Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • माना कैंप में सनसनी : ‘आज किसी की लाश उठेगी…’ कहकर सास की हत्या ! सास पर हमला करने वाला आरोपी दामाद विरेंद्र कुर्रे गिरफ्तार.

    माना कैंप में सनसनी : ‘आज किसी की लाश उठेगी…’ कहकर सास की हत्या ! सास पर हमला करने वाला आरोपी दामाद विरेंद्र कुर्रे गिरफ्तार.

    मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05 नवंबर 2025 को थाना माना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरौदा फोकटपारा माना कैम्प निवासी राजबाई बांधे पति उदय राम बांधे उम्र 65 वर्ष की उपचार के दौरान डी के एस अस्पताल रायपुर में मृत्यु हो गई है। जिस पर थाना माना में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों से पूछताछ में पाया गया कि दिनांक 04 नवंबर 2025 को शाम लगभग 05:30 बजे मृतिका का दामाद विरेन्द्र कुर्रे के द्वारा किसी बात को लेकर अश्लील गाली-गलौच कर आज इस घर से किसी न किसी का लाश उठेगी बोलकर अपनी पुत्री को अपने घर ले जाने के लियें बच्ची का बाल पकड़ कर खींचकर ले जा रहा था। उसी दौरान मृतिका राज बाई बांधे ने मना किया तो आरोपी जान से मारने की नियत से हाथ-मुक्का से जोर से तीन-चार बार राज बाई बांधे के दाहिने आंख के पास चेहरे पर मार दिया, जिससे वह वहीं गिर गई, जिसे उपचार हेतु डी के एस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। इस प्रकार आरोपी विरेन्द्र कुर्रे द्वारा अपनी सास राज बाई बांधे को हाथ मुक्का से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दिया गया, कि आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 326/25 धारा 103 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही कर आरोपी विरेन्द्र कुर्रे को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घरेलू विवाद को लेकर अपनी सास की हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

  • सतर्कता का परिणाम : सीमा क्षेत्र में बड़ी पकड़ ! बिना दस्तावेज 10 क्विंटल धान ले जा रहा था पिक-अप, पुलिस ने भागते पिक-अप से पकड़ा 10 क्विंटल अवैध धान, मामला सौंपा जिला प्रशासन को.

    सतर्कता का परिणाम : सीमा क्षेत्र में बड़ी पकड़ ! बिना दस्तावेज 10 क्विंटल धान ले जा रहा था पिक-अप, पुलिस ने भागते पिक-अप से पकड़ा 10 क्विंटल अवैध धान, मामला सौंपा जिला प्रशासन को.

    प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30 नवंबर 2025 को चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी, कि तभी सन्ना की ओर से एक पिक-अप वाहन क्रमांक JH –07-M –9272  आ रहा था, जो कि पुलिस को देख, गाड़ी को वापस मोड़ कर भागने की कोशिश कर रहा था। संदेह होने पर, चौकी पंडरापाठ पुलिस के द्वारा उक्त पिक-अप का पीछा कर, उसे रोका गया। पुलिस के द्वारा उक्त संदिग्ध पिक-अप वाहन की जब तलाशी ली गई तो, उसमें 10 क्विंटल धान की बोरी मिला।

    पुलिस के द्वारा जब उक्त संदेही पिक-अप चालक से पूछताछ करने पर  उसने अपना नाम आनंद यादव उम्र 30 वर्ष, निवासी भादू, थाना सन्ना का निवासी होना बताया व पिक-अप वाहन का मालिक, स्वयं को ही होना बताया। पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध आनंद यादव से धान के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई तो उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त संदेही पिक-अप वाहन को, धान सहित जप्त करते हुए, अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। धान को कहां से लेकर आने, व कहां ले जाने के संबंध में जांच जारी है।

  • जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप : जमीन विवाद में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला ! बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, परिवार के कई सदस्य घायल, चार आरोपी पहुंचाए गए जेल.

    जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप : जमीन विवाद में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला ! बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, परिवार के कई सदस्य घायल, चार आरोपी पहुंचाए गए जेल.

