सेवा संकल्प अभियान के तहत कांसाबेल में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित ट्राईसायकल, व्हीलचेयर एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र का किया गया वितरण, 155 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यक सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में दिव्यांगजन सेवा एवं सहयोग अंतर्गत दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया के साथ-साथ पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
जशपुर में कनेक्टिविटी को मिली बड़ी मजबूती! बोकी-आरा मार्ग पर गिरमा नदी का 100 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार, ₹4.41 करोड़ की लागत से 8 गांवों के 5,100 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा बारहमासी आवागमन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व मे जिले में मजबूत हो रही कनेक्टिविटी बोकी-आरा मार्ग पर गिरमा नदी में पुल निर्माण पूर्ण, 8 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ 4.41 करोड़ की लागत से 100 मीटर लंबे पुल का निर्माण हुआ पूरा जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क, पुल-पुलिया सहित अधोसंरचना विकास के कार्यों को गति मिल रही है। पहाड़ी एवं पठारी भौगोलिक क्षेत्र वाले जशपुर जिले में नदी-नालों पर उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ही लोगों…
Read Moreहाथियों की स्मृति में हर साल सजता है गणेश उत्सव, 2009 में करंट से मृत दो गजराजों को भगवान गणेश का स्वरूप मानकर ग्रामीणों ने किया था अंतिम संस्कार; जशपुर के शेखरपुर में आज भी जीवंत है ‘गज श्रद्धा’ की अनूठी परंपरा
शेखरपुर में ‘गज श्रद्धा’ की अनूठी परंपरा, हाथियों की स्मृति में मनाया जा रहा गणेश उत्सव जशपुर : जशपुर जिले के वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के परिसर सरईटोला अंतर्गत ग्राम शेखरपुर में वन्यजीवों के प्रति आस्था और सह-अस्तित्व की एक अनूठी परंपरा आज भी जीवंत है। वर्ष 2009 में विद्युत करंट की चपेट में आने से दो जंगली हाथियों की मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों ने उन्हें भगवान गणेश का प्रतीक मानते हुए हिन्दू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कर उसी स्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। तब…
Read Moreलोक सेवा गारंटी से किसान रतम राम को मिली बड़ी राहत, वर्षों बाद बी-1 में दर्ज हुआ नाम; अब किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने की राह आसान
सेवा की कहानी : लोक सेवा गारंटी से किसान रतम राम का हुआ फौती नामांतरण, किसान हितैषी योजनाओं का मिलेगा लाभ जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से किसानों को राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ समय-सीमा में मिल रहा है। इसी क्रम में कुनकुरी तहसील के ग्राम कंडोरा निवासी कृषक श्री रतम राम का लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत फौती नामांतरण पूर्ण किया गया, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। ग्राम कंडोरा निवासी श्री रतम…
Read Moreजशपुर में बारिश का आंकड़ा 8191.9 मिमी पहुंचा, फिर भी 10 साल के औसत से पीछे! मनोरा में सबसे अधिक, फरसाबहार में सबसे कम वर्षा
जिले में 01 जून से अब तक 8191.9 मिमी वर्षा दर्ज जशपुर : जिले में 01 जून से अब तक 8191.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 10339.9 मिमी रही है। बीते दिवस जिले में कुल 83.6 मिमी (औसतन 8.36 मिमी) वर्षा रिकॉर्ड की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 757.3 मिमी, मनोरा में 1306.9 मिमी, कुनकुरी में 1147.2 मिमी, दुलदुला में 671.5 मिमी, फरसाबहार में 396.7 मिमी, बगीचा में 817.8…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अब सैटेलाइट से होगी धान के रकबे की निगरानी! खाद्य संचालनालय-CGCOST के बीच MoU, GIS और रिमोट सेंसिंग से होगा वैज्ञानिक सत्यापन
धान की खेती के क्षेत्रफल के सटीक आकलन एवं सत्यापन के लिए खाद्य संचालनालय और CGCOST के बीच एमओयू सैटेलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग और GIS तकनीक से होगा धान के रकबे का वैज्ञानिक आकलन FRA एवं डुबान क्षेत्रों में कृषि भूमि की डिजिटल पहचान और मैपिंग होगी सुदृढ़ जियो-रेफरेंस्ड भू-खंडों का सैटेलाइट इमेजरी से मिलान कर धान फसल की उपस्थिति का होगा सत्यापन धान उपार्जन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सटीक और डेटा आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रायपुर : छत्तीसगढ़ में धान की खेती के क्षेत्रफल के सटीक,…
Read Moreछत्तीसगढ़ में मानसून का मिला-जुला रंग! 1017.5 मिमी बारिश दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 167% ज्यादा तो कांकेर में महज 68.2% वर्षा
छत्तीसगढ़ में मानसून का मिला-जुला असर राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 1017.5 मिमी वर्षा दर्ज बलरामपुर में औसत से 167% अधिक बारिश रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 23 सितंबर 2026 तक के बारिश के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मानसून का प्रभाव मिला-जुला देखने को मिल रहा है। राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 1017.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो कि पिछले 10 वर्षों की औसत बारिश (1067.6 मिमी) का 95.3 प्रतिशत है। प्रदेश भर…
Read Moreविशेष लेख – “सेवा_संकल्प_अभियान” ; शिक्षा से समृद्धि: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के नए क्षितिज और बदलती तस्वीर
विष्णु प्रसाद वर्मा, सहायक संचालक रायपुर : छत्तीसगढ़ की पावन धरा आज न केवल अपने प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जा रही है, बल्कि यह राज्य शिक्षा के क्षेत्र में भी एक नई अभूतपूर्व क्रांति का साक्षी बन रहा है। राज्य में उच्च शिक्षा अब केवल पारंपरिक ज्ञान अर्जन का माध्यम मात्र नहीं रह गई है, बल्कि यह प्रदेश के लाखों युवाओं को आत्मनिर्भर, दक्ष और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का एक सशक्त एवं टिकाऊ आधार बन चुकी है। राज्य सरकार ने ‘सेवा का संकल्प’…
Read Moreजलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच छत्तीसगढ़ में नई कृषि पहल! इक्रीसेट वैज्ञानिकों के सहयोग से फसल विविधीकरण का पायलट प्रोजेक्ट, बेहतर फसल और बाजार से बढ़ेगी किसानों की आमदनी
छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक रायपुर : छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फसल विविधीकरण एवं व्यापवर्तन पर एक नया पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में कृषि विशेषज्ञों और अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्ण कटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (इक्रीसेट) के वैज्ञानिकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की…
Read MorePM आवास योजना 2.0 से बदलेगी 100 परिवारों की जिंदगी! रायपुर में 5.56 करोड़ से बनेंगे किफायती घर, बांसटाल और अमलीडीह को लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 : एएचपी की दो परियोजनाओं में 100 आवासों की स्वीकृति 5.56 करोड़ की लागत से बनेंगे गरीबों के लिए भागीदारी में किफायती आवास रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत रायपुर नगर निगम में दो एएचपी परियोजनाओं (भागीदारी में किफायती आवास) में 100 आवासों के निर्माण की मंजूरी मिली है। भारत सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की केन्द्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (CSMC) द्वारा इन आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 5 करोड़ 56 लाख…
Read More