समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड 19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को नियंत्रण करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये है। देखे आदेश…..
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
समय-सीमा की बैठक संपन्न, 15 से 18 वर्ष का कोई भी विद्यार्थी टीकाकरण से न रहे वंचित – कलेक्टर बिलासपुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज मंथन सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष के आयु के छात्र-छात्राओं को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। कोई भी छात्र-छात्रा टीकाकरण से वंचित न रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि 3 जनवरी 2022 से हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अध्ययनरत् 15 से 18 वर्ष तक के छात्रों को टीका लगाया जा रहा है। सभी छात्रों को टीका लगावाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य एवं…
Read Moreछत्तीसगढ़ यातायात पुलिस की अनूठी पहल,नव निर्मित इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च में 120 यातायात पुलिस कर्मियों के प्रथम बैच की विशेष ट्रैंनिंग आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर,पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ की यातायात शाखा ने सुगम एवं सुदृढ़ यातायात प्रबंधन के लिए एक विशेष पहल के तहत नव निर्मित इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च में 120 यातायात पुलिस कर्मियों के प्रथम बैच की विशेष ट्रैंनिंग आयोजित की है। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्राइविंगएंड ट्रैफिक रिसर्च की गर्वनिंग बाडी सदस्य एवं एआईजी ट्रैफिक संजय शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में अवगत कराया कि एक सप्ताह के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सड़क के नियमो, यातायात संकेतकों, ट्रैफिक कंट्रोल डिवाईस का बेहत्तर उपयोग, रोड़रेज़ और इससे जुड़ी कानूनी जटिलताओं, मोटर व्हीकल एक्ट में हुए संशोधन के आलोक में सभी यातायात पुलिस कर्मियों को नये नियमों की स्पष्ट जानकारी, व्याख्या सहित गुड सेमेरिटन कानून, गोल्डन आवर प्रिन्सिपल, सड़क हादसों के दौरान प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक अन्य वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ ट्रेफिक मैनेजमेंट की रिफ्रेशर ट्रेनिंग भी दी जावेगी । कार्यक्रम का आगाज करते हुए मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता जी ने सभी प्रशिक्षुओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई एवं सभी प्रशिक्षुओं को यातायात की व्यवहारिक…
Read Moreबिलासपुर कलेक्टर ने कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्राॅन के मद्देनजर ली निजी अस्पताल संचालकों की बैठक, सभी तैयारियां रखने एवं कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के दिए निर्देश
मितानिन पेटी में पर्याप्त दवाईयों की उपलब्धता हो सुनिश्चित, प्रत्येक मरीज की सुरक्षा ही हमारा ध्येय – कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज कोरोना वायरस एवं नवीन वेरिएंट ओमिक्राॅन के संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के मददेनजर निजी अस्पताल संचालकों, आई.एम.ए के डाॅक्टर्स एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना पाॅजीटिव प्रकरणों की संख्या में वृद्धि हो रही है। सभी को इससे निपटने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिकित्सकों से कहा कि…
Read Moreनाईट कर्फ्यू के ऐलान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आते आते बहुत देर कर दी हुजूर, संक्रमण दर 6% पहुचने के बाद नाईट कर्फ्यू लगाना बहुत देर से उठाया गया कदम : विष्णु देव साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोविड और ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सिर्फ़ ज़ुबानी जमाखर्च करने की आदत से बाज आएँ निर्णय लेने में की जा रही देरी प्रदेश वासियो के लिए जानलेवा न साबित हो। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई बातचीत का बढ़-चढ़कर प्रचार करने भर से प्रदेश कोरोना के ख़िलाफ़ चल रही ज़ंग को नहीं जीत पाएगा और इसलिए प्रदेश सरकार झूठे दावे करके न तो अपने आलाकमान को…
