Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • ओडिशा का गौ तस्कर वाहन चालक आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो महीने से था फरार, पुलिस ने जब्त किया ड्राइविंग लाइसेंस, गौवंश तस्करी में वांछित वाहन चालक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर.

    ओडिशा का गौ तस्कर वाहन चालक आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो महीने से था फरार, पुलिस ने जब्त किया ड्राइविंग लाइसेंस, गौवंश तस्करी में वांछित वाहन चालक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर.

    चक्रधरनगर पुलिस ने पशुक्रूरता और अवैध गौ-वंश तस्करी के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी प्रदीप लकड़ा उर्फ दीपक लकड़ा, पिता पतरस लकड़ा (32 वर्ष), निवासी ग्राम दहीजीरा, थाना कुतरा, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) को मुखबिर की सूचना पर 5 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।

    मामले की शुरुआत 3 जून 2025 को हुई थी, जब चक्रधरनगर पुलिस ने पिक-अप वाहन क्रमांक OD 23 D 0021 में अवैध रूप से गौवंश की तस्करी करते हुए दो आरोपियों विजय टेटे और फबियन केरकेट्टा को पकड़ा था। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 241/2025 अंतर्गत धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, धारा 3(5) BNS तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 184, 66/192 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वाहन का चालक प्रदीप लकड़ा भी तस्करी में शामिल था, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया था। आरोपी की लगातार तलाश जारी थी। जिसके बाद 5 अगस्त को उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।

  • CRIME NEWS : धमकी, अपहरण और बलात्कार – एकतरफा प्रेम में युवती का अपहरण कर होटल में किया दुष्कर्म, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी प्रभात सिदार को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.

    CRIME NEWS : धमकी, अपहरण और बलात्कार – एकतरफा प्रेम में युवती का अपहरण कर होटल में किया दुष्कर्म, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी प्रभात सिदार को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.

    मामले की मिली जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को स्थानीय युवती ने थाना कोतरारोड़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका जान-पहचान का युवक प्रभात सिदार पिछले दो वर्षों से एकतरफा प्रेम करता था। युवती ने बताया कि 3 अगस्त को प्रभात जबरन उसके घर में घुस आया और उसे पकड़ कर खींचते हुए बाहर ले जाने लगा। जब परिवार वालों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और धमकी दी कि अगर वह उसके साथ नहीं गई तो वह परिवार को जान से मार देगा। भयभीत होकर पीड़िता उसके साथ मोटर साइकिल में बैठ गई।

    आरोपी प्रभात सिदार पीड़िता को एक होटल ले गया, जहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 4 अगस्त को उसे जांजगीर होते हुए बिलासपुर ले जाने की कोशिश कर रहा था कि रास्ते में पुलिस की मौजूदगी देखकर आरोपी मोटर साइकिल लेकर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 322/25 धारा 333, 351(2), 115(2), 138, 69 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

    प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त और स्टॉफ ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रभात सिदार (20 वर्ष) को जांजगीर-चांपा से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 AP 1529) को जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

  • रायगढ़ में टायर दुकान के किशोर कर्मचारी से गुंडागर्दी, सिर पर चूड़ा मारकर बार-बार वसूली और जानलेवा हमला,  कोतरारोड़ पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.

    रायगढ़ में टायर दुकान के किशोर कर्मचारी से गुंडागर्दी, सिर पर चूड़ा मारकर बार-बार वसूली और जानलेवा हमला,  कोतरारोड़ पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.

    ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर से लगातार पैसे की मांग कर रहे एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़ित किशोर ने घटना की रिपोर्ट 5 अगस्त 2025 को थाना कोतरारोड़ में दर्ज कराई थी।

    शिकायत के अनुसार, किशोर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक टायर दुकान में कार्यरत है, जहां लगभग एक वर्ष से मोहल्ले के तीन युवक– कृष्णा यादव, पवन पासवान और उसका साथी – उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौच करते हुए पैसे की मांग कर रहे थे। 4 अगस्त की शाम जब वह अपने घर के सामने पुल के पास बैठा था, तब तीनों आरोपी वहां पहुंचे और पुनः पैसे की मांग करने लगे। किशोर के मना करने पर उन्होंने उसे अश्लील गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्कों से बुरी तरह पीटा। हमले के दौरान आरोपी कृष्णा यादव ने अपने हाथ में पहना हुआ चूड़ा निकाल कर किशोर के सिर पर वार कर दिया,  हमले में किशोर को सिर, आंख और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

    घटना की शिकायत पर कोतरारोड़ पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 324/2025 अंतर्गत धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। जांच में यह पुष्टि होने पर कि आरोपी लगातार किशोर को डरा कर पैसे की मांग करते थे, प्रकरण में धारा 119, 126  बीएनएस  भी जोड़ी गई।

    थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा कुमार यादव (24 वर्ष) निवासी इंदिरा  किरोड़ीमल नगर, पवन कुमार पासवान (18 वर्ष 7 माह) निवासी गणेश चौक किरोड़ीमल नगर एवं एक विधि संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

  • वर्दी में नशे में धुत मिला आरक्षक, वीडियो वायरल होते ही एसएसपी ने किया तत्काल निलंबित, शराबी आरक्षक को सस्पेंड कर दिए कड़े संकेत, “अनुशासन सर्वोपरि है” – एसएसपी शशिमोहन सिंह का बड़ा बयान.

    वर्दी में नशे में धुत मिला आरक्षक, वीडियो वायरल होते ही एसएसपी ने किया तत्काल निलंबित, शराबी आरक्षक को सस्पेंड कर दिए कड़े संकेत, “अनुशासन सर्वोपरि है” – एसएसपी शशिमोहन सिंह का बड़ा बयान.

    रक्षित केन्द्र जशपुर से दिनांक 05 अगस्त 2025 को आरक्षक क्रमांक 446 अलबर्ट एक्का को न्यायालय पत्थलगांव में वारंट पेशी ड्यूटी पर भेजा गया था। ड्यूटी के दौरान उक्त पुलिसकर्मी को पुलिस वर्दी में शराब के नशे की हालत में एक दुकान के टेबल पर लेटे हुए पाया गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस अनुशासनहीन और अपमानजनक कृत्य से पुलिस विभाग की छवि आम जनता के बीच धूमिल हुई।

  • गौ तस्करों पर जशपुर पुलिस का बड़ा वार : ऑपरेशन शंखनाद से जंगल में मची खलबली, 58 वर्षीय एक तस्कर गिरफ्तार, छः और तस्करों की पहचान, 1200 से अधिक गौवंश अब तक छुड़ाए जा चुके, आरोपी भेजा गया जेल.

    गौ तस्करों पर जशपुर पुलिस का बड़ा वार : ऑपरेशन शंखनाद से जंगल में मची खलबली, 58 वर्षीय एक तस्कर गिरफ्तार, छः और तस्करों की पहचान, 1200 से अधिक गौवंश अब तक छुड़ाए जा चुके, आरोपी भेजा गया जेल.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश पर गौ तस्करी के खिलाफ,जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है,  जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अब तक 1200 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है , साथ ही 131 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने चौकी सोनक्यारी क्षेत्र से 35 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। व एक आरोपी तस्कर को भी पकड़ने में सफलता मिली है।

    मिली जानकारी के अनुसार चौकी सोनक्यारी पुलिस को मुखबीर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुल्लू की ओर से ओरकेला होते हुए, 30 से 35 नग गौ-वंशों को हांक कर, बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, पैदल जंगल के रास्ते झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर चौकी सोनक्यारी पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर देखा तो पाया कि कुछ व्यक्ति गौ-वंशों को हांकते हुए, तेजी से ले जा रहे हैं, पुलिस के द्वारा जब तस्करों को पकड़ने हेतु घेराबंदी की जा रही थी, इसी दौरान तस्कर, पुलिस को देख जंगल का फायदा उठा कर भागने की कोशिश कर रहे थे,  पुलिस के द्वारा पीछा कर एक तस्कर को हिरास्त में ले लिया गया, उसके अन्य साथी फरार को गए। पूछताछ पर हिरासत में लिए गए तस्कर ने अपना नाम जेरोम एक्का, उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम कोटया, जोकबहला थाना नारायणपुर का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा जब उससे गौ-वंशों से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की गई तो उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, पुलिस ने आरोपी तस्कर जेरोम एक्का के कब्जे से सभी 35 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया है व पशु चिकित्सक से गौ-वंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।

