवसर केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव और स्थायी शांति का प्रतीक है। आप सभी को मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि जब तक आपका भाई है आपको चिंता करने या डरने की कोई बात नहीं है। आप अपने परिचितों को भी बताइए कि उधर कुछ नई रखा है पुनर्वास करें और समाज की मुख्य धारा में जुड़ें। आपके लिए प्रशिक्षण, खेल, मूवी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की व्यवस्था की जाएगी। आप सबके संपूर्ण व्यवस्थापन की जिम्मेदारी हमारी है। इसके साथ ही आप सभी को जल्द ही रायपुर भ्रमण में लेकर जाएँगे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पित माओवादियों से बातचीत की और कहा की आपका कोई सगा संबंधी किसी जेल में बंद है तो हमें बताना हम आपको उनसे मिलवाने की सम्पूर्ण व्यवस्था करेंगे।

    कार्यक्रम के पश्चात नक्सल पुनर्वास केंद्र में पोदला उरस्कना वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ शहीदों के नाम में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरपूंजे के नाम पर फलदार वृक्ष का रोपण किया गया। इसके साथ ही अन्य शहीदों के नाम पर भी नक्सल पुनर्वास केंद्र में पौधे रोपे गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राखी बंधवाकर पर्व की गरिमा बढ़ाई। आयोजन में सुरक्षा बलों के जवान और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अनूठे क्षण का साक्षी बनकर बस्तर में भाईचारे की एक नई मिसाल कायम की।

  • नक्सली साजिश नाकाम : Blast से पहले ही पुलिस-आईटीबीपी की जबरदस्त कार्रवाई, 5 शक्तिशाली आईईडी नाकाम, कोडनार-धुरबेड़ा के जंगल में 5 बम बरामद, मौके पर किये गए नष्ट.

    नक्सली साजिश नाकाम : Blast से पहले ही पुलिस-आईटीबीपी की जबरदस्त कार्रवाई, 5 शक्तिशाली आईईडी नाकाम, कोडनार-धुरबेड़ा के जंगल में 5 बम बरामद, मौके पर किये गए नष्ट.

    नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने और आम नागरिकों के जीवन की रक्षा हेतु चलाए जा रहे एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाइनिंग अभियान के अंतर्गत कल दिनांक 08/अगस्त/2025 को नारायणपुर के कैंप कुतुल से 41वीं वाहिनी ‘ई’समावय और 53वीं वाहिनी ‘सी’ आईटीबीपी की संयुक्त टीम एवं कुतुल कैंप में मौजूद जिला बीडीएस टीम के साथ रवाना हुई।

    अभियान के दौरान, टीम को कोडनार गांव के नाले के पास घने जंगल, पहाड़ी के पगडंडी में 2-2 किलो वजनी दो आईईडी संदिग्ध स्थानों पर लगे हुए मिले। टीम ने सर्च ऑपरेशन जारी रखते हुए कोडनार और धुरबेड़ा नाले के बीच स्थित पगडंडी क्षेत्र में 3-3 किलो वजनी तीन आईईडी बम भी बरामद किए।

    प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि ये आईईडी नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों एवं आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए थे।

    सभी बरामद आईईडी अत्यधिक संवेदनशील और खतरनाक थे, जिन्हें सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए बीडीएस टीम द्वारा मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।

    कुल बरामद आईईडी: 5

    वजन: 2 (प्रत्येक 2 किलो) + 3 (प्रत्येक 3 किलो)

    नष्टीकरण स्थल : मौके पर ही, सुरक्षा घेरे में

    ऑपरेशन में शामिल बल : 41वीं वाहिनी ’ई’ समावय और 53वीं वाहिनी ‘सी’ समावय आईटीबीपी, जिला बीडीएस टीम.

  • नारायणपुर में भव्य वृक्षारोपण : विश्व आदिवासी दिवस पर शहीदों के सम्मान में रोपे गए पौधे, शहीदों की स्मृति और हरियाली का संगम, पोदला उरस्कना कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब.

    नारायणपुर में भव्य वृक्षारोपण : विश्व आदिवासी दिवस पर शहीदों के सम्मान में रोपे गए पौधे, शहीदों की स्मृति और हरियाली का संगम, पोदला उरस्कना कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब.

    विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज पोदला उरस्कना कार्यक्रम के तहत एसटीएफ हब, शांति नगर, नारायणपुर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “एक पेड़ शहीदों के नाम” अभियान के तहत सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने शहीदों की स्मृति में पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासन, पुलिस विभाग और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    इस अवसर पर जिले के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें श्री बृजमोहन देवांगन (वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, नारायणपुर), श्री पंकज जैन (अध्यक्ष, व्यापारी संघ), श्री सुनील कथोरिया (सचिव, व्यापारी संघ), श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई (भा.प्र.से), कलेक्टर नारायणपुर, श्री रॉबिनसन गुरिया (भा.पु.से), पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री संदीप पटेल (भा.पु.से), सेनानी, 16वीं बटालियन (छ.स.ब.), श्री शशिकानंद (भा.व.से), डीएफओ, नारायणपुर, श्रीमती आकांक्षा खलखो (भा.प्र.से), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर, श्री संजय कुमार कमांडेंट, 53वीं वाहिनी आईटीबीपी,श्री अनिल चौधरी, उप कमान अधिकारी, श्री प्रकाश झा, द्वितीय कमान अधिकारी, 45वीं वाहिनी आईटीबीपी, श्री अक्षय साबद्रा (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संजय महादेवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री लोकेश बंसल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, नारायणपुर, उप पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद किशोर खलखो, श्री अविनाश कंवर, श्री आशिष नेताम, रक्षित निरीक्षक श्री सोनू वर्मा, श्री मोहसिन खान उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम में शहीद परिवार की गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को और भी भावुक बना दिया। शहीद दानसाय सोरी की पत्नी श्रीमती जुगाय बाई सोरी को सभी गणमान्यजनों द्वारा सम्मानित किया गया और उनके बलिदान को नमन किया गया।

    विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम आदिवासी समाज की प्रकृति-प्रेमी परंपरा और पर्यावरण के प्रति गहरे जुड़ाव का प्रतीक बना। उपस्थित सभी अतिथियों ने पौधारोपण करते हुए संकल्प लिया कि हर पौधे की देखभाल ऐसे करेंगे जैसे अपने परिवार के सदस्य की।

    पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिनसन गुरिया ने कहा —

    “विश्व आदिवासी दिवस पर यह वृक्षारोपण हमें हमारी जड़ों और प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश देता है, और शहीदों के नाम पर लगाए गए पौधे उनकी अमर स्मृति को सजीव रखते हैं।”

    कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई ने कहा —

  • अबूझमाड़ की बेटियों का अनोखा सलाम : नक्सल क्षेत्र में सुरक्षा बलों संग बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, देश के रक्षकों को बांधी राखी, दी लंबी उम्र की दुआ, राखी और मिठाई से जताया सम्मान.

    अबूझमाड़ की बेटियों का अनोखा सलाम : नक्सल क्षेत्र में सुरक्षा बलों संग बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, देश के रक्षकों को बांधी राखी, दी लंबी उम्र की दुआ, राखी और मिठाई से जताया सम्मान.

    कल दिनांक 08 अगस्त 2025 को अबूझमाड़, ओरछा स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय छात्रावास की बालिकाओं ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए रक्षाबंधन पर्व को विशेष रूप से मनाया। छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती तनुजा कर्मा एवं अन्य शिक्षिकाओं के नेतृत्व में छात्राओं का एक समूह थाना ओरछा एवं 38वीं वाहिनी आईटीबीपी बी कंपनी के समस्त अधिकारी व जवानों से मिल कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

    रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छात्राओं ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे सुरक्षा बल के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके दीर्घायु एवं सुरक्षित जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर छात्राओं ने जवानों को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएँ देकर उन्हें देश के सच्चे रक्षक के रूप में सम्मानित किया। सुरक्षा बलों ने भी छात्राओं के इस स्नेह व सम्मान के भाव को भावुक होकर स्वीकार किया और उन्हें शिक्षा, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

  • 30 हजार की बैटरी चोरी का खुलासा : घरघोड़ा पुलिस ने पत्थलगांव के दो चोर दबोचे, बस से आए, ढाबा और ट्रैक्टर से बैटरी उड़ाई, घरघोड़ा पुलिस ने नर्सरी में छिपा माल किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर.