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30 नवंबर 2025 को प्रार्थी सज्जन राम नगेसिया उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम भट्टी कोना ने बगीचा  थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका व आरोपी देवनन्दन यादव के परिवार के मध्य  ग्राम भट्ठी कोना में स्थित एक शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 221/1 के कब्जे को लेकर काफी पुराने समय से विवाद चल रहा है । दिनांक 30 नवंबर 2025 को प्रार्थी, भट्ठी कोना में ही अपने कब्जे की एक अन्य शासकीय जमीन खसरा क्रमांक 221/3 में घेरा लगाने हेतु अपने परिवार के साथ गया था, तथा उक्त भूमि में अपने बेटे के साथ हल जोत रहा था, कि तभी लगभग 10:00 बजे के आसपास आरोपी देव नंदन, अपने परिवार के साथ, प्रार्थी के खेत में पहुंचा व प्रार्थी के खेत में घेरा लगाने हेतु लगाए गए खंभे को उखाड़ने लगा। वे अपने साथ लाठी-डंडे, पत्थर व कुल्हाड़ी लेकर आए थे। जिससे उनके द्वारा प्रार्थी के परिवार पर हमला कर दिया गया। आरोपी देवनन्दन के साथ आए एक अन्य आरोपी राजेश यादव, जो कि अपने पास कुल्हाड़ी रखा था, उससे प्रार्थी के बेटे के सिर पर वार कर दिया गया, जिससे उसके बेटे के सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया, आरोपी देवनन्दन व उसके परिवार के सदस्यों के द्वारा किए गए, हमले से प्रार्थी व उसके बेटे, बेटी व परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोट लगी है।

    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल एसडीएम बगीचा व एसडीओपी बगीचा के द्वारा घटना-स्थल जाकर मौके का निरीक्षण किया गया व मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति नियंत्रण एवं माहौल शांत करने हेतु पुलिस बल लगाया गया।

    पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटना-स्थल जाकर व घटना-स्थल से घायल व्यक्तियों को इलाज हेतु शासकीय अस्पताल बगीचा लाया गया।

    पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी पक्ष से चार आरोपी क्रमशः – 1. देवनन्दन यादव उम्र 68 वर्ष, 2. केशव प्रसाद यादव उम्र 66 वर्ष, 3. राजेश यादव उम्र 36 वर्ष, 4. रामस्नेही यादव उम्र 36 वर्ष सभी निवासी ग्राम झापी दरहा थाना बगीचा को हिरासत में ले लिया गया। तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी को भी जप्त कर लिया गया है।

    पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

  • ऑनलाइन स्कैम से सावधान : जशपुर पुलिस की फिल्म बताएगी डिजिटल अपराधियों का असली चेहरा, डिजिटल ठगों का होगा पर्दाफाश ! एसएसपी खुद बने साइबर फ्रॉड पीड़ित – ‘खौफ’ फिल्म में दिखाई सच्चाई.

    ऑनलाइन स्कैम से सावधान : जशपुर पुलिस की फिल्म बताएगी डिजिटल अपराधियों का असली चेहरा, डिजिटल ठगों का होगा पर्दाफाश ! एसएसपी खुद बने साइबर फ्रॉड पीड़ित – ‘खौफ’ फिल्म में दिखाई सच्चाई.

    तकनीकी युग में जहां डिजिटल सुविधाएं जीवन को आसान बना रही हैं। वहीं साइबर अपराधी इसी तकनीक का दुरुपयोग कर आम जनता को ठगने के नए-नए तरीके अपनाते जा रहे हैं। वर्तमान समय में देश के विभिन्न राज्यों में डिजिटल फ्रॉड, ऑनलाइन बैंक धोखाधड़ी और विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट स्कैम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन अपराधों की सबसे खतरनाक बात यह है कि इनमें अपराधी स्वयं को सरकारी अधिकारी, पुलिस अधिकारी RBI, CBI, NIA साइबर सेल या बैंक अधिकारी बताकर नागरिकों को डरा-धमका कर पैसे ठग लेते हैं।

    इन्हीं बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुये आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली लघु फिल्म का निर्माण उनके निर्देशन में किया जा रहा है, जिसमें डिजिटल अपराधों के वास्तविक स्वरूप, अपराधियों की कार्यशैली और उनसे बचने के उपायों को सरल और वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इस फिल्म में शशि मोहन सिंह एक स्कूल टीचर की भूमिका में है, जो फिल्म का मुख्य केंद्र बिंदु है।