Read Moreप्रदेश में बड़ते कोरोना संक्रमण पर मुख्यमंत्री ने जारी किये निर्देश, कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक हर सम्भव उपाय करें, सभी जिलों में जुलूस, रैलियों, पब्लिक गैदरिंग, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और खेल आयोजनों पर लगाई जाए रोक, जहां जरूरी हो वहां धारा 144 तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत करें कार्रवाई
चार प्रतिशत या अधिक पाॅजिटिव रेट वाले जिलों में सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पुस्तकालयों, स्वीमिंग पूल और सार्वजनिक स्थानों को बंद रखा जाए: रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन क्लैम्प डाउन लगाएं सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और दुकानों में संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के उपयोग को सख्ती से लागू करें सभी एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य की जाए सभी रेल्वे स्टेशनों और राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रेन्डम टेस्टिंग के निर्देश आवश्यतानुसार माइक्रो और मिनी कंटेनमेन्ट जोन बनाएं होम आईसोलेशन वाले…
Read Moreप्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों की टीकाकरण की अच्छी शुरूआत, पहले ही दिन कुल लक्ष्य के 11 प्रतिशत को लगाए गए टीके, 3 जनवरी को प्रदेश भर में 1.86 लाख किशोरों को लगाए गए टीके
मुंगेली और धमतरी में पहले ही दिन कुल लक्ष्य के 39-39 प्रतिशत तथा कोंडागांव में 37 प्रतिशत को लगे टीके टीकाकरण के लिए किशोरों में दिखा भारी उत्साह, परिजनों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे टीका लगवाने समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों की टीकाकरण की अच्छी शुरूआत हुई है। पहले ही दिन 3 जनवरी को प्रदेश भर में एक लाख 85 हजार 906 किशोर-किशोरियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। यह प्रदेश में इस आयु वर्ग के कुल 16 लाख 39…
Read Moreजिला इकाई जशपुर के पदोन्नति प्राप्त 49 आरक्षकों को फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु जिला जशपुर की योग्यता सूची वर्ष 2021 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित निम्नलिखित आरक्षकों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप नवीन एस.ओ.पी.क्रमांक 25/2021 में उल्लेखित प्रावधानानुसार अग्रिम आदेष पर्यन्त वर्तमान पदस्थापना में ही अस्थायी रूप से आदेश जारी दिनांक से प्रधान आरक्षक के पद पर वेतनमान (लेवल 5-) में पदोन्नत किया गया है। आर.क्र. 88 एसैया मिंज, आर.क्र. 273 तरसियुस मिंज, आर.क्र.…
Read Moreमहिला आयोग के समक्ष समाज प्रमुखों ने आवेदिका को वापस किये 30 हजार रुपये, वकील बेटे ने माँ के खाते से 9 लाख रुपये आहरण करना आयोग के समक्ष किया स्वीकार, आयोग के समक्ष पति ने पत्नी को 5 हजार रुपये भरण पोषण राशि देने हुआ तैयार, आयोग की समझाइश पर पति पत्नी व दो बच्चों के साथ रहने हुए तैयार
आज जनसुनवाई में 20 प्रकरण में 15 पक्षकार उपस्थित हुए तथा 6 प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया शेष अन्य प्रकरण को आगामी सुनवाई में रखा गया। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण डॉ अनिता रावटे, श्रीमती अर्चना उपाध्याय की उपस्थिति में आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई। आज पिछली सुनवाई में समाज प्रमुखों को आयोग की ओर से समझाइश दिया गया था, कि आवेदिकागणो पर लगाए गए प्रतिबंध…
Read Moreमुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, उप-तहसील साल्हेवारा में 4 जनवरी से बैठेंगे नायब तहसीलदार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 3 जनवरी को गंडई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए साल्हेवारा उप तहसील में 4 जनवरी से वहां के राजस्व मामलों के निराकरण के लिए नायब तहसीलदार की पदस्थापना कर दी गई है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा जारी आदेश में उप-तहसील साल्हेवारा में 4 जनवरी से ही नायब तहसीलदार को काम काज संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में उप तहसील साल्हेवारा में अमरदीप…
Read More