    30 हजार की बैटरी चोरी का खुलासा : घरघोड़ा पुलिस ने पत्थलगांव के दो चोर दबोचे, बस से आए, ढाबा और ट्रैक्टर से बैटरी उड़ाई, घरघोड़ा पुलिस ने नर्सरी में छिपा माल किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर.

    थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए पत्थलगांव (जशपुर) के दो सक्रिय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से दो अलग-अलग मामलों का खुलासा कर कुल चार बैटरी, जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है, बरामद की और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रायगढ़ भेज दिया।

    पहला मामला – 8 अगस्त को प्रार्थी संदीप सिंह (42 वर्ष), निवासी अमलीडीह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 और 5 अगस्त की दरमियानी रात को राजपूत मन्नू ढाबा भालुमार के बंद कमरे से 2 नग बैटरी किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली हैं। इस पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 198/2025 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

    दूसरा मामला – इसी दिन प्रार्थी मनोज राठिया (25 वर्ष), निवासी बैहामुड़ा, ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके ट्रैक्टर से 2 नग बैटरी चोरी हो गई हैं। पुलिस ने इस संबंध में अपराध क्रमांक 199/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

    दोनों मामलों की जानकारी पुलिस कप्तान श्री दिव्यांग पटेल के संज्ञान में आने पर उनके निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने टीम बनाकर मुखबीर तंत्र की मदद से बायपास रोड घरघोड़ा में दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में प्रारंभ में आरोपियों ने घटना से इंकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने पत्थलगांव से बस द्वारा घरघोड़ा आकर ढाबा और सड़क किनारे खड़े वाहनों की रेकी कर बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी की गई सभी चार बैटरियां पावरग्रिड चुहकीमार के पास नर्सरी के गड्ढों में छिपाकर रखी गई थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपीशिव चक्रवर्ती (19 वर्ष), निवासी ग्राम सरसमाल और सूरज सिंह चौहान (21 वर्ष), निवासी ग्राम बुढ़ाडांड, दोनों थाना पत्थलगांव जिला जशपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से मिली जानकारी के आधार पर यह भी सामने आया कि वे अन्य जगहों पर भी चोरी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से आगे की वारदातें टल गईं।

  • स्वतंत्रता पर्व : जशपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प, तिरंगा हर घर, हर दिल तक: जशपुर भाजपा ने 10 अगस्त से शुरू होने वाले राष्ट्रभक्ति अभियान की बनाई रणनीति.

    स्वतंत्रता पर्व : जशपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प, तिरंगा हर घर, हर दिल तक: जशपुर भाजपा ने 10 अगस्त से शुरू होने वाले राष्ट्रभक्ति अभियान की बनाई रणनीति.

    भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मोर तिरंगा मोर अभिमान, हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान आगामी 10 अगस्त से आरंभ होगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता आमजनों को जोड़ कर शहर से लेकर गांव तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे और घर घर तिरंगा लगाने लोगों को प्रेरित करेंगे। प्रत्येक बूथ में 50 घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य भाजपा ने निर्धारित किया है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय, जशपुर में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तिरंगे के महत्व और राष्ट्रभक्ति के संदेश को घर-घर पहुँचाने का आह्वान किया।

    कार्यशाला में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, एकता और बलिदान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराकर हम देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित करते हैं।”

    विधायक रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में कहा कि *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान केवल उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।”

    पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में तिरंगे का योगदान अविस्मरणीय है। हमें अपने युवा वर्ग को इस ध्वज के महत्व से अवगत कराना चाहिए, ताकि देशभक्ति की भावना और सशक्त हो।”

    जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांव-गांव, घर-घर तिरंगा फहराना हमारे लिए गर्व की बात है। यह अभियान समाज में एकता, भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगा।”

    कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया और सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को जनांदोलन का स्वरूप दें।