कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में उपवनक्षेत्रपाल का निधन: बेटे को अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार को बड़ी राहत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता से जुड़े कार्यों को समय-सीमा पर पूर्ण करने प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में देखने को मिला है, यहां उपवनक्षेत्रपाल के पद पर पदस्थ उदय सिंह कुमरे की आकस्मिक निधन के 48 घंटे के भीतर ही उनके पुत्र आयुष कुमरे को वनरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
परिवहन मंत्री श्री अकबर ने कराया परिवहन संघों के विवाद का पटाक्षेप, दोनों संघ एक दूसरे को लोड उपलब्ध कराने सहमत
रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ व बस्तर परिवहन संघ के मध्य हुआ समझौता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर वन तथा परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में हुई बैठक में रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ एवं बस्तर परिवहन संघ के मध्य चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया। दोनों संघों ने एक-दूसरे को लोड (लदान) उपलब्ध कराने करार कर लिया है। परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ व बस्तर परिवहन संघ के पदाधिकारियों को अपने निवास कार्यालय में चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया था। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर…
Read Moreमुख्य सचिव ने की सहकारिता विभाग के काम-काज की समीक्षा : फसल चक्र परिवर्तन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करें : मुख्य सचिव
इस वर्ष सहकारी बैंक की 50 शाखाओं में एटीएम स्थापित किए जाएंगे खरीफ सीजन हेतु 3.23 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण समदर्शी न्यूज निरों, रायपुर मुख्य सचिव अभिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय में सहकारिता विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने फसल चक्र परिवर्तन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। गन्ना उत्पादक किसानों को वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। मुख्य सचिव ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों से कहा कि शक्कर कारखानों में हानि कम हो इसके…
Read Moreनगरनार स्टील प्लांट के लिए एनएमडीसी को 99 वर्ष की पट्टे पर दी गई है शासकीय भूमि, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एनएमडीसी को नहीं बेची गई है भूमि
बस्तर अंचल के विकास के लिए निवेश को दिया जा रहा प्रोत्साहन एनएमडीसी ने स्टील प्लांट में किया है 20 हजार करोड़ रूपए का निवेश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर बस्तर अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नगरनार में स्टील प्लांट की स्थापना के लिए 99 वर्ष के पट्टे पर भूमि एनएमडीसी को दी गई है। सरकार द्वारा एनएमडीसी को किसी प्रकार की भूमि नहीं बेची गई है और न ही निजी भूमि का अधिग्रहण किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर अंचल में उद्योगों की स्थापना और…
Read Moreमीडियाकर्मी और उनके परिजनों के लिए ‘भूलन द मेज’ फ़िल्म की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों से की अपील : ” छत्तीसगढ़ की सहजता, सरलता देखने फ़िल्म देखने अवश्य जाएं “ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि ‘ भूलन द मेज ‘ फिल्म की मीडिया कर्मियों और उनके परिजनों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी । उन्होंने कहा है कि मीडिया कर्मी अपने -अपने माध्यमों से फिल्म को प्रसारित करें जिससे छत्तीसगढ़ के कलाकारों , संस्कृति एवं पर्यटन को अधिक से अधिक बढ़ावा मिल सके । मुख्यमंत्री ने कहा है कि फिल्म को टैक्स फ्री…
Read Moreमुख्यमंत्री ने फिल्म ‘भूलन द मेज‘ को किया टैक्स-फ्री : कहा बहुत दिनों बाद शानदार फिल्म देखने को मिली, सभी को देखनी चाहिए
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में बनी नेशनल फिल्म अवार्ड प्राप्त फिल्म ‘भूलन द मेज‘ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देखी। इस मौके पर उन्होंने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बहुत दिनों बाद इतनी शानदार फिल्म देखने को मिली है। यह छत्तीसगढ़ के ग्राम्य जीवन पर आधारित है। इसमें छत्तीसगढ़ के लोगों की सरलता सहजता दिखाई गई है। एक दूसरे को सहयोग करने की जो भावना फिल्म में दिखाई गई है वो छत्तीसगढ़ के लोगों की मूल भावना है। फिल्म का निर्देशन बहुत अच्छा है। फिल्मांकन भी बहुत…
Read Moreछत्तीसगढ़ी परंपरा और संस्कृति को फिर से स्थापित कर रही राज्य सरकार, लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एक स्वर में राज्य सरकार के कामों को सराहा
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में विकासपरक राज्यस्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आज राजनांदगांव जिले के पंचायत प्रतिनिधियों, स्वच्छता दीदियों, युवा मितान और ग्रामीणों ने अवलोकन किया। उन्होंने राज्य सरकार के कामों की एक स्वर में सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी परम्परा और संस्कृति को फिर से स्थापित कर रही है। डोंगरगढ़ ब्लॉक के मुसरा, मुरमुंदा, बोड़ताल और ढरा से आए स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने प्रदर्शनी में जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलावों को देखा।…
Read Moreपीएटी, पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त, परीक्षा में 1100 अभ्यर्थी होंगे शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीएटी, पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा 05 जून 2022 दिन रविवार को पूर्वान्ह 09 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संपादन हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री योगेन्द्र श्रीवास को नोडल अधिकारी एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख जशपुर श्री रामाश्रय सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा में कुल 1100 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
Read Moreपीएटी, पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु उड़नदस्ता नियुक्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीएटी, पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा 05 जून 2022 दिन रविवार को पूर्वान्ह 09 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू सचंालन एवं केन्द्र में व्यवस्था बनाए रखने व अनुचित साधनों के रोकथाम तथा निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।
Read Moreपीएटी, पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु आर्ब्जवर नियुक्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीएटी, पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा 05 जून 2022 दिन रविवार को पूर्वान्ह 09 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु आर्ब्जवर नियुक्त किया गया है। जिसमें पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक श्री जी.एस.तंवर को शासकीय राम भजन राय एनईएस महाविद्यालय जशपुर के लिए एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री एम.एस. पैंकरा को शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय हेतु आर्ब्जवर नियुक्त किया गया है।
Read More