    आरोपी तस्कर जेरोम एक्का से पूछताछ पर पुलिस को मालूम चला है कि उक्त गौ वंश की तस्करी में उसके अतिरिक्त और 06 व्यक्ति शामिल हैं। जिनके द्वारा गौ-वंशों को आसपास के ग्रामों से खरीदकर, पकड़े गए आरोपी जेरोम एक्का को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम ओरकेला तक हांक कर ले जाने हेतु कहा गया था। इस एवज में उसे एक निश्चित रकम दी गई थी। ओरकेला से कोई और व्यक्ति उक्त गौ-वंशों को हांक कर झारखंड ले जाता। पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए तस्कर जेरोम एक्का की निशानदेही पर अन्य 06 तस्करों को भी चिन्हित कर लिया गया है, उनकी पता साजी जारी है, उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    प्रकरण में पुलिस के द्वारा आरोपी गौ वंश तस्करों के विरुद्ध चौकी सोनक्यारी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है व आरोपी तस्कर जेरोम एक्का उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम कोटया, जोकबहला, थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ ग) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

  • वरिष्ठ नागरिकों को मिला ‘स्वास्थ्य का वरदान’ : आयुष्मान वय वंदना कार्ड से 70+ उम्र के नागरिकों को अब हर साल 5 लाख तक इलाज मुफ्त, विधानसभा अध्यक्ष को प्रदान किया गया पहला कार्ड.

    वरिष्ठ नागरिकों को मिला ‘स्वास्थ्य का वरदान’ : आयुष्मान वय वंदना कार्ड से 70+ उम्र के नागरिकों को अब हर साल 5 लाख तक इलाज मुफ्त, विधानसभा अध्यक्ष को प्रदान किया गया पहला कार्ड.

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाकर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी वरिष्ठ नागरिकों से किसी भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन दीदियों से संपर्क कर अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कराने की अपील की। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनने पर विधानसभा अध्यक्ष को बधाई दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

    उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त एपीएल एवं बीपीएल हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड अंतर्गत हितग्राहियों का पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपए तक का अतिरिक्त नि:शुल्क उपचार प्रदाय किया जाता है। जिले में 25088 एपीएल एवं बीपीएल परिवारों से कुल 23775 पात्र वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड हेतु पंजीयन कर लिया गया है। राजनांदगांव जिला आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन में 94.80% प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर हैं। इसी प्रकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले के कुल 952546 पात्र राशन कार्डधारी हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाना हैं, जिसमें से 923709 पात्र राशन कार्डधारी हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन कर लिया गया है और राजनांदगांव जिला आयुष्मान कार्ड पंजीयन में भी 97.12 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर हैं।

    आयुष्मान वय वंदना कार्ड की लिए 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के समस्त एपीएल एवं बीपीएल हितग्राही है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज केवल आधार कार्ड एवं आधार लिंक मोबाईल नम्बर की आवश्यक होती है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के समस्त एपीएल एवं बीपीएल परिवार के वरिष्ठ नागरिकों को समस्त पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपए तक का अतिरिक्त नि:शुल्क उपचार प्रति वर्ष प्रदाय करने का प्रावधान है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए पंजीयन की प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क हैं। आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने हेतु राशन कार्ड अनिवार्य नहीं हैं। समस्त पात्र वरिष्ठ नागरिकों का अलग-अलग आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है।

  • ‘सुरक्षित सुबह’ से लेकर नशे के खिलाफ युद्ध तक – रायगढ़ एसपी की बैठक में त्वरित निर्णय, 3 घंटे में हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर झारखंड से बालिका की बरामदगी तक, रायगढ़ पुलिस का दमदार प्रदर्शन, एसपी ने बढ़ाया हौंसला, कई आरक्षकों को मिला सम्मान.