    यह फिल्म Tek 3 Studios द्वारा निर्मित की जा रही है और इसका निर्माण एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन विचार और रणनीति के अंतर्गत किया जा रहा है। फिल्म में ऐसे दृश्य शामिल किए गए हैंए जो आजकल सोशल मीडिया व्हाट्सऐप इंस्टाग्राम आनलाइन गेम्स, केवाईसी अपडेट और नकली मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए की जा रही ठगी की घटनाओं को सटीक रूप से दिखाते हैं।

    फिल्म का उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना ही नहीं बल्कि नागरिकों में यह समझ विकसित करना भी है – डिजिटल दुनिया में जागरूकता ही सुरक्षा है।”

    इस फिल्म में यह भी दर्शाया गया है कि कैसे बिना सोचे समझे लिंक पर क्लिक करना या साझा करना, स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करना या फोन पर डरकर निर्णय लेना आर्थिक अपराध का कारण बन सकता है।

    फिल्म में छत्तीसगढ़ पुलिस की भूमिकाए उनकी साइबर सेल टीम, अपराध रोकथाम की प्रक्रियाए शिकायत पंजीकरण और त्वरित कार्रवाई प्रणाली को भी वास्तविक रूप में प्रस्तुत किया गया है। जिससे लोग न केवल सतर्क हों बल्कि यह महसूस करें कि पुलिस आपके साथ है, बस आपको एक कदम सही दिशा में बढ़ाना है।

    फिल्म में जशपुर और छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों ने अभिनय किया है, जिससे यह प्रोजेक्ट स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ समाज के लिए प्रेरक पहल का रूप ले रहा है।  

  • जशपुर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू—11 दिसम्बर तक सत्यापन, 15 जनवरी तक दावा-आपत्ति का मौका

    जशपुर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू—11 दिसम्बर तक सत्यापन, 15 जनवरी तक दावा-आपत्ति का मौका

    गणना पत्रक सत्यापन की अवधि 11 दिसम्बर तक

    निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण

    दावा आपत्ति 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक

    मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को

    जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में चलाये जा रहे निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

    उप जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 16 दिसम्बर 2025 एवं 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जारी संशोधित कार्यक्रम अनुसार 11 दिसम्बर 2025 को गणना पत्रक सत्यापन, 16 दिसम्बर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति, 16 दिसम्बर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक सुनवाई और सत्यापन कार्य एवं 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निर्धारित है।

  • जशपुर में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: कौशल प्रशिक्षण, रोजगार सृजन और दाल-भात केंद्रों की तैयारी तेज—कलेक्टर ने समीक्षा में दिए कड़े आदेश

    जशपुर में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: कौशल प्रशिक्षण, रोजगार सृजन और दाल-भात केंद्रों की तैयारी तेज—कलेक्टर ने समीक्षा में दिए कड़े आदेश

    जिले के युवाओं को कौशल विकास के योजनाओं से करे लाभान्वित – कलेक्टर रोहित व्यास

    जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में खुलेगा शहीद वीरनारायण सिंह दाल भात केंद्र

    उद्यमिता विकास केंद्र के माध्यम से लोगों को बैंकिंग, जीएसटी एवं कर संबंधी मिलेगी जानकारी

    कलेक्टर ने बैठक में कार्ययोजना बनाने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वन, खनिज, उद्योग, श्रम, उद्योग व्यापार केंद्र, ग्रामोद्योग, अंत्यावसायी, कौशल विकास तथा आजीविका कॉलेज सहित संबंधित विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, मुख्यमंत्री घोषणाएँ, टीएल-जनदर्शन-पीजीएन, एसडीजी इंडिकेटर्स, पीएम सूर्यघर, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएँ, विभागीय योजनाएँ, बजट उपयोगिता, ई-केवाईसी, स्थापना, कंडेम्ड वाहन, कलेक्टर कॉन्फ्रेंस एजेंडा, निष्क्रिय बैंक खाते एवं अगले बजट हेतु प्रस्ताव जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विभागवार प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करें और सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कौशल विकास विभाग को जिले के अधिक से अधिक युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, मैकेनिक जैसे व्यवसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान कर आजीविका से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बैनर, पोस्टर एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर युवाओं को जागरूक करने कहा। इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

