खेल और जनजातीय विकास को नई दिशा: मुख्यमंत्री साय और गोवा मंत्री तावड़कर की सौजन्य भेंट, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ पर विशेष मंथन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट: जनजातीय कल्याण और खेल विकास को लेकर हुई सार्थक चर्चा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोवा के खेल एवं युवा मामले तथा जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए श्री तावड़कर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह एवं जशपुर के स्थानीय उत्पाद भेंट किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

Read More

कक्षा के एक फैसले ने बदली किस्मत: ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता ऐतिहासिक पहला महिला स्वर्ण पदक

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक: ओडिशा की अंजलि मुंडा ने रचा इतिहास 15 वर्षीय अंजलि बनीं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता कक्षा में लिया गया एक साधारण फैसला बना सफलता की नींव आगामी स्पर्धाओं में पर्सनल बेस्ट सुधारने पर फोकस रायपुर : कभी-कभी जीवन की दिशा एक छोटे से निर्णय से बदल जाती है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। वर्ष 2022 में कक्षा में खेल चयन के दौरान उन्होंने तैराकी को चुना—एक ऐसा खेल जिसे…

Read More

गैस आपूर्ति पर सख्ती: सचिव रीना कंगाले की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला, प्राथमिकता श्रेणियां तय, अब दैनिक मॉनिटरिंग से सुधरेगी व्यवस्था

खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक समीक्षा से व्यवस्था होगी मजबूत गैस आपूर्ति – प्राथमिकता के आधार पर होगा वितरण रायपुर : प्रदेश में गैस की उपलब्धता एवं वितरण प्रणाली के संबंध में ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में एलपीजी की उपलब्धता, वितरण प्रणाली एवं उपभोक्ता संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण…

Read More

गृह ग्राम बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: हेलीपैड पर जनसैलाब के बीच हुआ आत्मीय स्वागत, अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया अभिनंदन

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डीएफओ शशिकुमार सहित सभी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Read More

छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई: वरिष्ठ IPS अधिकारी रतन लाल डांगी निलंबित, आचरण उल्लंघन और पद के दुरुपयोग पर सरकार का सख्त कदम

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई : वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रतन लाल डांगी निलंबित, आचरण नियमों के उल्लंघन पर सख्त कदम रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए वर्ष 2003 बैच के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय उनके द्वारा सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन, पद की गरिमा के विपरीत आचरण तथा पद के दुरुपयोग के आरोपों के मद्देनजर लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, श्री डांगी पर आरोप है कि…

Read More

वनांचल विकास को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर जशपुर-सन्ना मार्ग के 12.49 किमी सुदृढ़ीकरण हेतु 8 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, आवागमन से लेकर व्यापार तक मिलेगा बड़ा लाभ

मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार जशपुर-सन्ना मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 8 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति वनांचल क्षेत्र में सड़क विकास से आवागमन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बड़ा संबल जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जशपुर-सन्ना मार्ग के विभिन्न हिस्सों के मजबूतीकरण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण से विशेष रूप से वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा। राज्य शासन…

Read More

सदी पार कर चुके सोहद राम को मिली सम्मान की छत: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर हुआ पूरा

100 साल के बुजुर्ग सोहद राम चक्रेश को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जशपुर : कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत टांगरगाँव के 100 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग श्री सोहद राम चक्रेश के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) किसी सहारे से कम नहीं है। उम्र के इस पड़ाव पर, जब कदम साथ नहीं देते, तब एक सुरक्षित और मजबूत घर उनके लिए सुकून की छांव बन गया है। वर्ष 2024-25 में मिले इस आवास ने उनके कच्चे घर की असुरक्षा को खत्म कर उन्हें एक सम्मानजनक जीवन…

Read More

मनरेगा कार्य में गड़बड़ी पर कार्रवाई: निजी भूमि के बजाय शासकीय भूमि पर मिला कुआं निर्माण, निरीक्षण के बाद बदलेगा स्थान, पहाड़ी कोरवा बस्ती को मिलेगी बेहतर जल सुविधा

जशपुर : बगीचा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सार्वजनिक कुओं निर्माण कार्य गरांज ग्राम पंचायत महनई के संबंध में “यू-ट्यूब चैनल एवं समाचार-पत्र में प्रकाशित विडीयों एवं खबर” दिनांक 25.03.2026 के संबंध में। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत महनई में सार्वजनिक कुओं निर्माण कार्य, गरांज पहाड़ी कोरवा बस्ती में स्वीकृत हुआ था। उक्त कार्य का ग्राम पंचायत एवं उपरोक्त विषयानुसार शिकायत प्राप्त होने पर दिनांक 25.03.2026 को स्थल का निरीक्षण किया गया जिसका विवरण निम्नानुसार है- ग्राम पंचायत महनई के…

Read More

गंभीर मरीजों को अब मिलेगा जिले में ही बेहतर इलाज: जशपुर जिला अस्पताल में अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक लगभग तैयार, कुनकुरी में नई स्वास्थ्य इकाई से ग्रामीणों को राहत

जशपुर में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिल रही नई मजबूती जिला चिकित्सालय में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण अंतिम चरण में कुनकुरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण प्रगति पर जशपुर : जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। जिला चिकित्सालय जशपुर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में नवीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण कार्य तेजी से जारी है। सीएमएचओ ने बताया कि जिला चिकित्सालय जशपुर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ…

Read More

खतरनाक ढलान पर 700 मीटर सड़क बनेगी सुरक्षित: दमेरा मार्ग पर गार्डवॉल निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रक्रिया में, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा काम

जशपुर : लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ढलान वाली 700 मीटर सड़क पर साइड गार्डवॉल नहीं बनाई, चालाक से चूक हुई तो सीधे खाई में गिरेगी गाड़ी के संबंध में जशपुर से दमेरा होकर चराईडांड़ मार्ग में ढलान वाली 700 के संबंध में वर्तमान में सड़क सुरक्षा अंतर्गत गार्डवॉल का प्राक्कलन तैयार प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करने हेतु अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल अंबिकापुर की ओर प्रेषित किया गया है। स्वीकृति प्राप्त होने उपरांत कार्य प्रारंभ कर निश्चित समयावधि में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा एवं बजट…

Read More