    ‘सुरक्षित सुबह’ से लेकर नशे के खिलाफ युद्ध तक – रायगढ़ एसपी की बैठक में त्वरित निर्णय, 3 घंटे में हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर झारखंड से बालिका की बरामदगी तक, रायगढ़ पुलिस का दमदार प्रदर्शन, एसपी ने बढ़ाया हौंसला, कई आरक्षकों को मिला सम्मान.

    पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने आज जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।  बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक ने विगत माह की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि श्याम मंदिर और होंडा शोरूम में हुई बड़ी चोरियों का सफल खुलासा, मुस्कान अभियान” के तहत नाबालिग व गुम इंसानों की सफल तलाश, घरघोड़ा क्षेत्र में हत्या के मामले की त्वरित जांच, खरसिया क्षेत्र में चोरी के मामलों का पर्दाफाश तथा कोतवाली सहित अन्य थानों द्वारा पॉक्सो प्रकरणों में की गई त्वरित कार्रवाई अहम रही।

    बैठक में सुरक्षित सुबह” अभियान की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि केवल नए सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर न देकर पहले से लगे कैमरों में से कम-से-कम एक कैमरे का फोकस सड़क की ओर करने के लिए व्यापारियों और नागरिकों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संस्थाएं और व्यापारीगण इस अभियान में जुड़ने को इच्छुक हैं, अतः प्रमुख स्थानों पर उनके सहयोग से कैमरे स्थापित किए जाएं।

    उन्होंने आगामी माह जिले भर में मादक पदार्थों के विरुद्ध और प्रभावी तथा व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि केवल शराब और गांजा ही नहीं, बल्कि प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री और खरीद पर भी विशेष फोकस किया जाए।

    बैठक में 90 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को ऐसे प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। लंबित मर्ग एवं शिकायतों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने, कोटवारों की नियमित बैठकें लेकर उन्हें प्रोत्साहित करने, गांजा नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी करने तथा लंबित जवाबदावाओं को प्राथमिकता से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने राजपत्रित अधिकारियों को आकस्मिक निरीक्षण नियमित रूप से करने और अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम सम्मान के लिए प्रस्तावित करने तथा लापरवाह कर्मियों को परेड पर तलब करने के भी निर्देश दिए।

    समीक्षा बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। थाना कोतवाली के आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत और प्रदीप मिंज को ओडिशा (झारसुगुड़ा) से मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी, जूटमिल थाना के प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत, आरक्षक परमानंद पटेल और महिला आरक्षक आशा सिदार को 17 वर्षीय बालिका को जबलपुर (मध्यप्रदेश) से दस्तयाब करने, प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरेशी और आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ को हीरो होंडा शोरूम से नगदी की शत-प्रतिशत बरामदगी, तमनार थाना के प्रधान आरक्षक बनारसी लाल सिदार और हेमंत पात्रे को उड़ीसा से गुम महिला की दस्तयाबी, घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में 3 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका निभाने वाले प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा और आरक्षक हरीश पटेल, तथा कापू थाना क्षेत्र की गुम बालिका को झारखंड से बरामद कर लाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक संजीव पटेल एवं विक्रांत भगत को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

  • सूरजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रात में हुई चोरी, दिन में पकड़ाया चोर, DIG-SSP के निर्देश पर सूरजपुर पुलिस की बड़ी सफलता, फार्म हाउस से चोरी हुए सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार.

    सूरजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रात में हुई चोरी, दिन में पकड़ाया चोर, DIG-SSP के निर्देश पर सूरजपुर पुलिस की बड़ी सफलता, फार्म हाउस से चोरी हुए सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार.

    डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यों, चोरी-नकबजनी करने वालों के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है। दिनांक 05 अगस्त 2025 को ग्राम दर्रीपारा निवासी विष्णु गुप्ता ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसके ग्राम दनौली खुर्द के फार्म हाउस के कुआं में लगे सबमर्सिबल पम्प, पेचकस एवं स्प्रे मशीन के चार्जर को कोई अज्ञात व्यक्ति दिनांक 02-03 अगस्त 2025 की दरम्यिानी रात्रि में चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

  • जशपुर नगर की यातायात व्यवस्था में आएगा सुधार, एसएसपी के निर्देश पर हटेंगे सड़क किनारे सब्जी बाजार, व्यापारी संघ की मांग पर जशपुर पुलिस और प्रशासन एक्शन में, जल्द हटेंगे अतिक्रमणकारी सब्जी विक्रेता.

    जशपुर नगर की यातायात व्यवस्था में आएगा सुधार, एसएसपी के निर्देश पर हटेंगे सड़क किनारे सब्जी बाजार, व्यापारी संघ की मांग पर जशपुर पुलिस और प्रशासन एक्शन में, जल्द हटेंगे अतिक्रमणकारी सब्जी विक्रेता.

    जशपुर. 06 अगस्त 2025 : जशपुर नगर में अव्यवस्थित सब्जी बाजारों के कारण बाधित हो रही यातायात व्यवस्था को लेकर अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। दिनांक 06 अगस्त 2025 को जशपुर व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एसएसपी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका और जिला प्रशासन के समन्वय से अतिक्रमण हटाने व सब्जी विक्रेताओं को शेड में स्थानांतरित करने की कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।                               

    आज दिनांक 06 अगस्त 2025 को जशपुर नगर के व्यापारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जशपुर श्री शशि मोहन सिंह से उनके कार्यालय में मिला और प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि जशपुर नगर में अनेक सब्जी विक्रेता सड़क किनारे दुकानें लगाकर यातायात बाधित कर रहे हैं, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त कुछ प्रमुख स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की भी मांग की गई, ताकि यातायात को नियंत्रित किया जा सके और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को रोका जा सके।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री यागेश्वर उपाध्याय से चर्चा की गई एवं बताया गया कि सड़क किनारे दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं को शीघ्र ही नोटिस जारी किया जाएगा, उन्हें निर्धारित स्थान (शेड) में दुकान लगाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। निर्देशों की अवहेलना की स्थिति में उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, यह कार्यवाही जिला प्रशासन के समन्वय से की जाएगी इस विषय में शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे नगर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

  • आरक्षक भर्ती 2025 का बिगुल बजा : CG Vyapam द्वारा आरक्षक संवर्ग के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ, अंबिकापुर में होगी लिखित परीक्षा, योग्य अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी, लिखित परीक्षा 14 सितंबर को.

    आरक्षक भर्ती 2025 का बिगुल बजा : CG Vyapam द्वारा आरक्षक संवर्ग के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ, अंबिकापुर में होगी लिखित परीक्षा, योग्य अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी, लिखित परीक्षा 14 सितंबर को.

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग (PHQC25) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दिनाँक 14 सितंबर 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

    फिजिकल टेस्ट उपरांत जशपुर जिले के लिखित परीक्षा हेतु पात्र/योग्य अभ्यर्थियों की सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में चस्पा की गई है, कार्यालय में आकर अवलोकन कर सकते हैं, इन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अंबिकापुर में 14 सितंबर 2025 को आयोजित होगी। अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे समय का विशेष ध्यान देवें एवं निर्धारित समय के पूर्व अपने परीक्षा केंद्र में पहुंचे ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

    ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 05 अगस्त 2025

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 27 अगस्त 2025 (बुधवार) शाम 5:00 बजे तक

    लिखित परीक्षा की तिथि : 14 सितंबर 2025 (रविवार)

    परीक्षा समय : पूर्वाह्न,  कुल 02 घंटे

    प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि : 8 सितंबर 2025 (सोमवार)

    परीक्षा केंद्र : राज्य के पाँच संभागीय मुख्यालयों में.

    आवेदन करने हेतु वेबसाइट : https://vyapamcg.cgstate.gov.in