    कलेक्टर ने वन विभाग को टीएल में लंबित आवेदनों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार केंद्र को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लक्ष्यों की जानकारी लेकर अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा। साथ ही जेम पोर्टल में उद्यमियों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जशपुर नगर में उद्यमिता विकास केंद्र की स्थापना हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। यह केंद्र प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के माध्यम से बैंकिंग, जीएसटी, कर सहायता एवं उद्यमिता संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा। लोगों को संबंधित जानकारी और उससे लाभ की प्रक्रिया एक ही जगह पर उपलब्ध हो पाएगी।

    कलेक्टर श्री व्यास ने आबकारी विभाग को जिले में अवैध शराब की खरीदी, बिक्री एवं परिवहन पर सतत कार्रवाई करने निर्देशित किया। वहीं खनिज विभाग को अवैध खनन पर कड़ी निगरानी रखते हुए जेसीबी, चैन माउंटेन आदि उपकरणों से खनन की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल जप्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने श्रम विभाग को महतारी जतन योजना सहित अन्य श्रम कल्याण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुँचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जशपुर, कुनकुरी तथा पत्थलगांव में शहीद वीर नारायण सिंह दाल-भात केंद्र शीघ्र प्रारंभ करने कहा, जिससे आमजन को मात्र 5 रुपये में दाल-भात उपलब्ध हो सकेगा। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आगामी बजट प्रस्तावों को नियमानुसार तैयार कर निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत करें। उन्होंने विभागों से समन्वय बढ़ाते हुए जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देने को कहा।

  • CG Vyapam Amin Exam 2024: जशपुर के 4717 परीक्षार्थी 12 सेंटरों पर तैयार, हल्के कपड़े और 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

    CG Vyapam Amin Exam 2024: जशपुर के 4717 परीक्षार्थी 12 सेंटरों पर तैयार, हल्के कपड़े और 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

    जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को

    756 केन्द्रों में लगभग 2 लाख 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में 4717 परीक्षार्थी शामिल होंगे

    निष्पक्ष, पारदर्शिता पूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी

    जशपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसम्बर को आयोजित की गई है जिसके लिए 756 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जहां प्रातः 12ः00 बजे से 02ः15 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें लगभग 2 लाख 29 हजार 970 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 16 जिलों (अंबिकापुर, कोरिया, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव) में आयोजित की जा रही है। जिसमें राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। जशपुर जिले के 12 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 4717 जिले के परीक्षार्थी शामिल होंगे।

    अभ्यर्थियों को 2 घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा अनिवार्य

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर (व्यापम) द्वारा आयोजित परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शिता पूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा से पूर्व इन दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें और निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों व समुचित पहनावे के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचें। निर्देशों का पालन नहीं करने पर अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यापम द्वारा आयोजित आगामी सभी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के कम से कम 02 घण्टे पहले परीक्षा केन्द्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए है। ताकि प्रवेश के पूर्व सभी अभ्यर्थियों का अनिवार्य रूप से फ्रिस्किंग समय पर किया जा सके। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखेंगे।

    हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में हो शामिल

    परीक्षा में शामिल होने परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल हो (काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़ा पहनना वर्जित होगा)। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा (स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं है) तथा फुटवियर के रूप में चप्पल पहनना अनिवार्य होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।

    इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी प्रतिबंधित

    परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभियर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा इसके लिए ऐसे पोषाक वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में समान्य समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी द्वारा निर्देशों का पालन नहीं करने, अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षा से वंचित किया जाएगा।

  • जशपुर में बढ़ती शीत लहर पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की अपील

    जशपुर में बढ़ती शीत लहर पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की अपील

    जशपुर : शीत लहर के प्रभाव से बचने के लिए बरते सावधानी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी

    जशपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी.एस. जात्रा द्वारा आम नागरिकों से आग्रह किया गया है कि सर्दी को देखते हुए विशेष सावधानी बरते।

