मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री का मिला आशीर्वाद और प्रोत्साहन बैगा बाहुल्य कमारखोल में आम पेड़ नीचे लगाई मुख्यमंत्री ने चौपाल ग्रामीणों की माँग पर सामुदायिक भवन , कमारखोल में रामख़िलावन के घर से देवसरा तक छह किलोमीटर मिट्टी मुरुम सड़क, मुक्तिधाम शेड और महतारी सदन की घोषणा रायपुर : मई की तपती गर्मी में आज लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दूरस्थ गांवों के औचक दौरे पर रहे । कबीरधाम ज़िले के पंडरिया स्थित लोखान पंचायत में आज मुख्यमंत्री का आगमन हुआ । इस अवसर पर वे बैगा…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
रायपुर : सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल में शासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का एक भावनात्मक उदाहरण सामने आया। सरोधी की रहने वाली सरलाबाई मरावी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष अपनी समस्या रखी और कुछ ही पलों में उसका समाधान भी मिल गया। सरलाबाई मरावी, पति श्री लल्लूराम मरावी, एक साधारण कृषक परिवार से हैं। उनके पास लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि है और परिवार में उनका एक बेटा है। खेती ही उनके जीवनयापन का मुख्य साधन है। चौपाल के दौरान सरलाबाई…
Read Moreसुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी, महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई केकती बाई की जिंदगी
रायपुर : सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम केवल प्रशासनिक संवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह आम जनजीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जीवंत तस्वीर भी बन गया।इसी चौपाल में सामने आई एक ऐसी कहानी, जिसने सरकारी योजनाओं के वास्तविक प्रभाव को भावनात्मक रूप से उजागर किया। ग्राम सरोधी की निवासी श्रीमती केकती मरावी, अपने पति श्री राजेंद्र मेरावी और तीन बच्चों—चिंरजीव, किरण और विक्रांत के साथ एक साधारण किसान परिवार से जुड़ी हैं। खेती-किसानी ही उनके जीवन का…
Read Moreसुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन के लिए राहत का माध्यम, मोहनलाल को मिला तत्काल लाभ
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए भरोसे और राहत का सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे गांव-गांव तक पहुंचाते हुए समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सरखों में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों…
Read Moreगांव-गांव पहुंचा सुशासन: कांसाबेल के खूंटीटोली में जिला स्तरीय शिविर में उमड़ा जनसैलाब, योजनाओं का मिला सीधा लाभ, विष्णुदेव साय की पहल पर कलेक्टर रोहित व्यास ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा
गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन: कांसाबेल के खूंटीटोली में सुशासन शिविर आयोजित सुशासन तिहार 2026: खूंटीटोली में जिला स्तरीय शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, रखीं अपनी समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा, ग्रामीणों को घर के पास ही मिले समस्याओं का समाधान: कलेक्टर रोहित व्यास जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकासखंड कांसाबेल के ग्राम खूंटीटोली में जिला स्तरीय सुशासन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या…
Read Moreस्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: चेटबा उपस्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर रोहित व्यास सख्त, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज और सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
मरीजों को मिले सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, लापरवाही पर होगी कार्यवाही: कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर ने चेटबा उपस्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज विकासखंड कांसाबेल के चेटबा उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने…
Read Moreआंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण: बच्चों की सुविधाओं पर कलेक्टर रोहित व्यास सख्त, सीटोंगा और तेतेरटोली में पेयजल-बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, खराब नलकूप को तुरंत दुरुस्त करने के आदेश
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को सभी सुविधाएं मिले इसका रखे विशेष ध्यान: कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र सीटोंगा और तेतेरटोली का किया निरीक्षण जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सीटोंगा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं तेतेरटोली आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं बिजली…
Read Moreबच्चों के विकास पर प्रशासन का फोकस: जशपुर में ‘लइका घर’ का निरीक्षण, कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा—रोचक गतिविधियों से बढ़ेगी सीखने की जिज्ञासा, पोषण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बच्चों के विकास हेतु संचालित गतिविधियों की रोचकता बनाए रखें, ताकि सीखने की जिज्ञासा बनी रहे: कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर रोहित व्यास ने लइका घर का किया अवलोकन जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संचालित जशपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरना नगर स्थित लइका घर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित रचनात्मक , खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों का विस्तार से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर…
Read Moreजनदर्शन में आमजनों की आवाज बनी प्राथमिकता: जशपुर में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने सुनी 21 आवेदनों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण के सख्त निर्देश
जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अपनी समस्या के समाधान की स्थिति स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सके। उन्होंने…
Read Moreजशपुर में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा: मृदा स्वास्थ्य व संतुलित उर्वरक उपयोग पर कार्यशाला संपन्न, चार जिलों के कृषि वैज्ञानिकों ने दी उन्नत खेती की रणनीति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यशाला एवं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, चार जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक हुए शामिल जशपुर : कृषि विज्ञान केंद्र जशपुर में “मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक के उपयोग” विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2026 की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक भी कृषि विज्ञान केंद्र जशपुर, रायगढ़, कोरबा एवं जांजगीर-चांपा के साथ संयुक्त रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना एवं…
Read More