एएसआई मनोज भगत के विरूद्ध जांच हेतु एसडीओपी जशपुर को सौंपा गया जशपुर, 1 मई 2025 : दिनांक 30.04.2025 के शाम लगभग 06ः30 बजे थाना लोदाम से एएसआई मनोज भगत द्वारा NH-43 में वाहन चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान उनके द्वारा कार सवार एक व्यक्ति से मारपीट किये जाने का सूचना एवं वीडियो प्राप्त हुआ है। एएसआई मनोज भगत का यह कृत्य अशोभनीय है एवं पुलिस के कर्तव्य के विपरित है। एएसआई मनोज भगत के द्वारा मारपीट किये जाने की जांच एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को सौंपा गया…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
जातीय जनगणना का निर्णय सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 30 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगामी जनगणना में जातीय गणना को सम्मिलित किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इस निर्णय को सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल बताया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जातियों की गणना को आधिकारिक रूप से जनगणना में सम्मिलित करने का जो निर्णय लिया है, वह प्रशंसनीय और अभिनंदनीय है। इससे देश में सामाजिक नीति निर्माण को ठोस आधार…
Read Moreलंबित मामलों की समीक्षा : सरगुजा एसएसपी की कड़ी चेतावनी, अपराधियों की अब खैर नहीं, सरगुजा पुलिस को मिला ऑपरेशन क्लीन का निर्देश.
बैठक में अपराध में कमी लाने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने दिए गये दिशा निर्देश. सुशासन तिहार 2025 को लेकर जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु दिए गये सख्त दिशा निर्देश. पुलिस टीम को जुआ/सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने दी गई हिदायत. नशीले पदार्थ गांजा, प्रतिबंधित इंजेक्शन, अवैध शराब तस्करों पर सख़्ती से कार्यवाही हेतु किया गया निर्देशित. गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश पर पैनी नजर रखकर नये बदमाशों का नाम सूची में जोड़ने हेतु दिए गये निर्देश. थाना/चौकी प्रभारियों को ऑनलाइन रोजनामचा अपलोड करने किया गया निर्देशित. अंबिकापुर.…
Read Moreसुशासन तिहार-2025 : करमरी गांव में सोलर ड्यूल पंप संयंत्र की मरम्मत से ग्रामीणों को मिली राहत
रायपुर, 30 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में चल रहे सुशासन तिहार-2025 के तहत आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में बस्तर जिले के ग्राम करमरी (भाटागुड़ा पारा) में अकार्यशील सोलर ड्यूल पंप को मरम्मत कर पुनः चालू किया गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत मिल गई है। ग्राम करमरी निवासी श्री गणेश राम ने सुशासन तिहार के दौरान क्रेडा विभाग द्वारा स्थापित सोलर ड्यूल पंप के बंद होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत…
Read Moreआत्मसमर्पित माओवादियों को मिल रहा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण : कृषि एवं पशुपालन की आधुनिक तकनीकों से बदलेगा जीवन
रायपुर, 30 अप्रैल 2025/ राज्य शासन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना एवं समावेशी विकास को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 लागू की गई है। इस नीति के तहत आत्मसमर्पण करने युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। सुकमा जिले में कलेक्टर श्री देवेश कुमार धु्रव के मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से 20 आत्मसमर्पित युवाओं को कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में…
Read Moreअनाधिकृत रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट की बिक्री और आपूर्ति करने वालों के विरूद्ध होगी कठोर कानूनी कार्यवाही
परिवहन अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश रायपुर, 30 अप्रैल 2025/ अनाधिकृत रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट की बिक्री और आपूर्ति करने वालों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश द्वारा ऐसा करने वाले डीलर्स और व्यक्तियों के विरूद्ध सीधे एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश सभी परिवहन अधिकारियों को दिए गए हैं। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा एचएसआरपी के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों, केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989…
Read Moreछत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की दस्तक : नवा रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक NIELIT केंद्र
रायपुर 30 अप्रैल 2025/ प्रदेश की तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने और युवाओं को डिजिटल कौशल से लैस करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) के स्टेट ऑफ द आर्ट केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी गई। इस संस्थान की स्थापना के लिए 10.023 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने के प्रस्ताव को भी मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति प्रदान की।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने न्यूरो स्पाइन रिहैबिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ
रायपुर 30 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कमल विहार में अत्याधुनिक न्यूरो स्पाइन रिहैबिलिटेशन सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य की रजत जयंती वर्ष में हम यह गर्व से कह सकते हैं कि आज छत्तीसगढ़ चिकित्सा के क्षेत्र में…
Read Moreराज्य में शुरू होगी मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना : दूरस्थ अंचल के लोगों को मिलेगी आवागमन की सुविधा, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने दी मंजूरी
गांव और शहर के बीच की दूरी होगी कम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर 30 अप्रैल 2025/ राज्य के ग्रामीण इलाकों विशेषकर रिमोट एरिया के लोगों को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना की मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर है सजग और प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान : मंत्री श्री जायसवाल देश में टीबी उन्मूलन प्रयासों में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य ने दिखाई अपनी कार्यक्षमता स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के उत्कृष्ट स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित रायपुर 30 अप्रैल 2025/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज रायपुर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित टीबी उन्मूलन एवं एनक्यूएएस (NQAS) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा…
Read More