    गर्म कपड़े पहने, जैसे फ्लू, सर्दी, खांसी एवं जुकाम आदि के लक्षण होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। सर्दी के मौसम में जब ठंडी हवाएं तेजी से चलने लगती है, तो तापमान में तेजी से गिरावट होने लगती है, तब इस स्थिति को शीत लहर कहते है। आसान शब्दों में कहा जा सकता है कि सर्दी के मौसम में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 04-05 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला जाता है, तो इसे शीत लहर कहा जाता है। स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के लिए रेडियो, टी.वी. एवं समाचार पत्र जैसे सभी मीडिया द्वारा दी जा रही जानकारी का अनुसरण करें। पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहने। नियमित रूप से गर्म पेय पीते रहे।

    जिला जलवायु परिवर्तन नोडल अधिकारी डॉ डी. के. अग्रवाल ने बताया है की शीत लहर के समय विभिन्न प्रकार की बीमारियों की संभावना अधिक बढ़ जाती है, जैसे फ्लू, सर्दी, खांसी एवं जुकाम आदि के लक्षण हो जाने पर चिकित्सक से संपर्क करें। कम तापमान के लक्षण जैसे सामान्य से कम शरीर का तापमान, न रुकने वाली कंपकंपी, याददाश्त चले जाना, बेहोशी या मूर्छा की अवस्था का होना, जुबान का लड़खडाना आदि प्रकट होने पर चिकित्सक से संपर्क कर उपचार प्राप्त करें। शीत लहर के दौरान सॉवधानियां बरते पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े जैसे दस्ताने, टोपी, मफलर, एवं जूते आदि पहने, शीत लहर के समय चुस्त कपड़े ना पहने यह रक्त संचार को कम करते है, इसलिये हल्के ढीले-ढालें एवं सूती कपड़े बाहर की तरफ एवं ऊनी कपड़े अंदर की तरफ पहने, शीत लहर के समय जितना संभव हो सके घर के अंदर ही रहें और कोशिश करें कि अतिआवश्यक हो, तो ही बाहर यात्रा करें।

    जिला महामारी विशेषज्ञ सत्येन्द्र यादव द्वारा बताया गया की पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से युक्त भोजन ग्रहण करें एवं शरीर की प्रतिरक्षा बनाए रखने के लिए विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं एवं नियमित रूप से गर्म तरह पदार्थ अवश्य पीयें, आवश्यकतानुसार रूम हीटर का उपयोग करें किंतु रूम हीटर के प्रयोग के दौरान पर्याप्त हवा निकासी का प्रबंध आवश्य करें। शीत लहर में अधिक ठंड के लम्बे समय तक सम्पर्क में रहने से त्वचा कठोर एवं सुन्न हो सकती है।

  • कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ, अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता के सख्त निर्देश

    कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ, अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता के सख्त निर्देश

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अपनी समस्या के समाधान की स्थिति स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सके। उन्होंने जनसुविधाओं से जुड़े प्रकरणों पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से राजस्व प्रकरण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका उन्नयन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधित आवेदन शामिल थे।

  • जशपुर : धरती आबा अभियान में बड़ा अपडेट! जिला समन्वयक व एमआईएस सहायक के 148 में से सिर्फ 3 उम्मीदवार पात्र घोषित

    जशपुर : धरती आबा अभियान में बड़ा अपडेट! जिला समन्वयक व एमआईएस सहायक के 148 में से सिर्फ 3 उम्मीदवार पात्र घोषित

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

    जिला स्तरीय समन्वयक तथा उपखण्ड स्तर पर एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु पात्र व अपात्र सूची जारी

    दावा-आपत्ति 03 दिसम्बर तक

    जशपुर : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत् वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन हेतु जिला एवं चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में जिला स्तरीय समन्वयक तथा उपखण्ड स्तर पर एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।

    जिला स्तरीय चयन समिति के परीक्षण उपरान्त जिला स्तरीय समन्वयक हेतु 63 आवेदन प्राप्त है, जिसमें से 63 अपात्र तथा एमआईएस सहायक के 85 आवेदन प्राप्त है, जिसमें से 03 पात्र, 82 अपात्र पाया गया। पात्र व अपात्र सूची में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु लिखित अभ्यावेदन 03 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है। अभ्यार्थी पुष्टि हेतु आवश्यक दस्तावेज के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर में कार्यालयीन समय तक अभ्यादेवन प्रस्तुत कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाईट http://jashpur.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है, अथवा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर में कार्यालयीन समय पर सम्पर्क किया जा सकता है।